Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: उत्तर भारत के सबसे लंबे केबल स्टेड ब्रिज को पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी

Himachal: उत्तर भारत के सबसे लंबे केबल स्टेड ब्रिज को पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी

By hinditvnews
February 25, 2025
130
0
Bridge

Himachal Pradesh: उत्तर भारत के सबसे लंबे केबल स्टेड ब्रिज को पर्यावरण मंत्रालय की हरी झंडी

हिंदी टीवी न्यूज़, हमीरपुर Published by: Megha Jain Updated Tue, 25 Feb 2025

उत्तर भारत के सबसे लंबे 860 मीटर फोरलेन केबल स्टेड और वायाडक्ट पुल के निर्माण के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से प्रथम चरण की मंजूरी मिल गई है।

ऊना जिले में गोबिंद सागर झील पर लठियाणी से बिहडू तक प्रस्तावित उत्तर भारत के सबसे लंबे 860 मीटर फोरलेन केबल स्टेड और वायाडक्ट पुल का रास्ता साफ हो गया है। इसके निर्माण के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से प्रथम चरण की मंजूरी मिल गई है। इस पुल के दोनों ओर आठ किमी लंबा फोरलेन भी बनेगा। इसके लिए वन भूमि से कुल 380 पेड़ कटेंगे। द्वितीय चरण की मंजूरी के मुआवजे की राशि सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है।

वन भूमि के अलावा इस प्रोजेक्ट के तहत सरकारी और लोगों की निजी भूमि से 3,688 पेड़ कटेंगे। वन भूमि के साथ अन्य पेड़ों की कुल संख्या 4068 बन रही है। हालांकि सरकारी और निजी भूमि पर पेड़ों को प्रदेश वन विभाग से मंजूरी मिलना अभी बाकी है। प्रोजेक्ट के पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी मिलने से अब जमीनी स्तर पर कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। इस पुल के टेंडर की बिडिंग भी पूरी हो चुकी है। तीन नामी कंपनियां टेंडर की दौड़ में हैं। इस पुल के निर्माण के लिए बीबीएमबी से क्लीयरेंस पिछले साल ही मिल गई थी। प्रोजेक्ट की कुल लागत 897 करोड़ प्रस्तावित है। पुल निर्माण से हमीरपुर-ऊना वाया बड़सर की दूरी 80 किमी से 21 किमी कम होकर 59 किमी रह जाएगी। 40 मिनट का सफर भी कम होगा। प्रोजेक्ट में 480 मीटर लंबा केबल स्टेड और 380 मीटर वायडक्ट पुल बनेगा।

माइनर और वायडक्ट पुल का होगा निर्माण
इस पुल के दोनों छोर की ओर कुल आठ किमी लंबा फोरलेन भी बनेगा। इस फोरलेन पर 50 मीटर का माइनर पुल और 150 मीटर एक वायडक्ट पुल बनेगा। इसके अलावा प्रोजेक्ट में दो व्हीकल ओवर पास और दो व्हीकल अंडर पास का निर्माण भी प्रस्तावित हैं।

14 गांवों से होकर गुजरेगा प्रोजेक्ट
यह प्रोजेक्ट 14 गांवों से होकर गुजरेगा। अभी लठियाणी से बिहडू जाने के लिए लोगों को बंगाणा होकर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है या मोटरबोट का सहारा लेना पड़ता है। यह पुल गोबिंद सागर के दोनों छोर पर पड़ने वाले अलयाना से बदघर को आपस में जोड़ेगा।

लठियाणी से बिहडू तक प्रस्तावित पुल के निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से प्रथम चरण की मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 380 पेड़ वन भूमि से कटेंगे- सुशील ठाकुर, साइट इंजीनियर, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

Share :
TagsHAMIRPUR NEWShimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन: थलू तक ट्रैक बिछाने ...

Next Article

HP Govt Jobs: जोगिंद्रा सहकारी बैंक सोलन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल HC ने कॉलेज कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष पर अंतरिम रोक लगाई

    December 13, 2025
    By hinditvnews
  • Ajit Pawar
    राष्ट्रीय

    Maharashtra Chunav: ‘कटेंगे तो बटेंगे मुझे पसंद नहीं, शरद पवार से खून का रिश्‍ता मगर…’ अजित ने बताया BJP से ...

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Ankita
    उत्तराखण्ड

    अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

    May 31, 2025
    By hinditvnews
  • Himland
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: सर्कुलर रोड पर भूस्खलन, हिमलैंड भवन खाली, स्कूल बंद

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Cid
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पूर्व डीजीपी समेत 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच से सीआईडी का इन्कार

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Dalai Lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Reman Megsese Award 2024: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

    September 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sarkari
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    शिक्षा विभाग में जल्द ही पद्दोन्नतियों का पिटारा खुलने वाला है

  • Chitta
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रोहड़ू और जुब्बल में 2 साल में 200 युवा नशे के कारण सलाखों के पीछे

  • hpbose
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    HP Board: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया पुनर्मूल्यांकन-पुनर्निरीक्षण का परिणाम

Timeline

  • March 12, 2026

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • March 12, 2026

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • March 12, 2026

    Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • March 12, 2026

    AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • March 12, 2026

    The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Gold Winner Expands Legacy With Launch Of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise Of Trusted Quality

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, Ai Powered Health Screening System Built To Expand Preventive Healthcare Infrastructure

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.