Himachal: बिंदल का विक्रमादित्य पर हमला: जनता तय करती है नेतृत्व

BJP vs Congress: बिंदल बोले- राजशाही की मानसिकता छोड़ें विक्रमादित्य, लोकतंत्र में जनता तय करती है नेतृत्व
हिंदी टीवी न्यूज, बिलासपुर। Published by: Megha Jain Updated Thu, 09 Jul 2026
Rajeev Bindal on Vikramaditya Singh: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में नेतृत्व जनता तय करती है। उन्होंने मंत्री पर व्यक्तिगत आरोप लगाने का आरोप लगाया और कांग्रेस सरकार की कार्यशैली, सड़कों की स्थिति, बेरोजगारी तथा हालिया चुनावी प्रदर्शन को लेकर भी सवाल उठाए।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व का निर्णय जनता करती है, न कि किसी परिवार या वंश के आधार पर। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के बयान ‘राजशाही मानसिकता’ को दर्शाते हैं।















