Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल मानसून सत्र: तीन दिन बाद आज फिर गरमाएगा सदन, हंगामे के आसार

  • fischer Earthquake-proof Retrofitting Solutions – A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

  • BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

  • Gaurs Group Ties-Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; Association Valued at Rs. 150 Crore

  • Galgotias University's Students Take on the World's Biggest Problems at the Galgotias G20 Summit

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल बारिश: किन्नौर में बादल फटा, 555 सड़कें बंद

हिमाचल बारिश: किन्नौर में बादल फटा, 555 सड़कें बंद

By hinditvnews
September 19, 2025
250
0
Kinnaur

Himachal Rain: किन्नौर में फटा बादल, बगीचे तबाह; राज्य में भूस्खलन से 555 सड़कें बंद, जानें माैसम पूर्वानुमान

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला/सांगला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 19 Sep 2025 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। किन्नौर जिले के निगुलसरी के ठीक ऊपर थाच गांव में देर रात 12:10 पर बादल फटने से तबाही हुई है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ से ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन और बगीचों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई। बाढ़ का मलबा निगुलसरी में एनएच पांच पर आ गया है, जिस कारण किन्नौर जिले का सड़क संपर्क कट गया है। बादल फटने से क्षेत्र के तीन नालों में आई बाढ़ से ग्रामीणों के खेतों और बगीचे तबाह हो गए। बाढ़ में दो गाड़ियां भी बह गईं। ग्रामीण मस्तान की दोगरी और गांव में मकान भी बाढ़ की चपेट में आया। तीन घरों को खतरा हो गया है।

हिमलैंड में सर्कुलर रोड पर भारी भूस्खलन, सेंट एडवर्ड स्कूल दो दिन बंद
शिमला जिले के कई भागों में पिछले कई दिनों से लगातार जारी बारिश तबाही मचा रही है। राजधानी शिमला के हिमलैंड में सर्कुलर रोड पर फिर से भारी भूस्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार  सेंट एडवर्ड स्कूल (हिमलैंड) के पास आधी रात 2:00 बजे भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से एक भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। एहतियातन प्रशासन ने भवन को खाली करवा दिया है।  भूस्खलन से सर्कुलर रोड ठप हो गया। वहीं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त शिमला के आदेशानुसार सेंट एडवर्ड स्कूल 19 और 20 सितंबर को बंद रहेगा।शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को स्कूल आने से छूट दी गई है। हालांकि, सभी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने को कहा गया है।वहीं सड़क बंद होने से लोग सुबह पैदल अपने कार्यस्थलों तक पहुंचे। छोटा शिमला, बीसीएस-खलीनी की ओर से बसें टाॅलैंड तक ही पहुंचीं। वहीं पुराना बस स्टैंड से कुछ बसें टिंबर हाउस तक चलीं। विद्यार्थियों, कर्मचारियों व अन्य कामकाजी लोगों को पैदल अपने कार्यस्थलों तक पहुंचना पड़ा। मरीजों-तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क बहाली का कार्य जारी है।

तीन नेशनल हाईवे सहित 555 सड़कें बंद
राज्य में जगह-जगह भूस्खलन के चलते शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे सहित 555 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 162 बिजली ट्रांसफार्मर व 197 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। कुल्लू जिले में 202, मंडी 158, शिमला 50, कांगड़ा 40, सिरमाैर 24 व चंबा में भी 24 सड़कें बंद हैं। वहीं सबसे अधिक 126 जल आपूर्ति स्कीमें प्रभावित हैं।

मानसून सीजन में अब तक 424 लोगों की गई जान 
हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक 4,74,993.36 लाख की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में 20 जून से 18 सितंबर तक 424 लोगों की जान चली गई है, 481 लोग घायल हुए हैं। 45 लोग अभी भी लापता हैं। 182 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। राज्य में 632 पक्के, 972 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 2,258  पक्के और 4,767 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। 585 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा 6,815 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 2,458 मवेशियों की माैत हो गई।

25 सितंबर तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर 25 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 22 व 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। आज कुछ स्थानों पर बारिश के साथ अंधड़ चलने का की संभावना है। वहीं बीती रात नयना देवी में158.6, नाहन 38.2, भटियाट 37.1, बलद्वाड़ा 28.0, काहू 23.5, बिलासपुर 20.3, नंगल बांध 18.2, सराहन 18.0, धर्मशाला 17.8, कोठी 14.2, सुजानपुर टिहरा 14.0, ओलिंडा 12.7, जोगिंद्रनगर 12.0, कांगड़ा और मंडी में 8.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

Share :
Tagshimachal pradesh newshindi newsshimla news
Previous Article

शिमला: सर्कुलर रोड पर भूस्खलन, हिमलैंड भवन ...

Next Article

हिमाचल Weather: कई जिलों में बारिश का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी मामला: पेन ड्राइव छिपाने पर ASI निलंबित, जांच शुरू

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    एम्स बिलासपुर: हार्ट ऑपरेशन के बाद मरीजों को मिलेगी सुपर कूलिंग सुरक्षा

    May 16, 2026
    By hinditvnews
  • Electricity
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: बिजली दरों में 30% बढ़ोतरी संभव, पावर कॉर्पोरेशन को 19,600 करोड़ का घाटा

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Parad
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: 17 जून को दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा।

    June 15, 2026
    By hinditvnews
  • Snowfall
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कोकसर में बर्फबारी से बढ़ी सैलानियों की रौनक

    December 31, 2025
    By hinditvnews
  • Drone Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ड्रोन से पहुंचेंगी मरीजों की रिपोर्ट और सैंपल

    May 19, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • sukhu
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगे 172.97 करोड़

  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विक्रमादित्य को राहत: लंबित केसों के बावजूद पासपोर्ट रिन्यू की मंजूरी

  • Anirudh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंचायतों ने बिना मंजूरी लाखों की संपत्तियां कम कीमत पर किराए पर दीं

Timeline

  • August 31, 2026

    हिमाचल मानसून सत्र: तीन दिन बाद आज फिर गरमाएगा सदन, हंगामे के आसार

  • August 29, 2026

    fischer Earthquake-proof Retrofitting Solutions – A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

  • August 29, 2026

    BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

  • August 28, 2026

    Gaurs Group Ties-Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; Association Valued at Rs. 150 Crore

  • August 28, 2026

    Galgotias University's Students Take on the World's Biggest Problems at the Galgotias G20 Summit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hp

    हिमाचल मानसून सत्र: तीन दिन बाद आज फिर गरमाएगा सदन, हंगामे के आसार

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Fischer Earthquake proof Retrofitting Solutions A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

    fischer Earthquake-proof Retrofitting Solutions – A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

    By hinditvnews
    August 29, 2026
  • BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

    BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

    By hinditvnews
    August 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.