Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाबी इन्फ्लुएंसर मर्डर: स्विफ्ट में अपहरण, फॉर्च्यूनर में फरार आरोपी; DNA खोलेगा राज

  • हिसार: लंपी की प्रो-वैक्स एक साल से ज्यादा असरदार, हर साल टीकाकरण से बचाव

  • राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

  • हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन

  • हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Vikramaditya Singh: की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, पीएमजीएसवाई में 1200 किमी नई सड़कों को मंजूरी

Vikramaditya Singh: की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, पीएमजीएसवाई में 1200 किमी नई सड़कों को मंजूरी

By hinditvnews
February 21, 2026
225
0
Vikrama

Himachal: केंद्रीय मंत्री से मिले विक्रमादित्य, पीएमजीएसवाई के अगले चरण में 1200 किलोमीटर नई सड़कों बनेंगी

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 21 Feb 2026

हिमाचल के लिए पीएमजीएसवाई‑4 के तहत लगभग 1,500 किलोमीटर लंबाई की ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 2,300 करोड़ है।

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण‑4 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में स्वीकृत सड़क परियोजनाओं तथा चल रहे कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।  बैठक में शिमला जिले के अति दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र डोडरा क्वार की सड़क परियोजनाओं का विषय मुख्य रूप से उठाया गया। अवगत कराया गया कि पीएमजीएसवाई चरण‑1 के अंतर्गत स्वीकृत डोडरा क्वार क्षेत्र की सड़क का कुछ भाग कठोर भौगोलिक परिस्थितियों, दुर्गम भू-सतह, कठिन मौसम और सीमित कार्य मौसम के कारण अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है, जबकि यह मार्ग स्थानीय ग्रामीण आबादी, सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य आपातकालीन सेवाओं तथा आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है।

इस संदर्भ में विक्रमादित्य सिंह ने अनुरोध किया कि डोडरा क्वार क्षेत्र के लंबित सड़क पैकेजों और चरण-1 के शेष कार्यों के लिए विशेष छूट, अतिरिक्त वित्तीय सहयोग तथा तकनीकी सहायता प्रदान की जाए, ताकि इस भौगोलिक रूप से चुनौतिपूर्ण क्षेत्र के लोगों को शीघ्र सर्व‑मौसम सड़क सुविधा सुनिश्चित की जा सके।   बैठक के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि हिमाचल के लिए पीएमजीएसवाई‑4 के तहत लगभग 1,500 किलोमीटर लंबाई की ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 2,300 करोड़ है। साथ ही, प्रदेश सरकार की ओर से पीएमजीएसवाई-4 के ही दूसरे चरण में लगभग 1,200 किलोमीटर अतिरिक्त सड़कों का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखा गया है, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) तैयार किए जा रहे हैं और निकट भविष्य में इन परियोजनाओं की स्वीकृति की अपेक्षा है।

लोगों से गिफ्ट डीड उपलब्ध करवाने का अनुरोध
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिमाचल की आवश्यकताओं के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि डोडरा क्वार के लंबित पैकेजों, पीएमजीएसवाई-1 के अवशिष्ट कार्यों तथा आवश्यक वित्तीय अनुमोदनों के विषय को वित्त मंत्रालय सहित संबंधित स्तरों पर प्राथमिकता से उठाया जाएगा और सकारात्मक परिणाम शीघ्र प्राप्त होंगे।   प्रदेश सरकार ने दोहराया कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क विकसित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह केवल सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि समान अवसरों, ग्रामीण समृद्धि और आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में एक सशक्त संकल्प है। विक्रमादित्य सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और भूमि स्वामियों से अपील की कि वे अधिकतम संख्या में गिफ्ट डीड उपलब्ध करवाकर विभाग को सहयोग दें, ताकि सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि समय पर उपलब्ध हो सके और राज्य की अधिक से अधिक वंचित बस्तियों को सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि आपका सक्रिय सहयोग ही दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुँचाने में सबसे बड़ा संबल है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsproposed 1200 km of new roads in the next phase ofshimla newsVikramaditya singh met the Union Minister shivraj chouhan
Previous Article

Sundernagar बुक स्कैनिंग ठगी: जमीन बेच निवेश, ...

Next Article

Jagat Prakash Nadda ने सीआरआई में टेटनस-डिप्थीरिया ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Arya
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: आर्य नगर में जोरदार ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोग घायल, जांच में जुटी टीम

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Tax
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ में बड़े उद्योगपति व भाजपा नेता के घर आयकर टीम की छापेमारी

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 6 दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Indu
    कांगड़ा

    जन्मदिन पर ज्वालामुखी मंदिर पहुंची सांसद इंदु गोस्वामी, वक्फ बोर्ड संशोधन ऐतिहासिक कदम

    April 12, 2025
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपीयू में 4 वर्षीय बीएड के लिए 10 मार्च तक आवेदन, राष्ट्रीय परीक्षा से होगा चयन

    February 16, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंबा में कार खाई में गिरी, चार की दर्दनाक मौत

    June 28, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • snowfoll shimla Narkanda
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: बर्फबारी के बाद हिमाचल में शीलतहर,18 जनवरी से कई भागों में माैसम फिर बिगड़ने की संभावना है

  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 10वीं-12वीं पास प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद, स्टेपवाइज मार्किंग

  • Sukhhu new
    हिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू का शिमला लौटने का कार्यक्रम टला, खराब मौसम बना वजह

Timeline

  • September 10, 2026

    पंजाबी इन्फ्लुएंसर मर्डर: स्विफ्ट में अपहरण, फॉर्च्यूनर में फरार आरोपी; DNA खोलेगा राज

  • September 10, 2026

    हिसार: लंपी की प्रो-वैक्स एक साल से ज्यादा असरदार, हर साल टीकाकरण से बचाव

  • September 10, 2026

    राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

  • September 10, 2026

    हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन

  • September 10, 2026

    हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kaur

    पंजाबी इन्फ्लुएंसर मर्डर: स्विफ्ट में अपहरण, फॉर्च्यूनर में फरार आरोपी; DNA खोलेगा राज

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Cow close up suffering from Lumpy skin disease on mouth and body, in Thailand.

    हिसार: लंपी की प्रो-वैक्स एक साल से ज्यादा असरदार, हर साल टीकाकरण से बचाव

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Nitin

    राहुल को ‘राहुल मियां’ कहना इत्तेफाक नहीं, चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर चलेगी भाजपा

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.