Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

सोलनहिमाचल प्रदेश
Home›सोलन›शिमला में दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा, शाम को यूकां कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ले गई

शिमला में दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा, शाम को यूकां कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ले गई

By hinditvnews
February 25, 2026
232
0
Shimla news

Himachal News: शिमला में दिनभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, शाम को युकां कार्यकर्ताओं को ले गई दिल्ली पुलिस

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Megha Jain Updated Wed, 25 Feb 2026

एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन मामले में शामिल तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र से पकड़कर ले जा रही दिल्ली पुलिस की टीम को हिमाचल पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

नई दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन मामले में शामिल तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र से गिरफ्तारी को लेकर शिमला में दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दिन में युकां कार्यकर्ताओं को पकड़कर ले जा रही दिल्ली पुलिस की टीम को हिमाचल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शिमला और सोलन के धर्मपुर में नाका लगाकर यह कार्रवाई की गई। इस घटनाक्रम से हिमाचल और दिल्ली पुलिस में टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। हिमाचल पुलिस का दावा है कि दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह से अवैध है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई से पहले न ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी और न ही उसके पास कार्रवाई करने के लिए वैध दस्तावेज थे। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी है। इसके बाद दोपहर से लेकर शाम तक शिमला पुलिस की टीम दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को लेकर चक्कर में जिला एवं सत्र न्यायालय में पहुंची लेकिन रात को 7:30 बजे दिल्ली पुलिस की टीम कांग्रेस के तीनों कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर चली गई। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय की दखल के बाद दिल्ली पुलिस तीनों युवाओं को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

यहां जाने पूरा मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार 23 फरवरी को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन युवकों अरबाज, सौरव और सिद्धार्थ को एक स्थानीय युवा कांग्रेस नेता के नाम पर बुक कमरे में रोहड़ू के बडियारा के एक निजी होटल में ठहराया गया था। 24 फरवरी को तीनों युवक यहां पर कमरा नंबर 206 में ठहरे थे। बुधवार सुबह 5:00 बजे के करीब होटल में दिल्ली पुलिस के तीन कर्मचारी वर्दी में पहुंचे और होटल में तैनात स्टाफ को बताया कि इस कमरे में तीन युवक ठहरे हैं और इसे खोला जाए। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम तीनों युवकों को अपने साथ लेकर गई। इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीम होटल का रजिस्टर और अन्य दस्तावेज भी ले गई। इस मामले की सूचना मिलते ही शिमला पुलिस ने नाकाबंदी कर दिल्ली पुलिस की दो गाड़ियों को सुबह 10:00 बजे के करीब शोघी बैरियर पर पकड़ लिया, जबकि एक गाड़ी यहां से निकल गई, जिसे सोलन जिले के धर्मपुर में नाकाबंदी करके दोपहर के समय पकड़ा गया। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस के पांच से छह कर्मचारी वर्दी में और अन्य सादे कपड़ों में थे। दोपहर के समय दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को लेकर पुलिस की टीम शिमला के चक्कर स्थित जिला सत्र न्यायालय पहुंच गई। यहां एसीजेएम कोर्ट नंबर 2 में इन्हें पेश किया गया। इस दाैरान कोर्ट परिसर में देर शाम तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

ये है दूसरे राज्य में गिरफ्तारी का नियम
हिमाचल पुलिस के मुताबिक दूसरे राज्य की पुलिस को किसी भी अन्य जगह पर गिरफ्तारी करने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचित करना होता है। इसके साथ ही गिरफ्तारी का वारंट होना भी जरूरी है। मौके की वीडियोग्राफी करने के साथ ही स्वतंत्र गवाहों के सामने ही गिरफ्तारी की प्रक्रिया को पूरा किया जाता है। दिल्ली पुलिस ने किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया और उनकी कार्रवाई पूरी तरह से अवैध है। हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत ने कहा कि पुलिस का ऑपरेशनल पार्ट डीजीपी ही देखते हैं।

दिल्ली पुलिस के जवानों को हिरासत में लेने की कार्रवाई के बाद सीएम से मिले डीजीपी
दिल्ली पुलिस के जवानों को हिरासत में लेने की कार्रवाई के बाद डीजीपी अशोक तिवारी राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। वह इससे पहले सीएम कार्यालय से संपर्क में थे। राज्य पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने पुलिस मुख्यालय में विभाग के उच्च अधिकारियों और गुप्तचर विभाग के अफसरों के साथ बैठक की और आगामी कार्रवाई पर चर्चा की। उन्होंने एसपी शिमला और सोलन से भी इस मामले की लगातार जानकारी लेते रहे।
रविवार शाम को हिमाचल सदन दिल्ली में भी छापा मारने पहुंच गई थी दिल्ली पुलिस
रविवार शाम को दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में दिल्ली पुलिस की टीम छापा मारने पहुंची। एक युवती के कमरे में बगैर वारंट के टीम के सदस्य रात सवा 12 बजे पहुंचे तो इस पर बवाल खड़ा हो गया कि न तो इनके पास कोई वारंट था और न ही साथ में महिला पुलिसकर्मी थी। इस युवती ने इसका विरोध किया। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो खूब वायरल हुआ। बीते दिन नई दिल्ली से शिमला लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी दिल्ली पुलिस की इस तरह की कार्रवाई को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई उचित नहीं है। यह अलोकतांत्रिक है।

पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी की ओर से जो आदेश आए थे, सोलन पुलिस ने उन आदेशों का पालन किया है। जिला शिमला पुलिस इस मामले को देख रही है। – टी. एसडी वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन

बाहरी राज्यों की जब भी पुलिस हिमाचल आती है तो हिमाचल पुलिस या स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है। नियमों के तहत कार्रवाई की जाती है। दिल्ली पुलिस ने ऐसा नहीं किया। आपसी समन्वय से ही कार्रवाई की जाती है। – नरेश चौहान, प्रधान मीडिया सलाहकार, मुख्यमंत्री

युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक : विनय
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर किया गया हमला है। उन्होंने इस कार्रवाई को शर्मनाक, अलोकतांत्रिक और तानाशाही प्रवृत्ति का उदाहरण बताया। विनय कुमार ने कहा कि युवा नेता को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार करना कि उसने शांतिपूर्वक अपनी बात रखी, यह साबित करता है कि मोदी सरकार युवा शक्ति, सच बोलने वालों और सरकार से सवाल पूछने वालों से घबराने लगी है। उन्होंने कहा कि जो सरकार युवाओं की आवाज से डर जाए, वह कितनी कमजोर और असुरक्षित है, यह देश साफ देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश में जो माहौल मोदी सरकार ने खड़ा किया है, उसमें हर असहमति को अपराध, हर विरोध को देशद्रोह बताने की कोशिश हो रही है। यह लोकतंत्र की जड़ें खोखली करने वाला खतरनाक कदम है। विनय कुमार ने कहा कि मोदी सरकार को याद रखना चाहिए कि देश संविधान से चलता है। किसी एक व्यक्ति के अहंकार, डर या मनमर्जी से नहीं।

देश का अपमान करने वालों को कांग्रेस सरकार का संरक्षण: जमवाल
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और विधायक राकेश जम्वाल ने एआई समिट में हुए प्रदर्शन प्रकरण में दिल्ली पुलिस की ओर से रोहड़ू से तीन युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की गिरफ्तारी तथा उसके बाद सोलन के धर्मपुर में हिमाचल पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपियों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस के जवानों को ही हिमाचल पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब एक राज्य की पुलिस ने दूसरे राज्य की पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में इस प्रकार हस्तक्षेप किया हो। इसे व्यवस्था परिवर्तन बताना प्रदेश की जनता के साथ मजाक है। यह स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि गुंडाराज चल रहा है, जहां कांग्रेस से जुड़े लोगों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल करने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार सक्रिय भूमिका निभा रही है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चरित्र अब पूरी तरह उजागर हो चुका है। एक ओर वह राष्ट्रवाद और संविधान की बातें करती है, दूसरी ओर देश के अपमान में शामिल तत्वों को संरक्षण देती है। यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि किसके आदेश पर और किस दबाव में यह कार्रवाई की गई। राकेश जमवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को इसका जवाब देना होगा।

Share :
TagsDelhi Police arrested three Youth Congress officials from Rohru Himachal Police got them releasedhimachal pradeshhindi newssolan news
Previous Article

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में ...

Next Article

IDFC First Bank Affirms Trust with INR ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ambu
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: एंबुलेंस में 150KM तक बचाव में चिल्लाती रही महिला..

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनुबंध काल को वरिष्ठता में न शामिल करने पर कर्मचारी देंगे कोर्ट में चुनौती

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Shiksha Board
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 10वीं-12वीं के प्रश्नपत्रों में तीन सीरीज, पैटर्न में बदलाव

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बारिश के आसार, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Kasauli hill
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism:टूरिस्ट की आमद में भारी गिरावट

    September 25, 2023
    By hinditvnews
  • Accident
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: निजी बस पर मलबा गिरा, खाई में गिरने से बाल-बाल बची, दो घायल

    February 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Rana
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP politics: बागियों पर सीएम सुक्खू के बयान से गरमाई सियासत

  • sukhu
    दिल्लीहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- केंद्रीय बजट में हिमाचल को कुछ नहीं मिला, बड़े खेद की बात

  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu: कांगड़ा को जल्द मिलेगा मंत्री पद, अनुराग पर पलटवार; बोले- मेरा कहा हर शब्द एफिडेविट

Timeline

  • September 5, 2026

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • September 5, 2026

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • September 5, 2026

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • September 5, 2026

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • September 5, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.