Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, पुनर्निर्माण के लिए दी बड़ी मदद

  • हरिद्वार: भाजपा के 882 बूथ प्रमुख पहली बार केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े

  • हरिद्वार: सियासी पकड़ मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर होंगे आयोजन और दौरे

  • हिमाचल: तकनीकी संस्थानों में अस्थायी शिक्षकों की भर्ती राज्य चयन आयोग से होगी

  • हिमाचल: आधार सीडिंग न होने पर अटक सकती है छात्रवृत्ति

हरियाणा
Home›हरियाणा›हिसार HAU: प्रोफेशनल और रिसर्च कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

हिसार HAU: प्रोफेशनल और रिसर्च कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

By hinditvnews
May 26, 2026
148
0
Haryana

Hisar HAU: प्रोफेशनल व रिसर्च कोर्सों में प्रवेश के लिए खुले द्वार, दाखिले के लिए 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन

हिंदी टीवी न्यूज, हिसार (हरियाणा)। Published by: Megha Jain Updated Tue, 26 May 2026

कुलपति ने बताया कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र एवं प्रोस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) व बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग-एलईईटी) में दाखिला हरियाणा राज्य काउंसलिंग सोसायटी की ओर से आयोजित जेईई (मेन) 2026 व एलईईटी-2026 की मेरिट के आधार पर होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 375 रुपये रहेगा।

स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश
2+4 वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम में दाखिला दसवीं के बाद आयोजित एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर होगा। वहीं चार वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, बीएफएससी, बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस, एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट, फिजिकल साइंसेज, लाइफ साइंसेज तथा बीटेक बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश 12वीं के बाद प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा।

इन विषयों में होंगे पीजी व पीएचडी में दाखिले
विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। कृषि महाविद्यालय में एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एजुकेशन, एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, प्लांट पैथोलॉजी, एंटोमोलॉजी, सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सॉयल साइंस, वेजीटेबल साइंस सहित विभिन्न विषय शामिल हैं।

मौलिक एवं मानविकी महाविद्यालय में बायोकेमिस्ट्री, केमिस्ट्री, एनवायरमेंटल साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, प्लांट फिजियोलॉजी, सोशियोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स व जूलॉजी विषयों में दाखिले होंगे। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में एपैरल एंड टेक्सटाइल साइंस, एक्सटेंशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन मैनेजमेंट, फूड एंड न्यूट्रिशन, ह्यूमन डेवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज तथा रिसोर्स मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर साइंस विषय शामिल हैं।

कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में फार्म मशीनरी एंड पावर इंजीनियरिंग, सॉयल एंड वाटर कंजर्वेशन इंजीनियरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग तथा प्रोसेसिंग एंड फूड इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी, बायो नैनोटेक्नोलॉजी तथा इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी विषयों में दाखिले होंगे।

कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस में एक्वाकल्चर, एक्वाटिक एनिमल हेल्थ मैनेजमेंट, फिश प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी, फिशरीज रिसोर्स मैनेजमेंट, एक्वाटिक एनवायरमेंट मैनेजमेंट, फिशरीज इंजीनियरिंग, फिशरीज एक्सटेंशन तथा फिशरीज इकोनॉमिक्स विषय शामिल हैं। कुलपति ने बताया कि सीएसआईआर-यूजीसी-जेआरएफ एवं आईसीएआर विद्यार्थियों के पीएचडी दाखिले इसी सेमेस्टर में होंगे जबकि हरियाणा निवासी विद्यार्थियों के पीएचडी दाखिले दूसरे सेमेस्टर में किए जाएंगे। इसके लिए प्रवेश परीक्षा बाद में आयोजित होगी।

एमबीए व पीजी डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध
इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीप्रेन्योरशिप, गुरुग्राम में एमबीए एग्रीबिजनेस, एमबीए जनरल, मास्टर्स इन रूरल मैनेजमेंट व पीएचडी इन रूरल मैनेजमेंट में दाखिले होंगे। कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस एप्लीकेशन इन एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंट, ह्यूमन न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स व स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन शामिल हैं।
उम्मीदवार हरियाणा का स्थायी निवासी हो

कुलपति ने बताया कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र एवं प्रोस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सीटों की संख्या, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां व प्रवेश प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर देखी जा सकती है।

Share :
TagsApplications Can Be Submitted Until June 15 in Hisar HAUharyana newshindi newsHisar News
Previous Article

राम रहीम: 30 दिन की फरलो, 16वीं ...

Next Article

अखिलेश का आरोप: यूपी में फेक एनकाउंटर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    हाईकोर्ट: मेजर की पेंशन में देरी पर रक्षा सचिव व थलसेना प्रमुख पर जुर्माना

    May 5, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर के पहले हफ्ते में

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Teacher
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: विशेष शिक्षकों के 200 से अधिक पद खाली, दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

    October 14, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टे से बनी संपत्तियां होंगी नष्ट, 300 तस्करों पर कार्रवाई

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Anganwadicenter Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal में बंद नहीं होंगे 386 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र, अपग्रेड करने की मिली परमिशन

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

    September 16, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Dawai
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: राज्य में बनी 57 समेत 196 दवाओं के सैंपल फेल

  • sukhu
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगे 172.97 करोड़

  • snowfall in himachal
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 3 फरवरी तक मौसम खराब रहने के आसार

Timeline

  • November 23, 2026

    पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, पुनर्निर्माण के लिए दी बड़ी मदद

  • November 23, 2026

    हरिद्वार: भाजपा के 882 बूथ प्रमुख पहली बार केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े

  • November 23, 2026

    हरिद्वार: सियासी पकड़ मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर होंगे आयोजन और दौरे

  • November 23, 2026

    हिमाचल: तकनीकी संस्थानों में अस्थायी शिक्षकों की भर्ती राज्य चयन आयोग से होगी

  • November 23, 2026

    हिमाचल: आधार सीडिंग न होने पर अटक सकती है छात्रवृत्ति

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • pm

    पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, पुनर्निर्माण के लिए दी बड़ी मदद

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • Bjp

    हरिद्वार: भाजपा के 882 बूथ प्रमुख पहली बार केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • pushkar singh dhami

    हरिद्वार: सियासी पकड़ मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर होंगे आयोजन और दौरे

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.