Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • अयोध्या: रामलला के दर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

  • जालंधर: शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

  • पंजाब: 1 जुलाई से सरकारी दफ्तर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक

  • चंडीगढ़ मास्टर प्लान: 200+ आपत्तियां, वर्टिकल ग्रोथ का विरोध

  • देहरादून: निहंगों के आने की सूचना पर अलर्ट, प्रेमनगर में सुरक्षा कड़ी

Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

By hinditvnews
July 17, 2025
254
0
Landslide

Himachal Weather: राज्य में भूस्खलन से 227 सड़कें बाधित, चुराह में दरकी पहाड़ी, तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Jul 2025

राज्य में जगह-जगह भूस्खलन के कारण कई सड़कें ठप पड़ी हैं। वहीं नकरोड़-चांजू-देहरा संपर्क सड़क पर टेपा में पहाड़ी दरक गई।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार जारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन के कारण कई सड़कें ठप पड़ी हैं। गुरुवार सुबह  10:00 बजे तक राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 227 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 52 बिजली ट्रांसफार्मर व 137 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। आपदा प्रभावित मंडी जिले में सबसे अधिक 151 सड़कें व 119 जल आपूर्ति स्कीमें ठप पड़ी हैं।

नकरोड़-चांजू-देहरा संपर्क सड़क पर टेपा में पहाड़ी दरकी
नकरोड़-चांजू-देहरा संपर्क सड़क पर टेपा में पहाड़ी दरकने से यातायात बाधित हो गया। सड़क बंद होने से वाहनों की कतारें लग गईं। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत देहरा के प्रधान चैनलाल ने बताया कि यह सड़क बंद होने से अब तक सैकड़ों लोग आवाजाही के लिए वैकल्पिक और जोखिम भरे रास्तों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश और पहाड़ी से भूस्खलन के कारण सड़क बहाल करने में समय लग रहा है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजीव अत्री ने बताया कि मशीनरी मौके पर तैनात है।

इतने दिन बरसेंगे बादल
बीते 24 घंटों के दाैरान नाहन में 67.3, धौलाकुआं 58.5, पांवटा साहिब 56.4, पंडोह 39.0, कोठी 38.0, जटाैन बैराज 26.0, धर्मशाला 17.1, पालमपुर 14.6, संधोल 7.6, जोत 7.2, चंबा 6.0 व निचार में 5.0 मिलीमीटर बारिश हुई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 23 जुलाई तक बारिश का दाैर लगातार जारी रहेगा। 17,18 व 20 जुलाई के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि 21 से 23 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून में अब तक 109 लोगों की गई जान
इस मानसून सीजन में 20 जून से 16 जुलाई तक राज्य में बादल फटने, बाढ़, भूस्खलन सहित अन्य कारणों से 109 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 199 लोग घायल हुए हैं। अभी भी 35 लोग लापता हैं। 45 लोगों की सड़क हादसे में माैत हुई है। मानसून सीजन में अब तक करीब 1332 कच्चे-पक्के मकानों, दुकानों को क्षति पहुंची है। 894 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1228 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 88,315.13 लाख रुपये पहुंच चुका है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhimachal weatherHimachal Weather: 227 roads blocked due to landslides in the statehindi newslandslide in Churah
Previous Article

हिमाचल: आपदा प्रबंधन के लिए अर्ली वार्निंग ...

Next Article

शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • WEATHER
    Weatherबिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल Weather: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, भवन क्षतिग्रस्त

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Neeraj
    हरियाणा

    नीरज चोपड़ा की शादी: 16 जनवरी को सात फेरे, मई में मिलेगी मिठाई

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • gold price
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा सर्राफा बाजार: सोना 94%, चांदी 180% बढ़ी, ऑर्डर 40% घटे

    September 26, 2025
    By hinditvnews
  • 05 09 2024 Weather Forcast 23791328 8646434 M
    राष्ट्रीय

    दिल्‍ली-यूपी से लेकर राजस्थान में आज झमाझम बारिश, बाहर निकलने से पहले यहां पढ़ लें कैसा रहेगा आपके शहर का ...

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट सख्त: मेडिकल दावों के निपटारे के लिए 3 दिन में अतिरिक्त डॉक्टर तैनात करने के आदेश

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Shimla
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 3 से 6 जून तक हिमाचल के अधिकांश जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

    June 1, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Star
    Lok Sabha Election 2024manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा के कई स्टार प्रचारक नहीं चढ़े पहाड़

  • Kangra Tea
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    International Tea Day: अब पालमपुर से बिकेगी कांगड़ा चाय, बेयर हाउस की तैयारी

  • Congress
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024: चुनाव के लिए उम्मीदवारों को जल्द टिकट वितरण करेगी कांग्रेस, दस हजार रुपए रखी गई आवेदन की फीस

Timeline

  • June 26, 2026

    अयोध्या: रामलला के दर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

  • June 26, 2026

    जालंधर: शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

  • June 26, 2026

    पंजाब: 1 जुलाई से सरकारी दफ्तर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक

  • June 26, 2026

    चंडीगढ़ मास्टर प्लान: 200+ आपत्तियां, वर्टिकल ग्रोथ का विरोध

  • June 26, 2026

    देहरादून: निहंगों के आने की सूचना पर अलर्ट, प्रेमनगर में सुरक्षा कड़ी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Xr:d:daftlfcsmei:791,j:46355620422,t:23020311

    अयोध्या: रामलला के दर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

    By hinditvnews
    June 26, 2026
  • Arrest

    जालंधर: शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    June 26, 2026
  • Maan

    पंजाब: 1 जुलाई से सरकारी दफ्तर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक

    By hinditvnews
    June 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.