Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • नोएडा एयरपोर्ट: पहले महीने 15 शहरों से जुड़ा, तीन गुना बढ़ा ट्रैफिक

  • योगी का हमला: पहले यूपी में नौकरी पर होती थी चाचा-भतीजे की वसूली

  • मोदी रैली: मंच पर सिर्फ दो मंत्री, पेट्रोल-डीजल वाहनों पर रोक

  • हाईकोर्ट: तलाक के बाद भी बच्चे को मिलेगा पिता के सेवा लाभों में हिस्सा

  • उत्तराखंड: अमेरिका-ईरान जंग से परिवहन निगम की बस डील अटकी

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›योगी का हमला: पहले यूपी में नौकरी पर होती थी चाचा-भतीजे की वसूली

योगी का हमला: पहले यूपी में नौकरी पर होती थी चाचा-भतीजे की वसूली

By hinditvnews
July 15, 2026
3
0
Yogi

विश्व युवा कौशल दिवस: योगी बोले- पहले यूपी में नौकरी नहीं थीं, आती भी तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली पर जुट जाती

हिंदी टीवी न्यूज,लखनऊ । Published by: Megha Jain Updated Wed, 15 Jul 2026

विश्व युवा कौशल दिवस पर सीएम योगी ने कौशल सारथी और कौशल सेतु मॉड्यूल भी लॉन्च और कौशलम पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के साथ एमओयू भी हुए।

विश्व युवा कौशल दिवस-2026 पर बुधवार को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कौशल सारथी और कौशल सेतु मॉड्यूल भी लॉन्च और कौशलम पुस्तिका का विमोचन किया। विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के साथ एमओयू भी हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री उच्च वेतन पर नियुक्ति पाने वाले व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 युवा आइकॉन को सम्मानित भी किया। साथ ही श्रेष्ठ कार्य करने वाले राजकीय आईटीआई, प्रशिक्षण प्रदाताओं और प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया।

स्किल आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का माध्यम

इस मौके पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पूरी दुनिया के लिए यूपी और सीएम का काम मॉडल है। यूपी में निवेश बढ़ा है, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा है। यहां प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं का आज सम्मान होगा। अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। स्वावलंबन प्राप्त करें। पीएम मोदी ऊर्जा और आतंकवाद के विरोध की बात करते हैं। साथ ही युवाओं को स्वावलंबन देने की बात जरूर करते हैं। यह आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया के तहत इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप स्किल मैन पावर दे रहे हैं। 20 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। 10 हजार को जॉब दिलाई। सीएम योगी ने स्किल के लिए 3300 करोड़ का बजट किया है। टाटा ग्रुप के साथ एमओयू हुआ है। नई तकनीकी के साथ युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

2017 से पहले यूपी की सरकार सबसे बड़ी अपशकुन थी

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के नाते इस बात की खुशी होती है कि सबसे ज्यादा युवा फोर्स हमारे पास है। इस स्केल को स्किलिंग से जोड़कर हम यूपी को आगे बढ़ा रहे हैं। आज जो युवा हैं वो 2017 से पहले आप सब बच्चे थे। उस समय माता-पिता अपने बच्चों को किसी भी अपशकुन से बचाते हैं। लेकिन, उस समय की सरकार ही सबसे बड़ी अपशकुन थी। न स्किल थी, न स्कूली शिक्षा। सब नदारत थे।

सीएम ने कहा कि 2017 से पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी सुरक्षित था। युवाओं के आगे पहचान का संकट था। कोई बच्चा किसी तरह पढ़ाई कर लेता था तो यूपी में नौकरी नहीं थी। सरकारी नौकरी निकली भी तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली पर जुट जाती थी। कोर्ट को स्टे देना पड़ता था। प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा वाला यह प्रदेश धीरे धीरे बीमारू बनता गया।

युवाओं को घर पर नौकरी मिली, सरकार को जीएसटी मिल रही

उन्होंने कहा कि कोरोना काल खंड में जब DRDO का सेंटर लखनऊ में बनना था, तो काफी कंपटीशन था। लेकिन हमने प्रयास करके इसे यहां पर लगाया। हमने कहा कि जब यह लग जाए तो यूपी के युवाओं को नौकरी दी जाए। आज 500 से ज्यादा युवाओं को घर पर ही नौकरी मिल गई। आज जब DRDO  का सामान बिकता है तो राज्य सरकार को जीएसटी भी मिलती है। यानी आम तो आम गुठली के दाम हो गए। युवाओं को घर पर नौकरी भी मिल गई और सरकार को भी पैसा मिल रहा है।

सीएम ने आगे कहा कि जो आज बड़े उद्यमी हैं, उन्होंने एक समय में नौजवान के रूप में स्टार्टअप से ही शुरू किया। निर्णय लेने की क्षमता विकसित की। आज दुनिया के सामने बड़े उद्यमी के रूप में हमारे सामने हैं। हर जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर स्किलिंग सेंटर विकसित किया जाएगा। इसके लिए हमने पैसा दे रखा है। यदि कोई विदेश में जाकर काम करना चाहता है तो उसकी भी व्यवस्था हम करेंगे। हमने जो यूपी के 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य रखा है, युवाओं के दम पर हम इसे प्राप्त करेंगे।

Share :
TagsCM Yogi to honor 21 youth icons on World Youth Skills Day MoUs with industries also to be signedhindi newslucknow newsuttar pradesh news
Previous Article

मोदी रैली: मंच पर सिर्फ दो मंत्री, ...

Next Article

नोएडा एयरपोर्ट: पहले महीने 15 शहरों से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: रेलकर्मी सौरभ की हत्या, पत्नी शिवानी ने लालच में किया कत्ल – कबूलनामा आया सामने

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • uttarakhand
    उत्तराखण्ड

    रामलला के आगमन पर गूंजी किलकारियां: बेटे के जन्म पर खुश हुई मां, कहा- मेरे आंगन राम आए हैं..

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Mahra
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath By-Election: प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस की 24 को दिल्ली में बैठक

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Harsh Mahajan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: होली लॉज के साये में रहे नेताओं पर महाजन की विशेष नजर, कभी खुद भी थे प्रमुख रणनीतिकार

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Agra
    उत्तर प्रदेश

    राणा सांगा विवाद: सपा सांसद के घर करणी सेना का हमला, बुलडोजर से तोड़फोड़, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Images (5)
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में चटख धूप-पहाड़ों पर बर्फबारी, चोटियों पर हिमस्खलन की चेतावनी

    February 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: किराया न देने पर PWD रेस्ट हाउस अटैच करने के आदेश

  • Ayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पुलिस-होमगार्ड भर्ती को चुनाव आयोग की मंजूरी नहीं

  • Weather
    Weatherऊनाकांगड़ाबिलासपुरमंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ऊना में 17, कांगड़ा में सात, शिमला में पांच साल बाद रहा सबसे ज्यादा तापमान

Timeline

  • July 15, 2026

    नोएडा एयरपोर्ट: पहले महीने 15 शहरों से जुड़ा, तीन गुना बढ़ा ट्रैफिक

  • July 15, 2026

    योगी का हमला: पहले यूपी में नौकरी पर होती थी चाचा-भतीजे की वसूली

  • July 15, 2026

    मोदी रैली: मंच पर सिर्फ दो मंत्री, पेट्रोल-डीजल वाहनों पर रोक

  • July 15, 2026

    हाईकोर्ट: तलाक के बाद भी बच्चे को मिलेगा पिता के सेवा लाभों में हिस्सा

  • July 15, 2026

    उत्तराखंड: अमेरिका-ईरान जंग से परिवहन निगम की बस डील अटकी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Airport

    नोएडा एयरपोर्ट: पहले महीने 15 शहरों से जुड़ा, तीन गुना बढ़ा ट्रैफिक

    By hinditvnews
    July 15, 2026
  • Yogi

    योगी का हमला: पहले यूपी में नौकरी पर होती थी चाचा-भतीजे की वसूली

    By hinditvnews
    July 15, 2026
  • Modi

    मोदी रैली: मंच पर सिर्फ दो मंत्री, पेट्रोल-डीजल वाहनों पर रोक

    By hinditvnews
    July 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.