Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

  • Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

  • SUN Mobility HEV Business Showcases the World's First Modular Multi-Battery Swappable Solution with the Tata Starbus EV Platform at Prawaas 5.0

  • BlueRose Technologies Launch Worlds First Ever Digital Heirloom – LifeTree

  • Docstribe Raises Strategic Funding from ABGD Ventures to Accelerate Market Expansion Across the US and GCC

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर: कमरुनाग झील जमी

Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर: कमरुनाग झील जमी

By hinditvnews
January 2, 2026
198
0
Snow

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शीतलहर से ठिठुरे लोग, मंडी के कमरुनाग में पवित्र झील जमी

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला/धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 02 Jan 2026

हिमाचल प्रदेश में पिछले 125 वर्षों के रिकॉर्ड में दिसंबर 2025 प्रदेश के लिए छठा सबसे सूखा दिसंबर साबित हुआ है। प्रदेश में कई जगह सूखे जैसी स्थिति है।

सूखे जैसे हालात से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश में नया साल बारिश-बर्फबारी की सौगात लेकर आया है। नववर्ष के पहले दिन वीरवार को डलहौजी, शिकारी देवी, कमरुनाग, त्रियुंड और हिमानी चामुंडा में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। वहीं, राजधानी शिमला, कुफरी और नारकंडा में भी फाहे गिरे।

कुल्लू, हमीरपुर, सोलन, ऊना, मंडी, बिलासपुर और चंबा जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे लंबे समय से चल रहा ड्राई स्पैल टूट गया है। शिमला में भी दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। लंबे समय बाद प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी से फसलों को संजीवनी मिली है। शिमला व मनाली में बर्फबारी न होने से सैलानियों के साथ स्थानीय लोग व कारोबारी अभी मायूस हैं। खराब मौसम के चलते वीरवार को कांगड़ा में हवाई उड़ानें भी बाधित रहीं।

उधर, मौसम विभाग का हिमाचल में शुक्रवार से सात जनवरी तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। नए साल के पहले दिन वीरवार को सोलंगनाला, अटल टनल और धुंधी में हिमपात हुआ। कोकसर और अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। धौलाधार सहित त्रियुंड और आदि हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों पर भी बर्फ गिरी है। पांगी की ऊपरी चोटियों हुड़ान भटोरी, सुराल भटोरी, संसार हिल, सचे जोत, भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, काली छौ और कुगती में बर्फबारी हुई है।

इसके अलावा, डलहौजी, जोत, लक्कड़ मंड़ी, चुराह के देवीकोठी, टेपा, बैरागढ़ व सलूणी के ऊपरी गांवों और लंगेरा में पहली बर्फबारी हुई। धर्मशाला सहित कांगड़ा के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। किन्नौर कैलाश की चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। ऊना जिले में सुबह करीब एक घंटे तक बारिश हुई।

80 तक दिन के तापमान में दर्ज की गई गिरावट
बारिश-बर्फबारी होने से वीरवार को दिन के तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। शिमला में अधिकतम पारा 10.0, धर्मशाला में 19.0, ऊना में 16.8, नाहन में 13.2, सोलन में 16.0, मनाली में 9.4  डिग्री सेल्सियस रहा।

125 साल में दिसंबर में छठी सबसे कम बारिश 
हिमाचल में मौसम ने इस बार दिसंबर में बेरुखी दिखाई है। पिछले 125 वर्षों में दिसंबर 2025 प्रदेश के लिए छठा सबसे सूखा साबित हुआ है। एक से 31 दिसंबर के दौरान प्रदेश में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश हुई। इससे पहले साल 1901, 1907, 1925, 1939 और 1993 में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के  आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में सामान्य तौर पर प्रदेश में अच्छी बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होती रही है। पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर सक्रियता से बादल मेहरबान नहीं हुए। हिमाचल में दिसंबर में अब तक सबसे अधिक बारिश साल 1929 में दर्ज की गई थी। उस वर्ष 176 एमएम बारिश हुई थी जिसे आज भी रिकॉर्ड माना जाता है।

लाहाैल में हिमस्खलन 
लाहौल में चंद्रावली के खंगसर गांव के सामने पीर पंजाल की चोटी से वीरवार को हिमस्खलन हुआ। काफी देर तक बर्फ का बवंडर पहाड़ से लुढ़कता हुआ चंद्रा नदी तक पहुंचा। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। पहाड़ी से ऐसे हिमस्खलन अकसर गिरते रहते हैं। हिमस्खलन को पर्यटकों ने मोबाइल फोन में कैद किया।

सात जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल के सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में 4 जनवरी तक सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मंडी के कमरुनाग में सीजन की पहली बर्फबारी, ठंड से जमी पवित्र झील
वीरवार देर रात मनाली के कोकसर के साथ सीजन की पहली बर्फबारी ने जिला के कमरुनाग धार्मिक स्थल में चांदी की चादर बिछा दी है। करीब 4 माह बाद इन्द्र देवता के प्रसन्न होने से पहाड़ों में बर्फबारी होने से किसानों, बागवानों, पर्यटकों और सैलानियों समेत देव समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने कमरुनाग और शिकारी देवी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए है और मन्दिर परिसर से दुकानदारों समेत अन्य लोगों को पलायन करने के निर्देश दे दिए हैं।
सेब बगीचों के लिए इस समय बारिश और बर्फबारी की बेहद जरूरत है। हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद किसान बागवान और अधिक बारिश बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे है। किसानों उत्तम चंद, राजीव ठाकुर, मुरारी लाल, दीपक, यशवंत, चन्द्रमणि, नाग, यशु, तोम चंद, भीम सिंह और वेद प्रकाश ने बताया कि बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए लाभदायक है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ चिन्त राम ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी और बारिश सेब पौधों के लिए रामबाण है। उधर लोनिवि, विद्युत और आईपीएच विभाग ने बर्फबारी से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सभी महकमों के उच्चाधिकारियों ने कनिष्ठ अधिकारियों को बर्फबारी से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।   देवता के गूर देवी सिंह ने कमरुनाग में बर्फबारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी होने से देवता की पवित्र झील जम गई है।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal recorded the sixth lowest rainfall in December in the last 125 yearshindi newsshimla news
Previous Article

Dharamshala: धर्मशाला कॉलेज रैगिंग मामला: छात्रा की ...

Next Article

HC का फैसला: तलाक के बाद भी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bansal
    उत्तराखण्ड

    Dehradun Flood: आपदा के बाद जागा प्रशासन, रिजॉर्ट निर्माण की जांच

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Suspended
    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: खड़ी गाड़ी में तेल देने वाले जेई सस्पेंड, एक्सईएन-एई पर जांच

    February 15, 2026
    By hinditvnews
  • 09 11 2023 High Court Himachal Pradesh 23577120 194435722
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 8 साल बाद दैनिक वेतनभोगी होंगे नियमित, हाईकोर्ट का आदेश

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • weather, punjab
    JaipurRajasthanWeather

    Rajasthan Weather: भीषण गर्मी के बीच मानसून की एंट्री का ऐलान

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • 500
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: उपभोक्ताओं से नियमविरुद्ध वसूली, फोरम के आदेश विद्युत लोकपाल ने किए रद्द

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    राष्ट्रीय

    संदेशखाली मामले में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, CBI जांच को बंगाल सरकार ने दी है चुनौती

    March 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Different,parsleys:,curly,parsley,and,flat,parsley
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    पार्सले बूटी की फसल से किसानों को मिलेगा लाभ, विदेश में भी मांग

  • 1 67
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: डायलिसिस के लिए मरीजों को नहीं करना होगा इंतजार, 14 यूनिटों में होगा विस्तार

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: आसमान से बरसी आफत, 11 की मौत; 6 लापता, देखें तबाही की 10 तस्वीरें

Timeline

  • July 9, 2026

    Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

  • July 9, 2026

    Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

  • July 9, 2026

    SUN Mobility HEV Business Showcases the World's First Modular Multi-Battery Swappable Solution with the Tata Starbus EV Platform at Prawaas 5.0

  • July 9, 2026

    BlueRose Technologies Launch Worlds First Ever Digital Heirloom – LifeTree

  • July 9, 2026

    Docstribe Raises Strategic Funding from ABGD Ventures to Accelerate Market Expansion Across the US and GCC

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Unwired Connect Sets New Benchmark For Indian Building Automation With Dali 2 Certification

    Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

    By hinditvnews
    July 9, 2026
  • Allianz's Csr Project, Plastic Waste Free Rivers In Thiruvananthapuram Crosses 1,000 Ton Recovery Milestone

    Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

    By hinditvnews
    July 9, 2026
  • Sun Mobility Hev Business Showcases The World's First Modular Multi Battery Swappable Solution With The Tata Starbus Ev Platform At Prawaas 5.0

    SUN Mobility HEV Business Showcases the World's First Modular Multi-Battery Swappable Solution with the Tata ...

    By hinditvnews
    July 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.