Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HP पंचायत चुनाव: पहले चरण का प्रचार कल थमेगा, 52 हजार युवा पहली बार करेंगे मतदान

HP पंचायत चुनाव: पहले चरण का प्रचार कल थमेगा, 52 हजार युवा पहली बार करेंगे मतदान

By hinditvnews
May 23, 2026
118
0
Panchayat

HP Panchayat Election: पहले चरण के लिए कल थमेगा प्रचार, पहली बार गांव की सरकार चुनेंगे 52,349 युवा

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 23 May 2026

पहले चरण में 26 मई को प्रदेश की 1280 पंचायतों के लिए मतदान होना तय हुआ है। चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के लिए कल प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर ही जनसंपर्क कर सकेंगे। पहले चरण में 26 मई को प्रदेश की 1280 पंचायतों के लिए मतदान होना तय हुआ है। चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार और सोमवार को पोलिंग पार्टियों की अंतिम रिहर्सल होगी। इसके तुरंत बाद सभी टीमों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के ठीक बाद, यानी मतदान के दिन ही प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड पंच पदों की मतगणना होगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। पहले चरण के बाद अगले दौर के मतदान की तारीखें भी राज्य निर्वाचन आयोग ने तय कर रखी हैं। प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान 28 मई को होगा, जिसमें 1258 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। इसके बाद, तीसरे और अंतिम चरण के तहत 30 मई को 1170 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजे 31 मई को घोषित होंगे।

पहली बार गांव की सरकार चुनेंगे 52,349 युवा

 प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज गया है। इस बार पंचायत चुनाव में युवा मतदाताओं की भागीदारी अहम रहने वाली है। चुनावों में 52,349 नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह संख्या कुल मतदाताओं का 1.03 फीसदी है। प्रदेश में कुल 50,79,048 मतदाता पंचायत चुनाव में भाग लेंगे और गांव की सरकार चुनेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। जिलावार आंकड़ों के अनुसार कांगड़ा 11.90 लाख मतदाताओं के साथ सबसे बड़ा चुनावी जिला है, जबकि लाहौल-स्पीति 25,882 मतदाताओं के साथ सबसे छोटा। ग्राम पंचायतों की बात करें तो पांवटा साहिब की भाटावाली पंचायत में सबसे अधिक 4,623 मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि पूह की सुमरा पंचायत में केवल 178 मतदाता हैं। वहीं, भाटावाली पंचायत के एक वार्ड में 723 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जबकि विकास खंड मैहला की पंचायत करियां के वार्ड नंबर-8 में केवल 17 मतदाता पंजीकृत हैं।

 

Share :
Tags349 youths will elect govthimachal pradeshhindi newsHP Panchayat Election: Campaigning for the first phase concludes tomorrow; 52Shimla New
Previous Article

Aman Tea Group Marks International Tea Day ...

Next Article

हिमाचल: हिंदुस्तान-तिब्बत रोड की बदहाली पर PWD ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सड़क हादसे 6% घटे, परिवहन विभाग ने दी जानकारी

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सुख शिक्षा योजना में मातृ संबल योजना शामिल

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विधानसभा परिसर में सत्ता-विपक्ष का तख्तियों के साथ प्रदर्शन

    August 22, 2026
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    सीएम मान बोले- बेअदबी कानून वापस नहीं होगा, भाजपा नोटिस की परवाह नहीं

    May 9, 2026
    By hinditvnews
  • Jairam
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी: हिमाचल में काम ठप, दिल्ली में नेताओं की दौड़ तेज; जयराम का तंज

    September 9, 2026
    By hinditvnews
  • Atari
    पंजाब

    Amritsar: अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू

    May 1, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, ज्वाइनिंग भी रुकी

  • Footbal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फुटबॉलर दीपक टांगरी ने कुल्लू में शिवानी संग लिए सात फेरे

  • Transfar
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सात जजों का तबादला, चिराग भानु बने कांगड़ा जिला जज

Timeline

  • October 6, 2026

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • October 6, 2026

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • October 6, 2026

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • October 6, 2026

    Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • October 6, 2026

    Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.