उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा

Uttarakhand Cabinet: सीएम की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित आएंगे कई प्रस्ताव
हिंदी टीवी, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Wed, 13 May 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। कैबिनेट में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी, शहरी विकास सहित अन्य विभागों के प्रस्ताव पर कैबिनेट में मुहर लगने की संभावना है। इसके अलावा कार्मिक विभाग की ओर से कर्मचारियों से संबंधित प्रस्तावों को कैबिनेट में रखा जाएगा।














