Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Delhi: जवाब दाखिल न करने पर केजरीवाल को हाईकोर्ट की फटकार, 3 हफ्ते की मोहलत

  • मेरठ: जिला खान अधिकारी की आईडी हैक कर फर्जीवाड़ा, रिपोर्ट दर्ज

  • Punjab: डीएम मामले में पंजाब सरकार को 7 दिसंबर तक जवाब देने का आदेश

  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में 38 नई पदाधिकारियों की नियुक्ति

  • उत्तराखंड: सड़क हादसों पर पीएम मोदी, सीएम धामी और राहुल गांधी ने जताया दुख

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›निकाय चुनाव: 22 निकायों में भाजपा, 19 में कांग्रेस समर्थित जीते

निकाय चुनाव: 22 निकायों में भाजपा, 19 में कांग्रेस समर्थित जीते

By hinditvnews
May 18, 2026
181
0
Chunav

Himachal Nikay Chunav: हिमाचल के 47 शहरी निकायों में से 22 पर भाजपा, 19 पर कांग्रेस समर्थित काबिज

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 18 May 2026

शहरी निकाय चुनाव में 47 नगर परिषदों और नगर पंचायतों का मिलाजुला परिणाम रहा। इनमें से 21 शहरी निकायों में भाजपा समर्थित, जबकि 19 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बहुमत में जीते हैं।

हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय  चुनाव में 47 नगर परिषदों और नगर पंचायतों का मिलाजुला परिणाम रहा। इनमें से 21 शहरी निकायों में भाजपा समर्थित, जबकि 19 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बहुमत में जीते हैं। सात निकाय ऐसे रहे जहां किसी भी दल (समर्थित पार्षद) को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया। यहां अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर गठजोड़ करने वाले बाजी मारेंगे। नारकंडा नगर पंचायत में पहले ही सभी पार्षद (कांग्रेस समर्थित) निर्विरोध चुने गए हैं। कई निकायों में किसी भी दल से नहीं जुड़े पार्षदों के हाथ में सत्ता की चाबी रहेगी। ऊना जिला के छह में से पांच नगर निकायों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। जिला मंडी में भी कांग्रेस ने सेंधमारी की है। जिला हमीरपुर के सुजानपुर में अन्य आगे रहे हैं। परिणाम घोषित होते ही अब नगर परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई है।

चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए चुनाव हुए

रविवार को चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए चुनाव हुए। हालांकि, यह चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं थे, लेकिन प्रदेश सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा ने लगभग सभी निकायों में पार्टी समर्थित प्रत्याशी उतारे थे। जिन 51 नगर निकायों में चुनाव हुए, उनमें से 47 के नतीजे शाम को आ गए, जबकि चार नगर निगमों के परिणाम 31 मई को आएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार पहले की अपेक्षा 4 फीसदी कम मतदान हुआ है। वर्ष 2021 में 73 फीसदी और अब इस बार 69.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चार नगर निगमों में 63.44 फीसदी मतदान हुआ है। रविवार को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक 439 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। हमीरपुर जिले में सबसे ज्यादा 78 फीसदी और सोलन में सबसे कम 64 फीसदी मतदान हुआ है। श्री नयनादेवी जी निकाय में सबसे ज्यादा 86 फीसदी मतदान हुआ है।

काैन से जिले से किस पार्टी के समर्थित उम्मीदवार जीते

जिला बिलासपुर, ऊना और सोलन में नगर परिषद और नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित, कांगड़ा, कुल्लू जिला में कांग्रेस समर्थित पार्षद सबसे ज्यादा जीतकर आए हैं। हमीरपुर के भोटा में कांग्रेस और व्यापार मंडल समर्थित निकाय जीते हैं जबकि सुजानपुर में अन्य सबसे ज्यादा सीटें लेकर आए हैं। शिमला जिले में भाजपा और कांग्रेस समर्थितों को तीन-तीन निकाय मिले हैं, जबकि यहां दो अन्य किंग मेकर बनेंगे। चंबा जिला के पांच निकायों में भाजपा, पांच में कांग्रेस समर्थित और एक निकाय में अन्य बहुमत में जीतकर आए हैं। जिला मंडी में तीन निकायों में कांग्रेस और दो में भाजपा और सरकाघाट में तीन-तीन सीटों पर दोनों दलों के समर्थित जीतकर आए हैं। एक सीट पर निर्दलीय जीता है। सिरमौर जिला में भाजपा-कांग्रेस बराबरी पर है। यहां भी अन्य जिसके साथ जाएगा वह निकाय में काबिज होगा। बता दें कि भाजपा ने नगर परिषदों एवं नगर निकायों में पार्टी समर्थित प्रत्याशी उतारे थे। कांग्रेस ने कुछ में ही प्रत्याशियों को समर्थन दिया है।

कहां ड्रॉ तो कहीं पर्ची से हुआ हार जीत का फैसला

 सरकाघाट नगर परिषद के वार्ड नंबर-1 टटीह में हार जीत का फैसला ड्रॉ से हुआ। यहां रजनी कुमारी और मीरा को 87-87 वोट मिले। ड्राॅ के माध्यम से मीरा को विजेता घोषित किया गया। उधर, सोलन जिले में नगर परिषद परवाणू व नगर पंचायत अर्की में दो वार्डों में मुकाबला टाई हुआ। नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर-5 में भाजपा समर्थित तारा गुप्ता और कांग्रेस समर्थित सीमा शर्मा को 83-83 वोट पड़े। पर्ची सिस्टम से कांग्रेस समर्थित सीमा की जीत हुई। नगर परिषद परवाणू के वार्ड नंबर-1 में भी भाजपा समर्थित नंदिनी सूद व कांग्रेस समर्थित मीनाक्षी के बीच मुकाबला टाई हुआ। दोनों को 128-128 मत पड़े। पर्ची सिस्टम से भाजपा समर्थित नंदिनी को विजयी घोषित किया गया।

हिमाचल प्रदेश मतदान प्रतिशत (जिला स्तर)

जिला मतदान फीसदी
हमीरपुर 78.89%
ऊना 77.0%
शिमला 77.36%
सोलन 76.94%
कांगड़ा 74.51%
मंडी 73.35%
बिलासपुर 72.06%
कुल्लू 67.80%
चंबा 68.22%
सिरमौर 67.24%

नगर निगम / नगर परिषद मतदान प्रतिशत

नगर निगम/परिषद मतदान फीसदी
पालमपुर 68.97%
मंडी 68.78%
धर्मशाला 60.01%
सोलन 58.32%

कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में जनता ने जनसेवा की राजनीति पर लगाई मुहर

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिले की जनता ने जनसेवा की राजनीति पर मुहर लगाई है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिले की छह नगर परिषदों और नगर पंचायतों में कांग्रेस की शानदार जीत हुई है। देहरा, नूरपुर, कांगड़ा, ज्वालामुखी, शाहपुर, नगरोटा बगवां शहरी निकायों में कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया कि भाजपा की झूठ की राजनीति नहीं चलने वाली है। मंडी की जनता ने भी कांग्रेस सरकार की विकास और जनकल्याण की राजनीति पर अपना अटूट विश्वास जताया है।

यह सिर्फ ट्रेलर, 2027 में कांग्रेस की विदाई तय : बिंदल

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 25 नगर परिषदों में से 18 में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। वहीं, 22 नगर पंचायतों में से 12 नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने एकतरफा जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस मंत्रियों एवं विधायकों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भाजपा की जीत यह साबित करती है कि जनता कांग्रेस सरकार की नाकामियों से त्रस्त हो चुकी है। यह केवल ट्रेलर है। 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की विदाई तय है।

विनय का दावा : कांग्रेस समर्थित 32 उम्मीदवार जीते

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नगर निकाय चुनाव परिणामों को कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली पर जनता की मुहर बताया है। हिमाचल के लोगों ने सत्ता के सेमीफाइनल में भाजपा को कड़ा संदेश देते हुए कांग्रेस को बहुमत दिया है। विनय ने दावा किया कि 47 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में से 32 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को बढ़त मिली है। जबकि सात अन्य उम्मीदवारों का समर्थन भी कांग्रेस के पक्ष में है। इस तरह 39 निकाय कांग्रेस के समर्थन में आते दिख रहे हैं।

देवभूमि की जनता ने प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को नकारा: जेपी नड्डा

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। देवभूमि की जनता ने प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सिरे से नकारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भाजपा पर अपना विश्वास जताया है।  नड्डा ने नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा को जनाधार के लिए हिमाचल की जनता का आभार जताया।

 

Share :
TagsBJP holds 22Congress-backed candidates 19 and seven otherHimachal Nikay Chunav: Out 47 urban local bodieshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Kangra: कांगड़ा-मंडी में कांग्रेस, सोलन-ऊना में भाजपा ...

Next Article

Himachal: किन्नौर में पहली बार दिखा हॉर्न्ड ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मौसम की मार, इस बार 2.18 करोड़ पेटी सेब उत्पादन का अनुमान

    July 11, 2026
    By hinditvnews
  • Suspended
    पंजाब

    पंजाब: फाजिल्का एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Pm Modi Ram Mandir
    राष्ट्रीय

    Ram Mandir Pran Pratishtha: ‘जो कल हमने देखा, वर्षों तक याद रहेगा’, PM मोदी ने शेयर किया प्राण-प्रतिष्ठा का

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • HRTC
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: फर्जी टिकट से 4500 रुपये का गबन करने वाला एचआरटीसी परिचालक नौकरी से बर्खास्त

    January 19, 2024
    By hinditvnews
  • Train
    हरियाणा

    हरियाणा: पीएम मोदी दिखाएंगे संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी

    July 16, 2026
    By hinditvnews
  • Anurag Thakur Minister
    पंजाब

    चंडीगढ़ में खुलेगा सेंसर बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, अनुराग ठाकुर बोले- फिल्म जगत को पायरेसी मुक्त करने के लिए सरकार ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Airport
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दिल्ली-भुंतर उड़ानें अब रोज, जानें नई टाइमिंग और किराया

  • 1500rs
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: जनवरी की ग्राम सभा में 1500 रुपये के आवेदनों का सत्यापन करवाने की तैयारी

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

Timeline

  • November 17, 2026

    Delhi: जवाब दाखिल न करने पर केजरीवाल को हाईकोर्ट की फटकार, 3 हफ्ते की मोहलत

  • November 17, 2026

    मेरठ: जिला खान अधिकारी की आईडी हैक कर फर्जीवाड़ा, रिपोर्ट दर्ज

  • November 17, 2026

    Punjab: डीएम मामले में पंजाब सरकार को 7 दिसंबर तक जवाब देने का आदेश

  • November 17, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में 38 नई पदाधिकारियों की नियुक्ति

  • November 17, 2026

    उत्तराखंड: सड़क हादसों पर पीएम मोदी, सीएम धामी और राहुल गांधी ने जताया दुख

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    Delhi: जवाब दाखिल न करने पर केजरीवाल को हाईकोर्ट की फटकार, 3 हफ्ते की मोहलत

    By hinditvnews
    November 17, 2026
  • Cyber crime

    मेरठ: जिला खान अधिकारी की आईडी हैक कर फर्जीवाड़ा, रिपोर्ट दर्ज

    By hinditvnews
    November 17, 2026
  • Pu High Court

    Punjab: डीएम मामले में पंजाब सरकार को 7 दिसंबर तक जवाब देने का आदेश

    By hinditvnews
    November 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.