Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

  • Manipal University Jaipur Organises Four-Day Faculty Development Programme in Collaboration with IIMBx, IIM Bangalore

  • Raj Subramaniam, President and Chief Executive Officer of FedEx Corporation, Receives Appeal of Conscience Award

  • IFQM Symposium 2026: India's Journey Towards Viksit Bharat Must be Powered by Quality, Innovation and Scale

  • How the VinFast VF 6 Fits the "Family 4.0" Lifestyle

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: तहसील-उपमंडलों का पुनर्गठन, प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव

हिमाचल: तहसील-उपमंडलों का पुनर्गठन, प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव

By hinditvnews
May 23, 2026
120
0
Hp

हिमाचल: उपमंडलों, तहसीलों व विकास खंडों का होगा पुनर्गठन, प्रशासनिक ढांचे होगा बड़ा बदलाव

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 23 May 2026

प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मंत्रिमंडल ने प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित करने को मंजूरी दे दी है।

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मंत्रिमंडल ने प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आयोग गठित करने को मंजूरी दे दी है। यह आयोग प्रदेश के उपमंडलों, विकास खंडों, तहसीलों और उप तहसीलों के पुनर्गठन के लिए सीमाओं की समीक्षा करेगा। जरूरत के अनुसार ढांचे की सिफारिश, नई सीमाएं तय करने, इकाइयों के पुनर्गठन और संख्या में कटौती को लेकर सुझाव दिए जाएंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

प्रदेश में 81 उपमंडल, 92 विकास खंड तथा 193 तहसीलें और उप तहसीलें

विभागीय अधिकारियों ने बताया  कि सरकार का मानना है कि पिछले वर्षों में राजनीतिक और स्थानीय जरूरतों के आधार पर कई प्रशासनिक इकाइयों का गठन किया गया, लेकिन इससे सरकारी खर्चों में बढ़ोतरी हुई है। कई स्थानों पर सीमित संसाधनों और कम कार्यभार के बावजूद अलग प्रशासनिक इकाइयां संचालित की जा रही हैं। ऐसे में अब प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक बनाने के लिए व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेश में वर्तमान समय में 12 जिले, 81 उपमंडल, 92 विकास खंड तथा 193 तहसीलें और उप तहसीलें हैं।

सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी

आयोग इन सभी इकाइयों की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या, दूरी, प्रशासनिक जरूरत, संसाधनों की उपलब्धता और वित्तीय बोझ का अध्ययन करेगा। इसके बाद सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जिन प्रशासनिक इकाइयों में अपेक्षित कार्यभार नहीं है या जहां सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं, वहां पुनर्गठन अथवा विलय पर विचार होगा। दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ स्थानों पर नई व्यवस्थाओं की सिफारिश भी संभव है। इस कदम का उद्देश्य अनावश्यक खर्चों में कटौती कर प्रशासनिक ढांचे को अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद अब जल्द ही आयोग के गठन की अधिसूचना जारी होगी। आयोग विभिन्न विभागों और जिलों से आंकड़े जुटाने के साथ जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से भी सुझाव लेगा।

परागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने को मंजूरी

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने परागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने को भी मंजूरी प्रदान की है। इससे क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और लोगों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
Share :
Tagsand Development Blocks to be Reorganized; Major Changes in Administrative Sthimachal pradeshHimachal: Sub divisionshindi newsshimla newsTehsils
Previous Article

हिमाचल: शादी की अफवाहों पर कंगना रनौत ...

Next Article

हिमाचल पंचायत चुनाव: बूथ के बाहर हुड़दंग ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ritu
    उत्तराखण्ड

    कोटद्वार: मालन पुल का लोकार्पण, स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने शुरू किया वाहन संचालन

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: जालसाजी गंभीर अपराध, एफआईआर रद्द नहीं होगी

    August 21, 2026
    By hinditvnews
  • मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आईआईटी मंडी छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट नहीं मिला

    September 2, 2026
    By hinditvnews
  • baner khadd
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: कांगड़ा के हरिपुर में 12वीं के छात्र की डूबने से मौत

    April 6, 2025
    By hinditvnews
  • Petrol
    ऊनाकांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 10 दिन में चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, हिमाचल में नए रेट जारी

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Dead body
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

    May 31, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नई प्रणाली: केंद्र के बजट खर्च पर राज्यों की मनमानी रुकेगी, हिमाचल तैयार

  • WEATHER
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: इस दिन से बदलेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: पॉक्सो के दो आरोपी बरी, नाबालिग के मुकरने और सबूतों की कमी से मिली राहत

Timeline

  • October 5, 2026

    Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

  • October 5, 2026

    Manipal University Jaipur Organises Four-Day Faculty Development Programme in Collaboration with IIMBx, IIM Bangalore

  • October 5, 2026

    Raj Subramaniam, President and Chief Executive Officer of FedEx Corporation, Receives Appeal of Conscience Award

  • October 5, 2026

    IFQM Symposium 2026: India's Journey Towards Viksit Bharat Must be Powered by Quality, Innovation and Scale

  • October 5, 2026

    How the VinFast VF 6 Fits the "Family 4.0" Lifestyle

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

    Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

    By hinditvnews
    October 5, 2026
  • Manipal University Jaipur Organises Four Day Faculty Development Programme in Collaboration with IIMBx, IIM Bangalore

    Manipal University Jaipur Organises Four-Day Faculty Development Programme in Collaboration with IIMBx, IIM Bangalore

    By hinditvnews
    October 5, 2026
  • Raj Subramaniam, President and Chief Executive Officer of FedEx Corporation, Receives Appeal of Conscience Award

    Raj Subramaniam, President and Chief Executive Officer of FedEx Corporation, Receives Appeal of Conscience Award

    By hinditvnews
    October 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.