Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हरियाणा: पुरानी पेंशन पर हाईकोर्ट का फैसला, तीन वर्गों के कर्मचारियों को राहत

  • उत्तराखंड: खजान दास का मदरसों पर बड़ा बयान, सरकार के सख्त रुख का किया समर्थन

  • उत्तराखंड: बिजली चोरी और मीटर तोड़ने पर 1 लाख तक जुर्माना

  • उत्तराखंड: मसूरी गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

  • हिमाचल: लॉटरी के विरोध में विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal: घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, नई सब्सिडी दरें जारी

Himachal: घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, नई सब्सिडी दरें जारी

By hinditvnews
April 30, 2025
336
0
Bijli

Himachal: घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने मिलती रहेगी 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली, सब्सिडी की नई दरें जारी

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 30 Apr 2025

प्रदेश सरकार ने बिजली की कम खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली मुफ्त सप्लाई की अटकलों पर विराम लगा दिया है।

हिमाचल प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक हर महीने निशुल्क बिजली मिलती रहेगी। प्रदेश सरकार ने बिजली की कम खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली मुफ्त सप्लाई की अटकलों पर विराम लगा दिया है। सरकार ने 22 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी की नई दरें जारी कर दी हैं। राज्य विद्युत विनियामक आयोग के 15 पैसे प्रति यूनिट दाम घटाने पर सरकार ने इसी तर्ज पर सब्सिडी राशि भी कम कर दी है। ऐसे में साल 2024-25 की तर्ज पर ही दरें लागू रहेंगी।

इन उपभोक्ताओं को झटका
उधर, 300 यूनिट से अधिक खपत करने वालों को बड़ा झटका दिया है। इन उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट मिलने वाली एक रुपये की सब्सिडी को बंद कर दिया है। अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट 5.90 रुपये चुकाने होंगे। मई में जारी होने वाले अप्रैल की खपत के बिल इस आधार पर आएंगे। ऊर्जा सचिव राकेश कंवर ने इस संदर्भ में बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार को पत्र भेजा है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आयोग ने इस साल 15 पैसे प्रति यूनिट तक दरें घटाई हैं। 28 मार्च को आयोग ने बिजली दरें जारी की थीं।

बिजली की दरें कम कीं
इन दरों में बिजली सब्सिडी का उल्लेख नहीं था। अब सरकार ने बोर्ड को सब्सिडी की राशि जारी करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के निर्देश दे दिए हैं। प्रदेश में बिजली की दरें प्रति यूनिट 12 से 20 पैसे तक कम की गई हैं। घरेलू दरें 15 पैसे प्रति यूनिट, व्यावसायिक दरें 12 पैसे और छोटे, मध्यम व उद्योगों की दरें 20 पैसे तक घटाई गई हैं। बिजली के फिक्स्ड डिमांड चार्ज में भी कोई बदलाव नहीं किया है। साल 2024-25 में जो डिमांड दरें तय हुई थीं, इस वर्ष वही लागू रहेंगी।

ये रहेंगी नईं दरें

श्रेणी      स्लैब प्रति यूनिट टैरिफ प्रति यूनिट सब्सिडी लागू होने वालीं दरें
घरेलू उपभोक्ता 0-60 4.72 रुपये 4.72 रुपये  शून्य
0-125   5.45 रुपये 5.45 रुपये  शून्य
126 से 300 5.90 रुपये 1.73 रुपये  4.17 रुपये
300 से अधिक 5.90 रुपये  शून्य 5.90 रुपये

कृषि, व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी मिलती रहेगी सब्सिड़ी
घरेलू उपभोक्ताओं की तरह प्रदेश के कृषि और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी सस्ती बिजली देने के लिए सरकार सब्सिडी देगी। हालांकि इस संदर्भ में अभी कोई पत्र जारी नहीं हुआ है, लेकिन ऊर्जा विभाग अधिकारियों ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर इन श्रेणियों के उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी से संबंधित आदेश जारी हो जाएंगे।

हिमाचल में 16,822 उपभोक्ताओं ने छोड़ी बिजली सब्सिडी
हिमाचल में अभी तक 16,822 उपभोक्ता बिजली सब्सिडी छोड़ चुके हैं। इनमें 7,508 सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और 7,836 पेंशनर हैं। इनके अलावा 1,478 उपभोक्ताओं ने भी स्वेच्छा से सब्सिडी को सरेंडर कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के संपन्न लोगों से अपनी स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील की है। मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस विधायक और कई उच्च अधिकारी भी सब्सिडी छोड़ चुके हैं। इनके अलावा सरकार ने क्लास वन और टू स्तर के अधिकारियाें को मिलने वाली सब्सिडी को भी बंद कर दिया है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHpseb: Domestic Consumers Will Continue To Get Free Electricity Up To 125 Units Every MonthNew Subsidy Ratesshimla news
Previous Article

Himachal News: आईपीएस अधिकारियों के भी होंगे ...

Next Article

Himachal: चिट्टे के आदी बेटे पर पिता ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 21 तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा को पीएम मोदी देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

    July 9, 2026
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम

    May 29, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Bhawan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में हिमाचल भवन को कुर्क करने के आदेश

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के दो जिलों में तापमान माइनस में, जानलेवा हुई ठंड

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नए साल 2026 का स्वागत: पहाड़ों की रानी में आतिशबाजी और जश्न

    January 1, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Kullu
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Ambassadors Conference: कुल्लू में रूस सहित छह देशों के राजदूतों का सम्मेलन, सीएम

  • Mallikarjun
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने शार्टलिस्ट किए विस उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी

  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 19 साल बाद पति को मिला तलाक, क्रूरता-परित्याग बना आधार

Timeline

  • September 2, 2026

    हरियाणा: पुरानी पेंशन पर हाईकोर्ट का फैसला, तीन वर्गों के कर्मचारियों को राहत

  • September 2, 2026

    उत्तराखंड: खजान दास का मदरसों पर बड़ा बयान, सरकार के सख्त रुख का किया समर्थन

  • September 2, 2026

    उत्तराखंड: बिजली चोरी और मीटर तोड़ने पर 1 लाख तक जुर्माना

  • September 2, 2026

    उत्तराखंड: मसूरी गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

  • September 2, 2026

    हिमाचल: लॉटरी के विरोध में विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pu High Court

    हरियाणा: पुरानी पेंशन पर हाईकोर्ट का फैसला, तीन वर्गों के कर्मचारियों को राहत

    By hinditvnews
    September 2, 2026
  • Khajan das

    उत्तराखंड: खजान दास का मदरसों पर बड़ा बयान, सरकार के सख्त रुख का किया समर्थन

    By hinditvnews
    September 2, 2026
  • Bijli

    उत्तराखंड: बिजली चोरी और मीटर तोड़ने पर 1 लाख तक जुर्माना

    By hinditvnews
    September 2, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.