Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: बाल विवाह पर हाईकोर्ट सख्त, पर्सनल लॉ बोर्ड कानून से ऊपर नहीं

  • UP: आज से शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

  • Chandigarh: GST चोरी पर हाईटेक शिकंजा, सुपर सॉफ्टवेयर से होगी निगरानी

  • Uttarakhand: बदरीनाथ चढ़ावा मामला: वित्तीय गड़बड़ी पर पहले भी उठे थे सवाल

  • Uttarakhand: SIR फॉर्म में पांच गलतियां मिलीं तो मिलेगा चुनाव आयोग का नोटिस

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल पंचायत चुनाव: पुनर्मतगणना के लिए 10 मिनट में देना होगा आवेदन

हिमाचल पंचायत चुनाव: पुनर्मतगणना के लिए 10 मिनट में देना होगा आवेदन

By hinditvnews
May 24, 2026
62
0
Panchayat

हिमाचल पंचायत चुनाव: पुनर्मतगणना के लिए 10 मिनट के भीतर लिखित में करना होगा आवेदन, गाइडलाइन जारी

हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha Jain Updated Sun, 24 May 2026

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव में नई गाइडलाइन के अनुसार मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की घोषणा की जाएगी। इसके तुरंत बाद प्रत्याशी या उनके मतगणना एजेंट को पुनर्मतगणना की मांग के लिए केवल 10 मिनट का समय मिलेगा। 

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव में मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया, रिकाउंटिंग, सुरक्षा प्रबंधन और मतपत्रों की छंटनी को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं।

नई गाइडलाइन के अनुसार मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की घोषणा की जाएगी। इसके तुरंत बाद प्रत्याशी या उनके मतगणना एजेंट को पुनर्मतगणना की मांग के लिए केवल 10 मिनट का समय मिलेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिकाउंटिंग के लिए आवेदन लिखित रूप में देना अनिवार्य होगा। मौखिक अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्देशों के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी आवेदन को पूरी तरह स्वीकार, आंशिक रूप से स्वीकार अथवा अस्वीकार कर सकता है।

आवेदन अस्वीकार करने की स्थिति में कारण को लिखित रूप देना होगा। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी प्रकार की पुनर्मतगणना की मांग स्वीकार नहीं होगी। सामान्य परिस्थितियों में किसी प्रत्याशी को रिकाउंटिंग का केवल एक ही अवसर मिलेगा। यदि मुकाबला बराबरी पर छूटता है, तब भी पुनर्मतगणना भी एक ही बार की जाएगी। हालांकि विशेष परिस्थितियों में रिटर्निंग अधिकारी विवेकाधिकार का उपयोग कर सकते हैं। आयोग ने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनावों में एक ही मतपेटी में तीन अलग-अलग रंगों के मतपत्र डाले जाते हैं।

मतपेटी खोलने के बाद सबसे पहले मतपत्रों को बिना खोले रंग के आधार पर अलग किया जाएगा। मतपत्र लेखा से उनका मिलान होगा। इसके बाद मतपत्रों को मिश्रित कर प्रत्याशियों के पक्ष में पड़े मतपत्रों के 25-25 के बंडल बनाए जाएंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के लिए भी अलग व्यवस्था है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि अलग-अलग रंगों के मतपत्रों को पृथक करते समय विशेष सावधानी बरती जाए ताकि किसी भी वार्ड के मतपत्र मिश्रित न हों।

सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और वेब-कास्टिंग अनिवार्य
मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए आयोग ने सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे या वीडियोग्राफी की व्यवस्था अनिवार्य कर दी है। कैमरे इस प्रकार लगाए जाएंगे कि मतगणना टेबल और एजेंट स्पष्ट रूप से दिखाई दें। रिकॉर्डिंग को कम से कम तीन महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतगणना केंद्रों पर वेब-कास्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं पोस्टल बैलेट को निर्धारित समय तक प्राप्त होने के बाद संबंधित पद के सामान्य मतपत्रों के साथ मिश्रित कर ही गिना जाएगा, ताकि मतदान की गोपनीयता बनी रहे।

एजेंट ही रहेगा मौजूद : भीड़ नियंत्रण के लिए आयोग ने निर्देश दिया है कि जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, केवल उसी वार्ड के एजेंट को मतगणना कक्ष में बैठने की अनुमति होगी। हालांकि प्रधान और उपप्रधान के प्रत्याशी या उनके एजेंट पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रह सकेंगे।
पहले वार्ड सदस्यों की काउंटिंग : पहले सभी वार्ड सदस्यों की मतगणना पूरी नहीं हो जाती, तब तक उप-प्रधान और प्रधान पद के मतों की गिनती शुरू नहीं की जाएगी।

प्रधान की अंत में होगी मतगणना
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना का क्रम भी निर्धारित कर दिया है। पंचायत चुनाव में सबसे पहले वार्ड सदस्य पदों की मतगणना होगी। इसके बाद उप-प्रधान और अंत में प्रधान पद के मतों की गिनती की जाएगी। यदि किसी वार्ड में सदस्य निर्विरोध चुना गया है तो अगले वार्ड की मतगणना शुरू की जाएगी।

Share :
TagsHimachal Panchayat Elections Written Application for Recount Must Be Submitted Within 10 Minuteshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण का प्रचार ...

Next Article

हिमाचल: 355 शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की भर्ती, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Xr:d:dafevirlbzk:2,j:44348097318,t:23033104
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला में दो समुदायों में विवाद, मामला हाथापाई तक पहुंचा

    March 23, 2026
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    पानीपत: चांदनी बाग में मां-बेटी की ज़हर से मौत, पति-बेटों से थीं अलग

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • Untitled Design 2 10
    पंजाब

    Chandigarh: भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का रोड शो शुरू, अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में भरेंगे नामांकन

    May 10, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली विभागों से हटाए जाएंगे 40 पद

    May 15, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Bhagwant Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    50 बम में से 18 फटे, सख्त एक्शन के आदेश: सीएम मान ने बाजवा के घर पहुंची पुलिस को दी ...

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में अवैध खनन रोकने के लिए उड़नदस्ते गठित, सीमावर्ती जिलों में निगरानी

    January 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में फोटो स्‍ट‍ूडियो में लगी भयानक आग, 15 लाख का सामान जलकर हुआ खाक

  • Kangra
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra:आज तक नहीं बन पाया रेहड़ी-फड़़ी बाजार

  • Toy Train
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Toy Train: कोटी से सोलन 16 सितंबर को चलेगी

Timeline

  • July 8, 2026

    UP: बाल विवाह पर हाईकोर्ट सख्त, पर्सनल लॉ बोर्ड कानून से ऊपर नहीं

  • July 8, 2026

    UP: आज से शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

  • July 8, 2026

    Chandigarh: GST चोरी पर हाईटेक शिकंजा, सुपर सॉफ्टवेयर से होगी निगरानी

  • July 8, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ चढ़ावा मामला: वित्तीय गड़बड़ी पर पहले भी उठे थे सवाल

  • July 8, 2026

    Uttarakhand: SIR फॉर्म में पांच गलतियां मिलीं तो मिलेगा चुनाव आयोग का नोटिस

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Court

    UP: बाल विवाह पर हाईकोर्ट सख्त, पर्सनल लॉ बोर्ड कानून से ऊपर नहीं

    By hinditvnews
    July 8, 2026
  • Yogi

    UP: आज से शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा

    By hinditvnews
    July 8, 2026
  • Gst

    Chandigarh: GST चोरी पर हाईटेक शिकंजा, सुपर सॉफ्टवेयर से होगी निगरानी

    By hinditvnews
    July 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.