Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Haridwar: बीसी खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, नेताओं ने दी अंतिम विदाई।

  • Himachal: 25 शहरी निकायों में महिलाओं को मिलेगी सरदारी।

  • Himachal: मांगों को लेकर केमिस्ट-ड्रगिस्ट हड़ताल पर, शिमला में मेडिकल स्टोर बंद।

  • सोलन: बुआसनी पंचायत में प्रधान पद के लिए नहीं मिला योग्य उम्मीदवार।

  • हिमाचल: हाईकोर्ट ने 60 वर्ष सेवानिवृत्ति लाभ आदेश पर रोक लगाई।

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›सोलन: बुआसनी पंचायत में प्रधान पद के लिए नहीं मिला योग्य उम्मीदवार।

सोलन: बुआसनी पंचायत में प्रधान पद के लिए नहीं मिला योग्य उम्मीदवार।

By hinditvnews
May 20, 2026
6
0
Panchayat1

Himachal: सोलन की बुआसनी पंचायत में प्रधान पद के लिए कोई योग्य उम्मीदवार नहीं

हिंदी टीवी न्यूज, नालागढ़ (सोलन)। Published by: Megha Jain Updated Wed, 20 May 2026

सोलन जिले के नालागढ़ ब्लॉक की बुआसनी पंचायत में प्रशासन की गलती के कारण प्रधान पद के लिए कोई भी आवेदन नहीं आया।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ ब्लॉक की बुआसनी पंचायत में प्रशासन की गलती के कारण प्रधान पद के लिए कोई भी आवेदन नहीं आया। यहां पर रोस्टर में ओबीसी महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित कर दिया गया था, लेकिन पंचायत में एक भी परिवार ओबीसी का नहीं है। इसके चलते प्रधान पद के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया। आपके अपने अखबार ‘अमर उजाला’ ने 9 अप्रैल के अंक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, लेकिन अधिकारियों ने तब भी इसमें सुधार नहीं किया। अब यहां पर प्रधान पद पर कोई उम्मीदवार नहीं है।

प्रशासन ने यह गलती तीसरी बार की है। इससे पहले 2005 व 2010 में भी इस पंचायत का प्रधान पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया था। उस दौरान भी कोई परिवार ओबीसी का नहीं था तो प्रधान पद के लिए चुनाव अन्य पंचायतों से आठ माह बाद हुआ था। उस समय उपप्रधान को ही की शक्तियां दी गई थीं, लेकिन अब तीसरी बार ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।  इस पंचायत के प्रतिनिधि कुछ माह पहले उपायुक्त सोलन से मिले थे और मांग की थी कि इस पंचायत को अनारक्षित किया जाए और पिछले कई वर्षों से यह पंचायत आरक्षित चल रही है लेकिन ओपन करना तो दूर इसे ओबीसी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया।

बुखारी दा घाट गांव निवासी दुनी चंद ने बताया कि बार-बार एक ही गलती प्रशासन की ओर से की जा रही है जिससे यह पता चलता है कि रोस्टर बिना जांच किए ही बनाया जा रहा है। दो बार पंचायत के लोग यह परेशानी झेल चुके हैं। अमरू गांव के मान सिंह ने बताया कि पंचायत में एक भी परिवार ओबीसी का न होना और तीसरी बार इस पंचायत को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित करने से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उधर, नालागढ़ के खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि उन्होंने 22 अप्रैल को ही नालागढ़ में पदभार ग्रहण किया है। यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर यहां पर कोई परिवार नहीं है तो यहां पर प्रधान पद के लिए दोबारा चुनाव कराएं जाएंगे।

आर्थिक संकट झेल रही सरकार पर पड़ेगा बोझ

हिमाचल प्रदेश में सरकार पहले ही आर्थिक संकट झेल रही है। लेकिन नालागढ़ ब्लॉक की बुआसनी पंचायत में आरक्षण रोस्टर में लापरवाही के कारण प्रधान पद के लिए अलग से चुनाव करवाना पड़ेगा। इससे सरकार पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। इससे पहले भी दो चुनाव में ऐसा हो चुका है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsNo Eligible Candidate for the Post of Pradhan in Solan's Buasni Panchayat: Know the Full Storyshimla newssolan news
Previous Article

हिमाचल: हाईकोर्ट ने 60 वर्ष सेवानिवृत्ति लाभ ...

Next Article

Himachal: मांगों को लेकर केमिस्ट-ड्रगिस्ट हड़ताल पर, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Punjab News
    पंजाब

    Moga: गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा गैंग के सात शातिर गिरफ्तार

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Dharna
    Chandigarh Newsपंजाब

    हलवारा: सीबीएसई परीक्षा में 24 छात्रों को नहीं मिला रोल नंबर, हंगामा

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Gst
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जीएसटी घटा: सीमेंट 40 रुपये तक सस्ता, होटल रूम रेट कम

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Govinda
    फ़िल्ममनोरंजन

    Govinda Health Update: चार दिन बाद आज घर लौटे चीची

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • School
    उत्तर प्रदेश

    UP School closed: 8वीं तक के यूपी के स्कूलों में अवकाश घोषित

    December 31, 2024
    By hinditvnews
  • Police`
    राष्ट्रीय

    कर्नाटक में कार डीलरों के साथ क्रूरता की हदें पार, प्राइवेट पार्ट में दिए बिजली के झटके; सात गिरफ्तार

    May 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Education Himachal 41633d4635a4dfecbee1bf6a3f1c4a46
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आज पदभार नहीं संभालने वाले नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों की जाएगी नौकरी

  • Kuldeep
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के छह बागी विधायक अयोग्य घोषित

  • himachal weather hindi tv news channel
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: किन्नाैर में पहाड़ी से गिरीं चट्टानें, सेब बगीचे तबाह; कसाैली में चलती कार पर गिरा पेड़

Timeline

  • May 20, 2026

    Haridwar: बीसी खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, नेताओं ने दी अंतिम विदाई।

  • May 20, 2026

    Himachal: 25 शहरी निकायों में महिलाओं को मिलेगी सरदारी।

  • May 20, 2026

    Himachal: मांगों को लेकर केमिस्ट-ड्रगिस्ट हड़ताल पर, शिमला में मेडिकल स्टोर बंद।

  • May 20, 2026

    सोलन: बुआसनी पंचायत में प्रधान पद के लिए नहीं मिला योग्य उम्मीदवार।

  • May 20, 2026

    हिमाचल: हाईकोर्ट ने 60 वर्ष सेवानिवृत्ति लाभ आदेश पर रोक लगाई।

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bc

    Haridwar: बीसी खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, नेताओं ने दी अंतिम विदाई।

    By hinditvnews
    May 20, 2026
  • Chunav

    Himachal: 25 शहरी निकायों में महिलाओं को मिलेगी सरदारी।

    By hinditvnews
    May 20, 2026
  • Chemist

    Himachal: मांगों को लेकर केमिस्ट-ड्रगिस्ट हड़ताल पर, शिमला में मेडिकल स्टोर बंद।

    By hinditvnews
    May 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.