Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • InfoComm India 2026 to Anchor India's Accelerating Pro AV and Integrated Experience Technology Boom

  • Korea Industry Expo (KoINDEX) 2026 Opens at Yashobhoomi on 27 August

  • EPSRR and Axton Capital Partner to Develop F&B Concepts in Sri Lanka and Oman

  • NICMAR University Organises 10th ICCRIP 2026, Puts Sustainable Cities and Stronger Project Delivery at the Centre of India's Infrastructure Conversation

  • TDCX Opens Second Hyderabad Campus, Reinforcing India as Key Global Delivery Hub

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›चंडीगढ़: 22 दिसंबर को किसान-मजदूर मोर्चा और सरकार की बैठक, शंभू बॉर्डर मुआवजे पर अड़चन

चंडीगढ़: 22 दिसंबर को किसान-मजदूर मोर्चा और सरकार की बैठक, शंभू बॉर्डर मुआवजे पर अड़चन

By hinditvnews
December 20, 2025
187
0
Kissan

Chandigarh: 22 दिसंबर को होगी किसान-मजदूर मोर्चे और सरकार की बैटक, शंभू बॉर्डर के मुआवजे पर फंसा पेंच

हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Sat, 20 Dec 2025

 

किसानों ने प्री-पेड बिजली मीटरों और निजीकरण का विरोध दोहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को विरोध-पत्र भेजने की कॉपी किसानों के साथ साझा की जानी चाहिए ताकि लोगों के सामने आ सके कि सरकार ने केंद्र के समक्ष अपना क्या रुख रखा है।

किसान-मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब सरकार के साथ वार्ता हुई है और अगली बैठक के लिए सरकार की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। अब 22 दिसंबर को दोबारा बैठक होगी।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिजली संशोधन बिल पर पंजाब सरकार के रुख के चलते रेल रोको आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है लेकिन बातचीत शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हुए नुकसान को लेकर अटकी हुई है। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्टेज, टेंट, लंगर का सामान, एसी-कूलर सहित बड़े स्तर पर तोड़फोड़ हुई है। सिर्फ शंभू में करीब 3.77 करोड़ रुपये का नुकसान का किसान दावा कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि दोनों मोर्चे पर पूरा गांव बसाया गया था और मोर्चे को हटाने के दौरान उनका भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है, आए दिन गोली चलने जैसी घटनाएं हो रही हैं जबकि किसानों के सिर्फ प्रदर्शनों पर ही सरकार सवाल उठा रही है।

किसान नेता बलदेव सिंह जीरा ने कहा कि बिजली संशोधन बिल के खिलाफ संघर्ष का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। शंभू-खनौरी मोर्चों पर ट्रॉली चोरी के मुआवजे, शहीद किसानों को श्रद्धांजलि, दूसरे देशों से मुक्त व्यापार समझौतों और पराली संबंधी पर्चे रद्द करने जैसी मांगें रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिजली संशोधन बिल का विरोध करने की बात स्पष्ट कर दी है। खनौरी-शंभू बॉर्डर के मुआवजे पर बनाई गई सरकारी कमेटी का मोर्चों ने विरोध किया है। शहीदी जोड़ मेले के कारण फिलहाल रेल रोको कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन और पराली जलाने से जुड़े दर्ज केस वापस लेने पर सरकार ने सकारात्मक रवैया अपनाया है। बाढ़ से हुए नुकसान पर अधिक मुआवजे की मांग अगली बैठक में रखी जाएगी। आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिजनों को नौकरी पर भी सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है।

किसानों ने प्री-पेड बिजली मीटरों और निजीकरण का विरोध दोहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को विरोध-पत्र भेजने की कॉपी किसानों के साथ साझा की जानी चाहिए ताकि लोगों के सामने आ सके कि सरकार ने केंद्र के समक्ष अपना क्या रुख रखा है। मोर्चे का कहना है कि शंभू-खनौरी बॉर्डर के नुकसान के मुआवजे पर ठोस निर्णय न बनने के कारण फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है। किसान बाढ़-पीड़ित किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा लैंड-पूलिंग नीति को लेकर मोर्चा स्थिति स्पष्ट करने की भी मांग की है। मोहाली के पांच गांवों में जारी नए नोटिसों को रद्द करने की मांग की गई है। टोल पर सैटेलाइट सिस्टम का विरोध और कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन भी घोषणा की गई है।

 

Share :
Tagschandigarhhindi newsKissan Andolanpunjab newsShambhu Border
Previous Article

ऑडिट रिपोर्ट: पीजीआई में सफाई के ₹27 ...

Next Article

अखिलेश यादव बोले: कोडिन कप सिरप में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nirvachan
    दिल्ली

    Delhi Election 2025: दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट जारी

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Pannu
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: अमित शाह पर पार्टी तोड़ने की साजिश, राघव चड्ढा पर भी निशाना

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Mazar
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    बिलासपुर: अज्ञात लोगों ने तोड़ी मजार, पुलिस कर रही जांच

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    CHANDIGHARहरियाणा

    बाबा रामदेव के चूर्ण में ड्रग्स मामला: हरियाणा लोकायुक्त सचिव सहित तीन को कोर्ट का समन

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Chemist
    nahanशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मांगों को लेकर केमिस्ट-ड्रगिस्ट हड़ताल पर, शिमला में मेडिकल स्टोर बंद।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Agra
    उत्तर प्रदेश

    UP: महाशिवरात्रि पर ताजमहल में महादेव की पूजा, शिवलिंग पर चढ़ाया गंगाजल

    February 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बाढ़ के बाद भूस्खलन बना परेशानी, मलबा गिरने से कुल्लू-मनाली हाइवे प्रभावित; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल: बिजली उपभोक्ता मित्र भर्ती प्रक्रिया शुरू

  • Bulk drug
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आंध्र और गुजरात से आगे निकला हिमाचल

Timeline

  • August 21, 2026

    InfoComm India 2026 to Anchor India's Accelerating Pro AV and Integrated Experience Technology Boom

  • August 21, 2026

    Korea Industry Expo (KoINDEX) 2026 Opens at Yashobhoomi on 27 August

  • August 21, 2026

    EPSRR and Axton Capital Partner to Develop F&B Concepts in Sri Lanka and Oman

  • August 21, 2026

    NICMAR University Organises 10th ICCRIP 2026, Puts Sustainable Cities and Stronger Project Delivery at the Centre of India's Infrastructure Conversation

  • August 21, 2026

    TDCX Opens Second Hyderabad Campus, Reinforcing India as Key Global Delivery Hub

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • InfoComm India 2026 to Anchor India's Accelerating Pro AV and Integrated Experience Technology Boom

    InfoComm India 2026 to Anchor India's Accelerating Pro AV and Integrated Experience Technology Boom

    By hinditvnews
    August 21, 2026
  • Korea Industry Expo (KoINDEX) 2026 Opens at Yashobhoomi on 27 August

    Korea Industry Expo (KoINDEX) 2026 Opens at Yashobhoomi on 27 August

    By hinditvnews
    August 21, 2026
  • EPSRR and Axton Capital Partner to Develop F&B Concepts in Sri Lanka and Oman

    EPSRR and Axton Capital Partner to Develop F&B Concepts in Sri Lanka and Oman

    By hinditvnews
    August 21, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.