Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Max Estates Accelerates Net-Zero Vision with Solar Power Adoption at Max Square, Sector 129 Noida

  • NAR-India Reappoints Ashwinder R. Singh as Advisor for 2026-27

  • CERT-In SAMVAAD 2026 Convenes in Goa, Strengthening Cyber Security Framework for Digital Bharat

  • Bold New Look, A Brighter New Mood: Mirinda Launches a "Smile Please" Platform Globally

  • RSS Chief Dr. Mohan Bhagwat will Interact with Tribal Ekal Teachers

उत्तर प्रदेशशिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›साइबर ठगी का कहर: ठगों के जाल में फंसकर जान दे रहे लोग, कई राज्यों में मामले

साइबर ठगी का कहर: ठगों के जाल में फंसकर जान दे रहे लोग, कई राज्यों में मामले

By hinditvnews
April 10, 2025
159
0
Cybercrime

Cyber Crime: साइबर ठगों के जाल में फंसकर अब जान दे रहे लोग, यूपी समेत इन राज्यों में सामने आए मामले

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 10 Apr 2025

साइबर ठगों के जाल में फंसकर अब लोग जान दे रहे हैं। हिमाचल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में मामले सामने आए हैं।

साइबर ठगों के जाल में फंसकर जीवनभर की जमा पूंजी गंवाने पर लोग हताश होकर अब जान देने लगे हैं। हिमाचल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। साइबर ठगों के शिकार हुए कई लोग मानसिक रोगी बन गए हैं।

लाखों-करोड़ों लुटाने के बाद अवसाद में आए कई लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। हिमाचल के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी शिमला में डिप्रेशन के इलाज के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। इनमें कई साइबर ठगी के शिकार लोग भी शामिल हैं।

कर्नाटक के बेलगावी में एक बुजुर्ग दंपती के 50 लाख की साइबर ठगी के बाद आत्महत्या करने का मामला हाल ही में सामने आया है। हिमाचल में भी ऐसे तीन मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों कांगड़ा जिले के मारंडा के 27 वर्षीय अभिषेक ने साइबर ठगों से तंग आकर पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक साइबर ठगी का शिकार हुआ था। करीब 17 लाख की ठगी होने की शिकायत अभिषेक ने पुलिस को भी दी थी। इससे पहले शिमला के ठियोग के युवक ने साइबर ठगों से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी थी।

युवती ने साइबर ठगी के बाद की थी खुदकुशी
इस युवक से इनाम में कार का लालच देकर 1.40 लाख रुपये ठग लिए थे। बद्दी में लोन एप के जरिये साइबर ठगों के चुंगल में फंसे युवक ने भी आत्महत्या कर ली थी। सहारनपुर में एक युवती ने साइबर ठगी के बाद खुदकुशी कर ली थी।

पुलिस के अनुसार, साइबर ठग ने युवती को शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया था। चित्रकूट में एक व्यापारी ने साइबर ठगों की ओर से ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर जान देने और हरियाणा के फरीदाबाद में भी एक लड़की के करीब सात लाख का साइबर फ्रॉड के बाद जान देने के मामले सामने आ चुके हैं।

डरने की जरूरत नहीं, 1930 पर करें कॉल
साइबर ठगी के बाद आत्महत्या के कुछ मामले संज्ञान में हैं। ऐसे ठगों से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस से संपर्क करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। साइबर पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करती है। ठगी की रकम भी वापस मिलती है, बशर्ते समय पर सूचना दी जाए। – मोहित चावला, डीआईजी एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम, हिमाचल

मौत के बाद भी कॉल करते रहे ठग
मध्य प्रदेश के मऊगंज इलाके में 35 साल की महिला शिक्षिका साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों की धमकियों से परेशान शिक्षिका ने जहर खाकर जान दे दी। दरअसल, महिला को 10 दिनों से अनजान नंबरों से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आ रहे थे। ठगों ने उन्हें धमकी दी कि उनके नाम से भेजे गए पार्सल में अवैध सामग्री मिली है। यदि उन्होंने 50,000 रुपये नहीं दिए, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेशमा की मौत के बाद भी ठग उनके फोन पर लगातार कॉल करते रहे।

खो दिया घर का चिराग, सदमे में परिवार
पालमपुर के मारंडा में दुकान करने वाले अनिल सूद सदमे में हैं। कहते हैं-साइबर ठगों ने उनका इकलौता बेटा छीन लिया। पूरा परिवार बेहाल है। अनिल सूद ने बताया कि उनके बेटे अभिषेक (27)  ने ऑनलाइन कुछ सामान मंगवाया था। उसके बाद गुजरात की कोई महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी। इसी से परेशान होकर बेटे ने खुदकुशी कर ली। बेटे ने ब्लैकमेलिंग के बारे में उन्हें कभी कुछ नहीं बताया। हालांकि, उसने पुलिस को शिकायत दी थी, इसी से यह बात पता चली।

परिजन रखें ठगी के शिकार व्यक्ति पर नजर
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में अवसाद के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में रोज तनाव की समस्या लेकर उपचार के लिए 100 से 150 मरीज आ रहे हैं। कुछ समय से ऐसे रोगियों में इजाफा हुआ है। मनोरोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश दत्त शर्मा का कहना है कि साइबर ठगी की बात सीधे-सीधे कोई रोगी नहीं बताता है। ऐसे में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के व्यवहार पर परिजनों को भी नजर रखनी चाहिए।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsuttar pradesh
Previous Article

250 करोड़ स्कॉलरशिप घोटाला: हितेश गांधी ने ...

Next Article

HPTU यूजी-पीजी एग्जाम: ऑनलाइन फॉर्म भरने की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Factory
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू का रियायती बिजली का भरोसा, उद्योग बंदी फैसला वापस

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: कई क्षेत्रों में सात दिन बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    CHANDIGHARहरियाणा

    कड़ा रुख: IAS अधिकारी को हाईकोर्ट की चेतावनी, 50,000 रुपये जुर्माना

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • p m modi
    हिमाचल प्रदेश

    Election Result 2024: हिमाचल में मोदी मैजिक के आगे बेकार हुआ कांग्रेस का हर वार, सुक्खू सरकार सुरक्षित, पर…

    June 5, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर के पहले हफ्ते में

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • haryana
    हरियाणा

    दक्षिण हरियाणा में इस बार बन रहे नये जातीय गठजोड़, राव इंद्रजीत का प्रभाव कायम; टूट रही जाट और एंटी ...

    May 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • weather alert
    राष्ट्रीयशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चेतावनी: उत्तराखंड-हिमाचल और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, 204.4 मिमी वर्षा का अनुमान; केंद्र की हालात पर नजर

  • cm hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    World Wetland Day 2024: पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने के‍ लिए CM Sukhu की पहल, रिवालसर-खजियार झील भी वेटलैंड में शामिल

  • Kullu
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: कुल्लू में पकड़ा चरस का बड़ा जखीरा

Timeline

  • April 28, 2026

    Max Estates Accelerates Net-Zero Vision with Solar Power Adoption at Max Square, Sector 129 Noida

  • April 28, 2026

    NAR-India Reappoints Ashwinder R. Singh as Advisor for 2026-27

  • April 28, 2026

    CERT-In SAMVAAD 2026 Convenes in Goa, Strengthening Cyber Security Framework for Digital Bharat

  • April 28, 2026

    Bold New Look, A Brighter New Mood: Mirinda Launches a "Smile Please" Platform Globally

  • April 28, 2026

    RSS Chief Dr. Mohan Bhagwat will Interact with Tribal Ekal Teachers

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Max Estates Accelerates Net Zero Vision With Solar Power Adoption At Max Square, Sector 129 Noida

    Max Estates Accelerates Net-Zero Vision with Solar Power Adoption at Max Square, Sector 129 Noida

    By hinditvnews
    April 28, 2026
  • Nar India Reappoints Ashwinder R. Singh As Advisor For 2026 27

    NAR-India Reappoints Ashwinder R. Singh as Advisor for 2026-27

    By hinditvnews
    April 28, 2026
  • Cert In Samvaad 2026 Convenes In Goa, Strengthening Cyber Security Framework For Digital Bharat

    CERT-In SAMVAAD 2026 Convenes in Goa, Strengthening Cyber Security Framework for Digital Bharat

    By hinditvnews
    April 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.