Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›विश्व थायराइड दिवस: हिमाचल में पुरुषों में बढ़े केस, महिलाओं में 10 गुना ज्यादा खतरा

विश्व थायराइड दिवस: हिमाचल में पुरुषों में बढ़े केस, महिलाओं में 10 गुना ज्यादा खतरा

By hinditvnews
May 25, 2026
138
0
Thyroid Hormone Test

विश्व थायराइड दिवस: हिमाचल में बढ़े पुरुषों में थायराइड के मामले, महिलाओं में 10 गुना अधिक है बीमारी की समस्या

हिंदी टीवी, सोलन Published by: Megha Jain Updated Mon, 25 May 2026

World Thyroid Day 2026: आज विश्व थायराइड जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 25 मई को थायराइड दिवस मनाते हैं। यह दिन थायरॉयड रोग की रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। बात हिमाचल की करें तो यहां पुरुषों में भी थायराइड के मामले बढ़ रहे हैं।

पुरुषों में वर्कलोड, तनाव और थकान से थायराइड के मामले बढ़ रहे हैं। यह रोग मस्तिष्क पर भी गहरा प्रभाव छोड़ रहा है। पहले महिलाओं में थायराइड के अधिक मामले आते थे लेकिन अब पुरुषों में भी थायराइड के गंभीर लक्षण देखते को मिले हैं। हिमाचल में भी पुरुषों में थायराइड के मामले बढ़े हैं। हालांकि, प्रदेश में थायराइड में कोई हालिया अध्ययन नहीं हुआ है।

देश में थायराइड विकार तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में  शामिल हैं। अध्ययनों के अनुसार भारत में लगभग हर 10 में से एक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार के थायराइड विकार से प्रभावित है। महिलाओं में यह समस्या पुरुषों की तुलना में दस फीसदी अधिक है। वहीं, गर्भावस्था में महिलाओं में थायराइड का प्रभाव बच्चों में गंभीर लक्षण छोड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश में 31-50 आयु वर्ग की महिलाओं में थायराइड से प्रभावितों का अधिक आंकड़ा है।  पुरुषों और महिलाओं में जब थायराइड हार्मोन कम या अधिक बनने लगते हैं, उस समय थायराइड विकार उत्पन्न होते हैं। थायराइड के मामले बड़ों में ही नहीं, बच्चों में भी सामने आ रहे हैं। समय रहते इसकी पहचान और उपचार न किया जाए तो इसका सीधा असर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ सकता है। वजन बढ़ना, थकान और कमजोरी, ठंड अधिक लगना, कब्ज, चेहरे  या शरीर में सूजन रोग के प्रमुख लक्षण हैं।

शरीर का हर अंग प्रभावित
गले के सामने स्थित छोटी-सी थायराइड ग्रंथि शरीर की ऊर्जा, मेटाबॉलिज्म, शरीर का तापमान, दिल की धड़कन, मानसिक विकास तथा हार्मोन संतुलन को नियंत्रित करती है। यह ग्रंथि टी3 और टी4 हार्मोन बनाती है, जो शरीर के लगभग हर अंग के कार्य को प्रभावित करते हैं।

थायराइड के मुख्य चार प्रकार
हाइपोथायरॉयडिज्म, हाइपरथायरॉयडिज्म थायराइड, गॉइटर (घेंघा) और नोड्यूल थायराइड के मुख्य प्रकार हैं। उधर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर धर्माणी और मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सोनिया ने बताया कि महिला, पुरुष और बच्चों में थायरॉइड के लक्षण देखते को मिलते हैं। समय पर उपचार से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को बचाया जा सकता है।

2500 में से एक बच्चे को जन्मजात थायराइड
नवजात बच्चों में जन्मजात थायराइड के लक्षण भी देखने को मिले हैं। अध्ययन के अनुसार 2500 में से एक बच्चे को जन्मजात थायराइड है। गर्भवती महिलाओं में आयोडीन की कमी और जेनेटिक कारणों से बच्चों में थायराइड मामले आ रहे है। पहाड़ी क्षेत्रों में आयोडीन की कमी के कारण अधिक जोखिम हो रहा है। अगर जन्मजात हाइपोथायरॉयडिज्म का समय पर इलाज न हो तो बच्चे का मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है। इसलिए नवजात की स्क्रीनिंग महत्वपूर्ण है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newssolan newsWorld Thyroid Day Thyroid cases rise among men in Himachal
Previous Article

हिमाचल पंचायत चुनाव: 1293 पंचायतों में प्रचार ...

Next Article

HP News: हिमाचल में साइबर ठगी बढ़ी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Drone
    पंजाब

    Gurdaspur News: भारतीय सीमा में घुसते पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ जवानों की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Suspended
    पंजाब

    पंजाब: फाजिल्का एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सरकारी CBSE स्कूलों में 9वीं का नया सिलेबस लागू, रिकॉर्ड तलब

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 8 साल बाद दैनिक वेतनभोगी होंगे नियमित, हाईकोर्ट का आदेश

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

    July 24, 2026
    By hinditvnews
  • Kusum1
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: स्कूल परिसर में देह व्यापार पर महिला आयोग सख्त, कार्रवाई के निर्देश

    May 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Road
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अब सड़कों पर नहीं टिकेगी बर्फ, सुचारु रहेगा यातायात

  • cmsukhu
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal:खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए हिमाचल करेगा दावेदारी: सुक्खू

  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: एनएचएआई-कंपनी को 2.23 करोड़ मुआवजे का आदेश

Timeline

  • October 7, 2026

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • October 7, 2026

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • October 7, 2026

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • October 7, 2026

    HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • October 7, 2026

    SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy Efficient, Sustainable Comfort

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA PACIFIC

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited Edition Packs

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.