सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ये बांटने की राजनीति करते हैं

CM Yogi Visit Live: सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले-‘ये बांटने की राजनीति करते हैं’
हिंदी टीवी न्यूज,शामली/बिजनौर। Published by: Megha Jain Updated Fri, 17 Jul 2026
CM Yogi Visit Live Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहले शामली और फिर बिजनौर के दौरे पर हैं। शामली में सीएम योगी ने 617.70 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जबकि बिजनौर में सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे।
सीएम योगी ने वेस्ट यूपी के दौरे से पहले किया पोस्ट
इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, चेक, चाबियां, लैपटॉप, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे व नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। विकास और लोक-कल्याण की ये सौगातें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान करते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को और अधिक सशक्त करेंगी।
किसान नेताओं ने उठाईं ये मांगें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने की योजना बना रहे किसान नेता को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इस दौरान किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महामंत्री कैलाश लांबा ने कहा अस्पतालों की फार्मेसी की मनमानी चल रही है। स्कूलों के बच्चों के कोर्स बहुत महंगे हो गए हैं। ऐसे मुद्दो को लेकर हम अपनी मांग सीएम तक पहुंचाना चाहते हैं।
सीएम के दौरे को लेकर बिजनौर में हाई अलर्ट, ढाई हजार पुलिसकर्मी तैनात
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बिजनौर में करीब 2500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा और वीवीआईपी रूट पर आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने से पहले किसान नेता कैलाश लांबा हाउस अरेस्ट
बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने की योजना बना रहे किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महामंत्री कैलाश लांबा को पुलिस ने उनके आवास पर समर्थकों सहित हाउस अरेस्ट कर लिया।
संगठन का कहना है कि वे अस्पतालों में कथित अनियमितताओं, निजी स्कूलों की फीस और अन्य जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। उनके साथ संगठन के कई पदाधिकारी भी घर पर ही रोके गए।
सीएम के संबोधन के लिए जुटे लोग
बिजनौर सीएम योगी के संबोधन को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं। सीएम के आने से पूर्व स्थानीय नेता मंच संभाले हुए हैं। हालांकि भीषण गर्मी और उमसे के बीच लोग जनसभा में पहुंचे और पांडाल में काफी संख्या में महिलाएं भी सीएम को सुनने के लिए पहुंची है।
बिजनौर के लिए रवाना हुए सीएम
सीएम योगी ने ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’ और ‘जय-जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ अपना संबोधन समाप्त किया। इसके बाद सीएम योगी हेलीपैड से सीधे बिजनौर के लिए रवाना हो गए। बिजनौर में सीएम वर्धमान कॉलेज ग्राउंड में बने जनसभा स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
सीएम ने खींचा चुनावी खाका, जनता और जनप्रतिनिधियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं के लिए शामली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और जनप्रतिनिधियों की मेहनत से ही जिले की तस्वीर और तकदीर बदल रही है।
विपक्ष पर फिर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में जनता की बजाय माफिया को संरक्षण मिलता था, जबकि मौजूदा सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और व्यापारियों के हित में बिना भेदभाव के काम कर रही है।
डबल इंजन सरकार ने विकास को बुलेट ट्रेन की रफ्तार दी
अपने संबोधन के समापन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश के विकास को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने प्रदेश में सुरक्षा, सुशासन और विकास के लिए जनता से लगातार सहयोग और आशीर्वाद की अपील की।
एनसीआर में शामिल हुआ शामली, विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम
प्रदेश का पहला निजी इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क बनेगा’
मुख्यमंत्री ने कहा कि शामली में उत्तर प्रदेश का पहला इंटीग्रेटेड प्राइवेट टेक्सटाइल पार्क स्थापित किया जाएगा। उनके अनुसार, इस परियोजना से करीब 8 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 617.70 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें अमृत 2.0 के तहत पेयजल योजनाएं, महिला आईटीआई, नए विद्यालय, सड़क चौड़ीकरण, सीएनजी बायोगैस प्लांट, स्टडी सेंटर, सोलर परियोजनाएं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी योजनाएं शामिल हैं।
सीएम योगी बोले- शामली में पीएसी बटालियन का वादा पूरा किया’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती अब पूरी पारदर्शिता से हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते थे, लेकिन अब शामली समेत पूरे प्रदेश के युवाओं को बिना भेदभाव के अवसर मिल रहे हैं।
धार्मिक आयोजनों का किया जिक्र, कांवड़ यात्रा पर कही यह बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश में कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन, व्यापारी और स्वयंसेवी संगठन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
कांवड़ियों से अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की अपील
अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों से शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से यात्रा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान राम की मर्यादा, भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा और भगवान शिव की समरसता को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।
पहले चीनी मिलें बंद हुईं, अब प्रदेश में 122 मिलें संचालित: सीएम योगी
सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने गन्ना किसानों के हितों को प्राथमिकता दी, चीनी मिलों को मजबूत किया और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कराया। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने विकास और किसान हितों को आगे बढ़ाने का काम किया।
अपराधियों के लिए यूपी में जेल या जहन्नुम ही जगह
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले कैराना अपराध और पलायन के लिए चर्चा में रहता था। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उनके मुताबिक, आज अपराधियों में कानून का डर है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से मजबूत हुई है।















