Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

  • Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

  • Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

  • VinFast India Signs Letters of Intent with First 50+ E-Motorcycle Dealers, Expanding Network To 15 States and 34 Cities

  • Tetra Pak Enables 73 Million Litres of Annual Groundwater Recharge Potential in Khed; Hands Over Rejuvenated Ponds to the Community

शिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: दूध महंगा, नालागढ़ ट्रक यूनियन ने भी बढ़ाया भाड़ा

हिमाचल: दूध महंगा, नालागढ़ ट्रक यूनियन ने भी बढ़ाया भाड़ा

By hinditvnews
May 26, 2026
137
0
Milkfedhim

Himachal: हिमाचल में मिल्कफेड ने दो रुपये बढ़ा दिए दूध के दाम, नालागढ़ ट्रक यूनियन ने फिर बढ़ाया भाड़ा

हिंदी टीवी न्यूज, हमीरपुर/बद्दी (सोलन)। Published by: Megha Jain Updated Tue, 26 May 2026

राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (मिल्कफेड) ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। वहीं नालागढ़ ट्रक यूनियन ने भाड़ा फिर बढ़ा दिया है।  गगरेट ट्रक यूनियन ने भी भाड़ा बढ़ाने फैसला लिया है।

हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनियों के बाद अब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (मिल्कफेड) ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। कीमतें बढ़ने के बाद अब मिल्कफेड का खुला दूध 51 से बढ़कर 53 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि पैकेट बंद दूध के दाम 55 से बढ़ाकर 57 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। मिल्कफेड ने पिछले साल नवंबर में दूध के दामों में तीन से चार रुपये तक की कटौती की थी, लेकिन अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद परिवहन लागत बढ़ने से कंपनी ने दाम फिर बढ़ा दिए हैं। मिल्कफेड के चेयरमैन बीएस ठाकुर ने बताया कि दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के दाम बढ़ने से यातायात खर्च बढ़ गया है, इसके चलते दाम बढ़ाए गए हैं। आगामी समय में अन्य उत्पादों के दाम भी बढ़ सकते हैं।

नालागढ़ ट्रक यूनियन ने एक रुपये प्रति किमी बढ़ाया भाड़ा

उधर, डीजल के दाम 2.91 रुपये बढ़ने से देश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ ने ट्रक भाड़े में एक रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी कर दी है। अब दिल्ली के लिए छोटी गाड़ी का भाड़ा 25,088 रुपये होगा। इससे पहले 24,991 रुपये था यानी की भाड़े में 97 रुपये की वृद्धि हुई है। दिल्ली के लिए बड़ी गाड़ी का भाड़ा 38,218 की जगह 38,543 रुपये हो गया है। इसमें 325 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। बढ़ाई दरें मंगलवार सुबह से लागू होंगी। इसके अलावा कलकत्ता के लिए बड़े का भाड़ा 1817 रुपये और छोटे 1090 रुपये बढ़ गया है। इसी तरह चेन्नई के लिए बड़ी गाड़ी का 2494 और छोटी गाड़ी का 1496 रुपये भाड़ा बढ़ा है।

बीबीएनआईए के महासचिव रजनीश विज ने कहा कि एक सप्ताह में तीन बार भाड़ा बढ़ोतरी होने से उद्योगों पर असर पड़ा है। अब उद्योगपति जल्द ही बैठक कर सामान की कीमतें बढ़ाने का फैसला लेंगे। उधर, ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन चौधरी ने बताया कि डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ट्रकों में डलने वाले यूरिया की एक बाल्टी के दाम 1200 रुपये से बढ़कर 1920 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा टोल डबल हो गया है। दिल्ली में टोल पर बड़े ट्रक की 4500 और छोटे की 2300 रुपये की पर्ची कट रही है। ऐसे में यूनियन को भाड़ा बढ़ाना पड़ा है।

गगरेट ट्रक यूनियन ने भाड़ा बढ़ाने का लिया फैसला

गगरेट ट्रक यूनियन ने एक जून से माल भाड़ा बढ़ाने का फैसला लिया है। ऊना से दिल्ली तक माल भेजने का ट्रांसपोर्ट खर्च अब 30 हजार रुपये तक पहुंचेगा। पहले ऊना से दिल्ली तक छह पहिया ट्रक का भाड़ा करीब 26 हजार रुपये लिया जाता था लेकिन डीजल कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते इसमें चार हजार रुपये तक की वृद्धि की जा रही है। दस पहिया ट्रक का किराया 45 हजार रुपये के करीब होगा। इसके अलावा गगरेट से चंडीगढ़ तक का किराया पहले 12 हजार रुपये थे जोकि एक जून से 15 हजार रुपये कर दिया जाएगा। ट्रक यूनियन गगरेट के प्रधान सतीश गोगी ने बताया डीजल के दाम बढ़ने के चलते भाड़ा बढ़ाया गया है। टाहलीवाल से चंडीगढ़ जाने वाले छह पहिया ट्रक का किराया पहले 10 हजार के करीब था, जो अब बढ़कर 10,400 रुपये होगा।

 

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsMilkfed Hikes Milk Prices by Two Rupees; Nalagarh Truck Union Raises Freight Chargesshimla news
Previous Article

शहरी निकाय चुनाव: अध्यक्ष चयन नियम में ...

Next Article

HP पंचायत चुनाव: पहले चरण में आज ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: दृष्टिबाधित बेरोजगारों का चक्काजाम, सचिवालय के पास यातायात ठप

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Ghora
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath Yatra: आज से ट्रायल में चलेंगे स्वस्थ घोड़े-खच्चर

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • Chandigarh
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: चलती इलेक्ट्रिक बस का पहिया निकला, 15 यात्री सुरक्षित

    July 11, 2026
    By hinditvnews
  • Dhaniram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 414 एड्स कर्मी नियमित नहीं होंगे, आशा वर्करों की भी स्थायी नीति नहीं

    September 1, 2026
    By hinditvnews
  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी नौटियाल की याचिका खारिज

    July 17, 2026
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस बागियों और निर्दलियों को मनाने में जुटे

    May 6, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Kangra news
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    क्रिप्टो से कमाई के चक्कर में छोड़ी नौकरी

  • Copy
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कूल सामान के दाम बढ़े, अभिभावक परेशान

  • sissu
    Himachal Tourists placesmanaliहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: सिस्सू 45 दिनों के लिए बंद, कोकसर में बर्फ देखने के लिए उमड़े हजारों पर्यटक

Timeline

  • October 8, 2026

    ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

  • October 8, 2026

    Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

  • October 8, 2026

    Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

  • October 8, 2026

    VinFast India Signs Letters of Intent with First 50+ E-Motorcycle Dealers, Expanding Network To 15 States and 34 Cities

  • October 8, 2026

    Tetra Pak Enables 73 Million Litres of Annual Groundwater Recharge Potential in Khed; Hands Over Rejuvenated Ponds to the Community

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT Design, Technology and Experiences'

    ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

    Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's ...

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

    Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur ...

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.