राम रहीम: 30 दिन की फरलो, 16वीं बार जेल से बाहर आया

Ram Rahim: राम रहीम को मिली 30 दिन की फरलो, 16वीं बार आया जेल से बाहर; दो गाड़ी लेकर सुनारिया जेल आई हनीप्रीत
हिंदी टीवी न्यूज, रोहतक। Published by: Megha Jain Updated Tue, 26 May 2026
बाबा राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आया है। बाबा को 30 दिन की फरलो मिली है। बाबा 16वीं बार आया जेल से बाहर आया है। हनीप्रीत दो गाड़ी लेकर सुनारिया जेल पहुंची थी। सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर बाबा रवाना हुआ।
रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा बाबा राम रहीम मंगलवार सुबह 16वीं बार 30 दिन की फरलो पर बाहर आया। लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर गाड़ियों में 6 बजकर 32 मिनट पर हनीप्रीत और अन्य के साथ सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया।
साथ में पुलिस की गाड़ियां भी रहीं। इससे पहले जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। सिरसा डेरे में राम रहीम फरलो की अवधि बिताएगा। पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 2017 में साध्वी यौन उत्पीड़न केस में राम रहीम को दोषी माना था। तभी से वह सुनारिया जेल में बंद है
सोमवार को प्रदेश सरकार ने उसे 30 दिन की फरलो दी थी। ऐसे में मंगलवार सुबह छह बजे सिरसा से दो गाड़ियां सुनारिया जेल पहुंची। खुद हनीप्रीत रामरहीम को लेने आई। साथ में वकील और ड्राइवर भी रहे।
आधा घंटे में कागजी कार्रवाई पूरी होने पर काफिला राम हीम को लेकर सिरसा रवाना हो गया। इसके चलते आउटर हिसार बाईपास पर जेल मोड़ के पास पुलिस बल तैनात रहा।















