Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, मायावती ने किया स्वागत

  • यूपी: जीएनएम की आधी सीटें खाली, सीधे दाखिले की मांग

  • चंडीगढ़: पीयू की पीएचडी स्कॉलर की करंट लगने से मौत

  • HC सख्त: वकीलों की हड़ताल से अदालत का काम नहीं रुकेगा

  • उत्तराखंड: भूस्खलन और खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›बिलासपुर›हिमाचल में चिट्टे से जंग: दोस्तों के साथ मजे में लगी लत, परिवार के लिए मुसीबत

हिमाचल में चिट्टे से जंग: दोस्तों के साथ मजे में लगी लत, परिवार के लिए मुसीबत

By hinditvnews
February 27, 2025
354
0
Chitta

Himachal Pradesh: छह साल चली चिट्टे से जंग, दोस्तों के साथ मजे में लगी लत, परिवार के लिए बनी मुसीबत

हिंदी टीवी न्यूज़, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: Megha Jain Updated Thu, 27 Feb 2025

ये कहानी घुमारवीं उपमंडल के एक ऐसे युवक की जिसने शुरुआत में चिट्टा सिर्फ दोस्तों के साथ मजे के लिए पीना शुरू किया था। धीरे-धीरे यह शरीर की जरूरत बन गया और वो मौत के रास्ते पर कब पहुंच गया पता ही नहीं चला.

दोस्तों के साथ मजे-मजे में चिट्टे की आदत ऐसी लगी कि देखते ही देखते जिंदगी के छह साल तबाह हो गए। जब तक लत छुड़ाने की कोशिश की, तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे। लाखों रुपये खर्च करने और बड़े अस्पतालों में इलाज कराने के बावजूद नशे की लत नहीं छूट रही थी। अब जब चिट्टे को पूरी तरह छोड़ दिया है, तो ऐसा लगता है जैसे जिंदगी की नई सुबह हुई हो।

यह वाकया घुमारवीं उपमंडल के एक ऐसे युवक से जुड़ा है जो परिवार से साधन संपन्न है। माता-पिता ने कभी किसी बात के लिए मना नहीं किया। युवक ने बताया कि शुरुआत में उसने चिट्टा सिर्फ दोस्तों के साथ मजे के लिए पीना शुरू किया था। धीरे-धीरे यह शरीर की जरूरत बन गया। इसे खरीदने के लिए वह घरवालों से झूठ बोलकर पैसे लेने लगा। जब तक परिवार को लत के बारे में पता चलाए तब तक वह बुरी तरह इसकी गिरफ्त में आ चुका था।

इसके बाद घरवालों ने लाखों रुपये खर्च कर उसका इलाज करवाया लेकिन नशे की आदत इतनी गहरी हो गई थी कि इससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। युवक का कहना है कि घरवालों से झूठ बोलकर पैसा लेता था और चंडीगढ़ से अपने लिए चिट्टा लाया करता था। चिट्टे की लत ने युवक को इस कदर जकड़ लिया था कि वह खुद से ज्यादा नशे की फिक्र करने लगा। परिजनों ने जब देखा कि बेटा बर्बादी की राह पर चल पड़ा है तो उन्होंने हरसंभव कोशिश की, लेकिन लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद कोई हल नहीं निकल रहा था। समाज में परिवार की बदनामी होने लगी। कई बार युवक देर रात घर आता तो कभी नहीं आता। जब नशे का असर उतरता, तो घरवालों का दर्द साफ दिखाई देता था। परिजन हर वक्त चिंता में डूबे रहते थे कि न जाने अब क्या होगा। युवक भी यह सब देखता था और चाहता था कि इस लत से बाहर निकले, लेकिन चाहकर भी खुद को रोक नहीं पा रहा था।

युवक ने बताया कि एक दिन ठान लिया कि अब उसे इस दलदल से बाहर निकलना ही होगा। उसने खुद को संभालने का फैसला किया और नशे से हमेशा के लिए दूर रहने की ठान ली। शुरुआत में उसे दिक्कतें आईं, शरीर में दर्द होने लगा, मन बेचैन रहने लगा। लेकिन परिवार ने पूरा साथ दिया। धीरे-धीरे उसने नशे से दूरी बना ली और आखिरकार इस लत से छुटकारा पा लिया। अब युवक पूरी तरह नशे से मुक्त है। घर में खुशहाली लौट आई है। वह अपनी जिंदगी को संवारने में जुट गया है। युवक ने कहा अगर मैं नशे से बाहर आ सकता हूं तो कोई भी आ सकता है। जरूरत है तो सिर्फ मजबूत इरादे की। नशा कुछ पलों की खुशी देता है, लेकिन पूरी जिंदगी बर्बाद कर देता है।

 

Share :
Tagsbilaspur newshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Dholpur: बेकाबू ट्रक पलटने से दो दोस्तों ...

Next Article

हिमाचल: अनुबंध सेवाकाल में वरिष्ठता लाभ पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: बजट सत्र के बीच भाजपा मंत्रिमंडल बैठक, सशक्त भू-कानून को मंजूरी

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    कांगड़ाखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रणजी ट्रॉफी: धर्मशाला में 11 अक्तूबर से होगा रणजी का रण

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के दो जिलों में तापमान माइनस में, जानलेवा हुई ठंड

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Cat
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जंगल में दुर्लभ फिशिंग कैट दिखी, वन विभाग ने किया बचाव और पुनर्वास

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    Chandigarh: 108 रुपये के विवाद पर 36 साल बाद HC का फैसला, कंडक्टर को राहत

    June 10, 2026
    By hinditvnews
  • Cabinate
    उत्तर प्रदेशप्रयागराज

    महाकुंभ 2025: योगी कैबिनेट बैठक शुरू, डीजीपी प्रशांत कुमार ने संगम में लगाई डुबकी

    January 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Pran Pratishtha
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले बिलासपुर में जोर शोर से चल रही तैयारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मस्जिद में की साफ-सफाई

  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आईजीएमसी मारपीट मामला सुलझा, डॉक्टर-मरीज गले मिले; मरीजों को राहत

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले-तकनीकी प्रशिक्षुओं के लिए नीति तैयार करने पर विचार कर रही सरकार

Timeline

  • July 28, 2026

    UP: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, मायावती ने किया स्वागत

  • July 28, 2026

    यूपी: जीएनएम की आधी सीटें खाली, सीधे दाखिले की मांग

  • July 28, 2026

    चंडीगढ़: पीयू की पीएचडी स्कॉलर की करंट लगने से मौत

  • July 28, 2026

    HC सख्त: वकीलों की हड़ताल से अदालत का काम नहीं रुकेगा

  • July 28, 2026

    उत्तराखंड: भूस्खलन और खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Maya

    UP: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, मायावती ने किया स्वागत

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Gnm

    यूपी: जीएनएम की आधी सीटें खाली, सीधे दाखिले की मांग

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Pu

    चंडीगढ़: पीयू की पीएचडी स्कॉलर की करंट लगने से मौत

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.