Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

  • OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

  • Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

  • Third National Sustainable Agriculture Summit & Awards 2026 to Convene in New Delhi on August 7, Themed 'Krishi Samriddhi 2047'

  • SVF Music's Biggest Hits Arrive Exclusively on Hoopr Smash

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›कौन है दिल्ली का किंग माया गैंग?

कौन है दिल्ली का किंग माया गैंग?

By hinditvnews
August 31, 2023
422
0
Maya Gang

‘नाम बदनाम, पता कब्रिस्तान…: कौन है दिल्ली का किंग माया गैंग? जिसका अमेजन मैनेजर के कत्ल से है कनेक्शन

दिल्ली पुलिस ने अमेजन मैनेजर हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। माया गैंग के सदस्यों ने भजनपुरा में मामा-भांजे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। इसमें से भांजे की मौत हो गई थी, जबकि मामा गंभीर घायल है।

दिल्ली में मंगलवार की देर रात अमेजन कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अमेजन कंपनी के मैनेजर की हत्या रोडरेज की वजह से हुई थी। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद समीर उर्फ माया और बिलाल गनी उर्फ मालू को गिरफ्तार किया है।

बिलाल गनी सिग्नेचर ब्रिज के पास से रात दो बजे पकड़ा गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड मोहम्मद समीर उर्फ माया को सीमापुरी इलाके से उसे गिरफ्तार किया गया है। समीर उर्फ माया जिस समय नाबालिग था, उस वक्त भी उस पर कई मुकदमे दर्ज थे। आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करता है।

बताया जाता है कि आरोपी बड़ा डॉन बनने के लिए इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करता है। इसके अलावा गिरफ्त में आया दूसरा आरोपी बिलाल गनी उर्फ मालू 27 अगस्त को ही 18 साल का हुआ है। आरोपी बिलाल गनी उर्फ मल्लू पुत्र मो. शाद निवासी बी-241/6, गली नंबर 19/20, सुभाष मोहल्ला, भजनपुरा का रहने वाला है।

बिलाल गनी उर्फ मल्लू कुछ दिन पहले ही 18 साल का हुआ है। उसने दसवीं तक की पढ़ाई की है। गांजा पीने की आदत के कारण उनका उपनाम ‘मल्लू’ पड़ गया। वह 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। वह उत्तरी घोंडा, भजनपुरा में एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है।

पांच युवकों ने दो लोगों को गोली मारी
आपको बता दें कि 29 अगस्त की रात 11:45 बजे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में थाने से चंद कदमों की दूरी पर बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने अमेजन के सीनियर मैनेजर और उसके मामा को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में मैनेजर हरप्रीत गिल (36) और इनके मामा गोविंद (32) को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया गया। मामा का इलाज जारी है। पुलिस ने बुधवार को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा कर हरप्रीत का शव परिवार को सौंप दिया।

हरप्रीत गिल परिवार के साथ गली नंबर-1, सुभाष विहार, भजनपुरा में रहते थे। इनके परिवार में पिता करनैल सिंह, मां स्वर्णदीप कौर और एक छोटा भाई सन्नी गिल है। हरप्रीत पिछले करीब 14 सालों से अमेजन में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनकी तैनाती जखीरा स्थित दफ्तर में थी। रिश्ते में हरप्रीत के मामा लगने वाले गोविंद सिंह गली में ही परिवार के साथ रहते हैं। वह भजनपुरा मार्केट में हंग्रीबर्ड के नाम से मोमोज की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात को हरप्रीत अपने दफ्तर से घर आ गए। देर रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से किसी काम से निकले।

रात करीब 11.45 बजे वापस लौटते समय गली नंबर-8/4 में उनका वहां से स्कूटी व बाइक पर गुजर रहे पांच लड़कों से कुछ विवाद हो गया। बदमाशों ने पिस्टल निकालकर दोनों की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी और फरार हो गए थे।

इंस्टाग्राम बायो में लिखा ‘नाम बदनाम, पता कब्रिस्तान’

हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहम्मद समीर उर्फ माया ने अपने इंस्टाग्राम बायो में ‘नाम बदनाम, पता कब्रिस्तान, उमर जीने की शौक मरने का’ लिख हुआ है। वह अपने गैंग को माया गैंग कहता है। साथ ही खुद को ‘माया भाई’ कहता है।

 

Share :
Tagsking of delhilatest news of delhinews of delhi
Previous Article

IND vs PAK:भारत के बाबर आजम का ...

Next Article

ब्रह्माकुमारी ने शोघी पुलिश चौकी प्रभारी, जवानों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kissan
    पंजाब

    Kisan Andolan : किसानों का दिल्ली मार्च आज

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Kachra
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal : दिल्ली की तर्ज पर शिमला में बनेगा वेस्ट टू वंडर पार्क

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Akhilesh
    उत्तर प्रदेशदिल्ली

    राम मंदिर बनाने के बावजूद अयोध्या में क्यों मात खा गई BJP, अखिलेश यादव ने कर दिया क्लियर

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Virat
    खेलदिल्ली

    Virat Kohli:के संन्‍यास लेने का समय क्‍या है?

    September 29, 2023
    By hinditvnews
  • Rahul
    उत्तर प्रदेश

    राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं?

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Delhi
    उत्तराखण्ड

    केंद्र सरकार ने वाइब्रेंट विलेज के प्रधानों को गणतंत्र दिवस का दिया न्योता

    January 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Mok
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शिमला में मॉक ड्रिल, सायरन बजे और ब्लैकआउट हुआ

  • Snowfall In shimla
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: फिर बिगड़ा मौसम, रोहतांग सहित लाहौल घाटी में बर्फबारी

  • Nainital High Court
    तकनीकीहिमाचल प्रदेश

    पहला जियो हेरिटेज डाइवर्सिटी पार्क, मंत्रिमंडल की बैठक आज, पढ़ें देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

Timeline

  • July 31, 2026

    Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

  • July 31, 2026

    OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

  • July 31, 2026

    Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

  • July 31, 2026

    Third National Sustainable Agriculture Summit & Awards 2026 to Convene in New Delhi on August 7, Themed 'Krishi Samriddhi 2047'

  • July 31, 2026

    SVF Music's Biggest Hits Arrive Exclusively on Hoopr Smash

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue In Fy27 After Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

    Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold ...

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge As Chairperson Of Manipal University Jaipur

    Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.