Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

  • JAGSoM Invites Applications for Executive Ph.D. Programme

  • Kauvery Hospital Saves 55-Year-Old Farmer from Life-Threatening Lung Bleeding Caused by Severe Pneumonia

  • Bisleri Welcomes FSSAI Clarification

  • ASBL Legacy Records Rs. 800 Crore in Launch-Day Sales at RTC X Roads

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›कालका-शिमला ट्रैक पर 28 किमी रफ्तार से दौड़ेगा पैनोरमिक कोच

कालका-शिमला ट्रैक पर 28 किमी रफ्तार से दौड़ेगा पैनोरमिक कोच

By hinditvnews
December 29, 2025
280
0
Shimla, India Sep 09 2019 Kalka–Shimla railway in Shimla, Himachal Pradesh, India. It is part of UNESCO World Heritage Site Mountain Railways of India.

Himachal News: कालका-शिमला ट्रैक पर 28 की रफ्तार से दौड़ेगा पैनोरमिक कोच, आरडीएसओ लखनऊ की टीम को मिली सफलता

हिंदी टीवी, सोलन। Published by: Megha Jain Updated Mon, 29 Dec 2025

 

कालका-शिमला रेल लाइन पर 28 केएमपीएच की स्पीड में एयर पावर ब्रेक के साथ पैनोरमिक कोच को ट्रेन को चलाया जा सकेगा। रविवार को अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ने फाइनल ट्रायल कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर घुमावदार मोड़ों पर दो टन अतिरिक्त भार के साथ पैनोरमिक विस्ताडोम कोच 28 की स्पीड में दौड़ने में सफल हो गया है। पहले खाली कोच में स्पीड की जांच की गई थी। इसके बाद कम स्पीड में सुरक्षा देखी गई। अब रविवार को अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ने फाइनल ट्रायल कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। यह रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी।

अब उम्मीद जगी है कि कालका-शिमला रेल लाइन पर 28 केएमपीएच की स्पीड में एयर पावर ब्रेक के साथ पैनोरमिक कोच को ट्रेन को चलाया जा सकेगा। इससे कम सय में पर्यटक कालका से शिमला पहुंच सकेंगे। वर्तमान में 22 की स्पीड से ही ट्रेनों को चलाया जा रहा है और इनमें वेक्यूम ब्रेक सिस्टम है। अमूमन ट्रेन साढ़े पांच घंटे में शिमला पहुंचती है। हालांकि, अभी स्पीड व सुरक्षा का परीक्षण कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी की टीम भी करेगी।

इसके बाद ही रेल मंत्रालय की ओर से स्पीड बढ़ाने का फैसला लेगा। रविवार को किए ट्रायल में आरडीएसओ की टीम ने चढ़ाई में भार क्षमता की जांच की। इसी के साथ जनरेटर चलाकर बिजली और एसी की सप्लाई को भी देखा। ब्रेक और प्रेशर की भी बारीकियां देखीं।  इन सभी चीजों में ट्रेन लगभग सही पाई गई है। पैनोरमिक विस्ताडोम कोच कालका से शिमला के लिए सुबह 9:20 बजे रवाना हुआ। सोलन में करीब ट्रेन आधा घंटा तक रुका। इसके बाद कंडाघाट में दूसरी ट्रेन की क्राॅसिंग हुई। इसके बाद करीब दोपहर 2:30 बजे ट्रेन शिमला पहुंचा।

गौर रहे कि विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर लाल रंग के पैनोरमिक विस्ताडोम कोच का वर्ष 2026 में पर्यटकों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस कोच को आधुनिक तरीके से डिजाइन किया है। ब्रॉडगेज ट्रैक पर चलने वाली बोगियों की तरह नैरोगेज रेल लाइन में पैनोरमिक विस्ताडोम कोच में एयर पावर ब्रेक सिस्टम दिया है।

कोच में रह गई एक खामी
पैनोरमिक विस्ताडोम कोच में एक कमी को छोड़ दिया गया है। भले ही शौचालय वेस्ट्रर्न बना हो, लेकिन दरवाजों में काफी दिक्कत आ रही है। बंद करने के बाद भी दरवाजा हल्का खुला रहता है। इस बारे में रेल कोच फैक्टरी कपूरथला को बताया गया है। पहले भी बोगियों की मरम्मत करवाई थी। अब एक कमी फिर रह गई है। रेलवे बोर्ड की ओर से करीब 30 कोच पैनोरमिक विस्ताडोम बनाए हैं।

आरडीएसओ लखनऊ की टीम ने पैनोरमिक विस्ताडोम कोच का फाइनल ट्रायल किया है। रिपोर्ट भी टीम ने बनाई है। इसे जल्द मंत्रालय को भेजा जाएगा। आगामी दिनों में सीआरएस टीम कोच की जांच करेगी।- विनोद भाटिया, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newspanoramic coach will run at a speed of 28 km/h on the Kalka-Shimla tracksolan news
Previous Article

Himachal: नए साल पर हिमाचल में बर्फबारी-बारिश ...

Next Article

Shimla: शिमला विंटर कार्निवल की पांचवीं संध्या ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Death Ll
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: चिट्टे ने बुझाया घर का चिराग! ओवरडोज से गई 22 साल के युवक की जान

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Batta
    पंजाब

    पश्चिम एशिया युद्ध का असर: पंजाब के 100 ईंट भट्ठे बंद, कोयला 10 हजार रुपये महंगा

    March 20, 2026
    By hinditvnews
  • Gucchi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गुच्छी मशरूम अब लोग खुद उगा सकेंगे, औषधीय गुण से भरपूर

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Yamunotri Highway: डामटा हादसे में लापता युवक आज सुबह खाई में मिला

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • shimla snowfoll
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में भारी बर्फबारी, 241 सड़कें और 677 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, तस्वीरों में जानें हालात

    February 1, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

    September 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • WEATHER
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: इस दिन से बदलेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल बजट सत्र: छठे दिन सिलेंडर कमी का मुद्दा उठा

  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर: कांग्रेस आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी में पहुंची राम मंदिर

Timeline

  • November 24, 2026

    Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

  • November 24, 2026

    JAGSoM Invites Applications for Executive Ph.D. Programme

  • November 24, 2026

    Kauvery Hospital Saves 55-Year-Old Farmer from Life-Threatening Lung Bleeding Caused by Severe Pneumonia

  • November 24, 2026

    Bisleri Welcomes FSSAI Clarification

  • November 24, 2026

    ASBL Legacy Records Rs. 800 Crore in Launch-Day Sales at RTC X Roads

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

    Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

    By hinditvnews
    November 24, 2026
  • JAGSoM Invites Applications for Executive Ph.D. Programme

    By hinditvnews
    November 24, 2026
  • Kauvery Hospital Saves 55 Year Old Farmer from Life Threatening Lung Bleeding Caused by Severe Pneumonia

    Kauvery Hospital Saves 55-Year-Old Farmer from Life-Threatening Lung Bleeding Caused by Severe Pneumonia

    By hinditvnews
    November 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.