Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ले गए, लाइसेंस रद्द की धमकी

हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ले गए, लाइसेंस रद्द की धमकी

By hinditvnews
April 27, 2026
103
0
Cyber Crime

ऑनलाइन ठगी: सावधान! गेमिंग रिवॉर्ड के नाम पर ठगे जा रहे हिमाचल प्रदेश के युवा, 41 हजार खाते फ्रीज

हिंदी टीवी, सोलन। Published by: Megha Jain Updated Mon, 27 Apr 2026

हिमाचल प्रदेश में साइबर ठग युवाओं को कमीशन के लालच में फंसा रहे हैं। कई मामलों में लोगों को यह तक पता नहीं होता कि उनके खाते से गुजर रहा पैसा साइबर अपराध से जुड़ा है। इस कड़ी में देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस ने करीब 40 हजार हिमाचलियों के खाते फ्रीज किए हैं।

ऑनलाइन गेमिंग में रिवॉर्ड, फर्जी ट्रेडिंग और क्रिप्टो निवेश का लालच देकर साइबर ठग हिमाचल के युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं। नतीजा यह है कि जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच प्रदेश में करीब 41 हजार बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे खातों की है, जिनके धारक अनजाने में मनी म्यूल बन गए।

मनी म्यूल वे बैंक खाते होते हैं, जिनमें साइबर ठगी के पैसों का लेनदेन होता है। जैसे ही ऐसे लेनदेन की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज होती है, संबंधित राज्यों की पुलिस इन खातों को तुरंत फ्रीज कर देती है। इस कड़ी में देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस ने करीब 40 हजार हिमाचलियों के खाते फ्रीज किए हैं।  यह कार्रवाई अलग-अलग राज्यों की पुलिस और साइबर सेल की सिफारिश पर की गई है।

आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जनवरी में 15,272, फरवरी में 10,988, मार्च में 8,692 और अप्रैल (अब तक) में 6,132 बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। कुल मिलाकर 41,084 खातों पर कार्रवाई हुई है। जांच में सामने आया है कि साइबर ठग पहले ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये रिवाॅर्ड, बोनस और कैश जीतने का झांसा देते हैं।

शुरुआत में छोटे ट्रांजेक्शन कर भरोसा बनाया जाता है, फिर बड़े अमाउंट को घुमाने के लिए उन्हीं खातों का इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और क्रिप्टो निवेश के नाम पर भी लोगों को फंसाया जा रहा है। कई मामलों में लोगों को यह तक पता नहीं होता कि उनके खाते से गुजर रहा पैसा साइबर अपराध से जुड़ा है। 

क्या है मनी म्यूल : साइबर अपराधी ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं जो कमीशन के लालच में अपना खाता उपलब्ध करा देते हैं या अनजाने में किसी के लिए पैसे रिसीव, ट्रांसफर कर देते हैं। ऐसे खाते मनी म्यूल कहलाते हैं। जांच मे  सीधे फ्रीज कर दिए जाते हैं।

ऐसे अनफ्रीज करवा सकते हैं अपना खाता
ऑनलाइन गेमिंग, रिवाॅर्ड, फर्जी ट्रेडिंग और क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। बैंक खाता फ्रीज़ होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। संबंधित बैंक शाखा में जाकर फ्रीज का कारण और केस डिटेल लें। आवेदन के साथ अपने लेनदेन का  विवरण दें। बैंक शिकायत को साइबर सिस्टम में भेजेगा, जहां नोडल अधिकारी वेरिफिकेशन करेंगे। खाताधारक निर्दोष पाया जाता है तो खाता अनफ्रीज किया जा सकता है या आंशिक राशि जारी की जा सकती है। -मनमोहन, एएसपी, साइबर थाना मध्य रेंज 

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newssolan newsYouth in Himachal Being Duped in the Name of Gaming Rewards 41000 Accounts Frozen
Previous Article

हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ...

Next Article

Himachal: रोहड़ू के कुलगांव में हर्ष फायरिंग ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Animal
    मनोरंजन

    Animal OTT Release: एनिमल की ओटीटी रिलीज का रास्ता हुआ साफ, विवादों के बाद फाइनली इस दिन होगी स्ट्रीम

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Solan News
    Uncategorizedसोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: निमोनिया ने जकड़े बच्चे

    September 9, 2023
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: तृतीय श्रेणी कर्मियों को दैनिक वेतन सेवा के आधार पर पेंशन का लाभ

    April 11, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाईकोर्ट बोला- उच्च योग्यता से सरकारी नौकरी का अधिकार नहीं

    July 14, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Chitta Mafia: 3 तस्करों को मुर्गा बना कर पीटा, रैंज अफसर का बेटा बोला- ‘कभी-कभी पीता हूं’

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Shelja
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: आज से सैलजा का गढ़वाल दौरा, चुनावी रणनीति पर मंथन

    May 6, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Ayog
    election 2024Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: मतदान नहीं करने दिया तो नियोक्ता पर कार्रवाई, निर्वाचन आयोग ने जारी किए कड़े निर्देश

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: आंगनबाड़ी में खाद्य पदार्थों की जांची जाएगी पौष्टिकता, विभाग ने जारी किए आदेश

  • congress news
    राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

    Congress CWC: खरगे ने किया कांग्रेस वर्किंग कमेटी का एलान, हिमाचल के इन दो नेताओं को मिली जगह

Timeline

  • July 27, 2026

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • July 27, 2026

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • July 27, 2026

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • July 27, 2026

    Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • July 27, 2026

    Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Medicine

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Rekha

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.