Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल प्रदेश: अंग्रेजी शराब के दाम ₹200 तक बढ़े, रेट लिस्ट अनिवार्य

हिमाचल प्रदेश: अंग्रेजी शराब के दाम ₹200 तक बढ़े, रेट लिस्ट अनिवार्य

By hinditvnews
April 3, 2025
472
0
Sharab

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में महंगी हुई अंग्रेजी शराब, 200 रुपये तक बढ़ गए दाम; रेट लिस्ट अनिवार्य

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Apr 2025

हिमाचल प्रदेश में अब अंग्रेजी शराब और महंगी हो चुकी है। कर एवं आबकारी विभाग ने साल 2025-26 के लिए शराब के दाम जारी कर दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश में अंग्रेजी शराब महंगी हो गई है। सरकार ने अंग्रेजी शराब के प्रति बोतल दाम 200 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। कर एवं आबकारी विभाग ने साल 2025-26 के लिए शराब के दाम जारी कर दिए हैं। इस साल सरकार मिनिमम सेल प्राइस से वापस मैक्सिमम रिटेल प्राइस पर लौट आई है। अब ठेकेदार स्वयं लाभांश तय नहीं कर सकेंगे। साल 2024 में देश में बनाई जाने वाली अंग्रेजी शराब को विभाग ने दो वर्गों में बांटा था। लो ब्रांड की शराब पर 15 और हाई ब्रांड की शराब पर 30 फीसदी लाभांश तय किया था। लोे ब्रांड की शराब का एमएसपी 500 रुपये तक था। 500 रुपये से अधिक एमएसपी वाली अंग्रेजी शराब को हाई ब्रांड के तहत रखा था। इस साल जारी हुए एमआरपी 15 और 30 फीसदी लाभांश से भी अधिक हो गए हैं। चालू वित्त वर्ष में शराब ठेकों की नीलामी में बेस प्राइज बढ़ने पर सरकार को एक साल बाद ही एमएमसी से एमआरपी पर लौटने का यूटर्न लेना पड़ा है।

2024-25 में लिया था चंडीगढ़ की तर्ज पर शराब बेचने का फैसला
राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की तर्ज पर शराब की बिक्री करने का फैसला लिया था। बदलाव के तहत शराब की बोतलों पर एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) की जगह एमएसपी (न्यूनतम विक्रय मूल्य) लिखा गया। शराब कारोबारी को बिक्री के लिए उच्चतम कोई भी दाम नहीं दिया गया। यह उसे स्वयं तय करने को कहा गया कि कितना लाभांश रखते हुए शराब बेचनी है। पड़ोसी राज्यों से मुकाबले और अवैध शराब की निगरानी को सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव किया था। पड़ोसी राज्यों में हिमाचल के मुकाबले शराब की खपत अधिक होती हैए ऐसे में वहां एमएसपी के माध्यम से शराब बेचने का फाॅर्मूला सफल रहा है। हिमाचल में बीते वर्ष अधिक बेस प्राइज पर शराब ठेके बिके थे। बीते वित्त वर्ष में कर एवं आबकारी विभाग को करीब 2600 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस वर्ष राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 2800 करोड़ रुपये रखा गया है।

रेट लिस्ट अनिवार्य, अफसरों के फोन नंबर भी लगेंगे साथ
शराब ठेकों पर सभी ब्रांड की रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य रहेगा। रेट लिस्ट पर ही संबंधित क्षेत्र के कर एवं आबकारी निरीक्षक का फोन पर भी लिखना जरूरी कर दिया है। ऐसा नहीं करने वाले कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी व्यक्ति से शराब कारोबारी एमआरपी से अधिक रेट वसूलता है तो संबंधित अधिकारी को फोन पर इसकी शिकायत की जा सकेगी।

 

Share :
TagsForeign liquor becomes expensive in Himachal Pradesh prices increased by Rs 200 rate list mandatoryhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Sikar: बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाने गई टीम ...

Next Article

Kesari 3: अक्षय कुमार ने की घोषणा, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    Chandigarh Newsपंजाब

    NRI महिला हत्या: सिर पर बेसबॉल डंडे से वार, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

    September 18, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    उत्तर प्रदेश

    Bahraich: बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: पंजाब में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Teacher
    उत्तर प्रदेश

    पाकिस्तानी महिला बनी सरकारी शिक्षक: बरेली में नौ साल से कर रही थी नौकरी

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Haridwar
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: केमिकल फैक्टरी में आग से दो की मौत, दो लापता; नौ घंटे बाद काबू पाया

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Anil
    मनोरंजन

    Anil Kapoor: ‘दाे बड़े एक्टर्स एक साथ काम नहीं करना चाहते’

    December 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अफसर, संवेदनशील पदों से हटेंगे

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पेंशन के मौद्रिक लाभ जनवरी 2018 से देने की मंजूरी

  • Himachal Weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather: मौसम ने एक बार फिर बदली करवट, आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी; विभाग ने दी ये चेतावनी

Timeline

  • September 9, 2026

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • September 9, 2026

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • September 9, 2026

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • September 9, 2026

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • September 9, 2026

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead body

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ammy virk

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Job

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.