Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, 2026

  • HDFC Life's AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

  • Global Technology Leader IBM and Galgotias University Join Forces to Nurture Talent in Cutting-Edge Tech Domains of AI and Quantum Computing

  • Roca Expands the Ohtake Collection: A Celebration of Organic Design and Artistic Legacy

  • Bisleri International Partners with Ultimate Table Tennis as Official Hydration Partner for the Second Year

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: समर फेस्टिवल गुरनाम भुल्लर के गीतों पर झूमी शिमला

Shimla: समर फेस्टिवल गुरनाम भुल्लर के गीतों पर झूमी शिमला

By hinditvnews
June 12, 2026
60
0
Gurnam

Shimla Summer Festival: बारिश में भी नहीं थमा उत्साह, गुरनाम भुल्लर के गीतों पर रिज मैदान में जमकर झूमे लोग

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 12 Jun 2026

झमाझम बारिश के बावजूद अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने अपने लोकप्रिय गीतों से समा बांध दिया। रिज मैदान में हजारों दर्शक बारिश में भीगते हुए देर रात तक भांगड़ा और डांस करते रहे।

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर के नाम रही। भुल्लर ने पंजाबी गानों पर जमकर धमाल मचाया। उन्होंने तेरी गुट्ट नूं कड़ा सरदारनिए, डायमंड दी झांजर पा देयांगे…गाना सुनना शुरू ही किया तो रिज मैदान में उमड़ी भीड़ ने बारिश के बीच डांस शुरू कर दिया। बारिश भी ग्रीष्मोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या का रंग फीका नहीं कर सकी। लोग बारिश में भीगते रहे और पंजाबी गानों पर नाचते तथा भांगड़ा डालते रहे। गायक ने एक से बढ़कर पंजाबी गाने सुनाकर समा बांधा। चौथी संध्या में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्टार कलाकार से पहले स्थानीय और नामी गायकों ने लोगों का मनोरंजन किया।

रात 8:45 बजे पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने मंच संभाला। जैसे ही वह मंच पर आए वैसे ही जमकर मेघ बरसना शुरू हो गए। उन्होंने जिंदगी हसीन, झल्ला जेया मैं तू वी झल्ली, असी तैंनू प्यार नी करदे, इश्क तुर्के आया मेरे बूहे ते, मुंडा करदा कनाडा विच नौकरी, साढ़े शौक किताबा दें, असी गल्ला करदे नी समेत कई गानों से लोगों को नाचने पर मजबूर किया। वहीं शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मशहूर पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय की जोड़ी धमाल मचाएगी। अंतिम सांस्कृतिक संध्या रात 12:00 बजे तक रहेगी। इसके अलावा राजधानी के झांसी पार्क में चल रहे शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव  के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे।

इसमें तीन महिला स्टॉल संचालकों को विजेता चुना जाएगा। इसमें महिला स्टॉल संचालकों ने अपने पहाड़ी पकवानों का प्रदर्शन किया। विजेताओं का चयन कई महत्वपूर्ण पैमानों पर आधारित होगा। इनमें जिन स्टॉलों पर पर्यटकों और सैलानियों की ज्यादा भीड़ रही उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।  स्वच्छता के उच्च मानकों पर खरी उतरने वाली महिलाओं को भी प्राथमिकता मिलेगी। पहले स्थान पर आने वाली महिला को 51,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

लोगों को पुलिस ने मारे धक्के
बारिश से बचने के लिए लोग टेंट में जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस ने मंच के पास एकत्र लोगों को धक्का दे दिया। इससे बारिश में अचानक अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। इससे काफी पर्यटकों और लोगों को परेशानी हुई। भीड़ के बीच पुलिस ने दो ही एंट्री पॉइंट रखे थे, बाकी सभी को बंद कर दिया। इससे लोग इधर-उधर भटकते रहे। पुलिस ने केवल स्कैंडल पॉइंट और रानी झांसी की ओर से ही एंट्री रखी। इससे चेकिंग एरिया में लोगों की कतारें लग गई।

शहर में आज होगी हेलीकॉप्टर जॉय राइड
ग्रीष्मोत्सव के दौरान हेलीकॉप्टर जॉय राइड का भी आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे डीसी शिमला के फेसबुक पेज पर हेलीकॉप्टर जॉयराइड के लिए पंजीकरण लिंक और अन्य जानकारी साझा की जाएगी। इसके माध्यम से इच्छुक व्यक्ति पंजीकरण करवा सकते हैं। लिमिटेड राइड्स ही उपलब्ध होंगी। ऑकलैंड टनल ही पिकअप पॉइंट होगा और वहीं ड्रॉप ऑफ पॉइंट। 8 से 10 मिनट की राइड में पंजीकृत व्यक्तियों को शिमला सेवन हिल्स का चक्कर लगवाया जाएगा।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsShimla Summer Festival: Gurnam Bhullar Sets Stage Ablaze Despite Heavy Rain
Previous Article

HPPSC: 162 मेडिकल ऑफिसरों का अंतिम परिणाम ...

Next Article

हिमाचल: प्री-मानसून की दस्तक, कई जिलों में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nayab
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    लाडो लक्ष्मी योजना शुरू: CM सैनी पंचकूला में, छह चरणों में आवेदन

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    दिल्ली

    सबरीमाला मामला: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी—धार्मिक संस्थानों में नियम जरूरी, अराजकता नहीं

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: कैबिनेट ने यूसीसी नियमावली को दी मंजूरी, सीएम धामी का बयान

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Congress
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sukhu Govt Two Years: सुक्खू सरकार के दो साल के जश्न में आएंगे राहुल, प्रियंका और खरगे

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: चिंताजनक…जलस्रोत पर गंभीर संकट

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    रोहड़ू: बौंद्रा देवता के मंदिर में डकैती और हत्या के 3 दोषियों को उम्रकैद

    April 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (12)
    ऊनाशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    Apple Season: हिमाचल में बारिश और बंद सड़कों के कारण बर्बाद हो रही सेब की फसल, आर्थिक संकट से जूझ रहे बागवान

  • mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के सराज में जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

  • 15 10 52112800021rajgarh1 Ll
    किन्नौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिरी; पांच लोगों की मौत

Timeline

  • July 27, 2026

    Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, 2026

  • July 27, 2026

    HDFC Life's AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

  • July 27, 2026

    Global Technology Leader IBM and Galgotias University Join Forces to Nurture Talent in Cutting-Edge Tech Domains of AI and Quantum Computing

  • July 27, 2026

    Roca Expands the Ohtake Collection: A Celebration of Organic Design and Artistic Legacy

  • July 27, 2026

    Bisleri International Partners with Ultimate Table Tennis as Official Hydration Partner for the Second Year

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bisleri International And Nbt India Launch A Multilingual Comic Book At The Chinar Book Festival, 2026

    Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, ...

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Hdfc Life's Aum Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

    HDFC Life's AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Global Technology Leader Ibm And Galgotias University Join Forces To Nurture Talent In Cutting Edge Tech Domains Of Ai And Quantum Computing

    Global Technology Leader IBM and Galgotias University Join Forces to Nurture Talent in Cutting-Edge Tech ...

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.