Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

दिल्ली
Home›दिल्ली›CJP प्रदर्शन: सोनम वांगचुक को मेदांता भेजने के निर्देश

CJP प्रदर्शन: सोनम वांगचुक को मेदांता भेजने के निर्देश

By hinditvnews
July 21, 2026
60
0
Sonam

Delhi CJP Protest Live: सोनम वांगचुक को मेदांता भेजने का HC का निर्देश, घायलों से मिले राहुल गांधी और प्रियंका

हिंदी टीवी  न्यूज, नई दिल्ली। Published by: Megha Jain Updated Tue, 21 Jul 2026

CJP Parliament March Live Updates in Hindi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को मचे भारी बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवा लिया था लेकिन देर रात एक बार फिर से प्रदर्शनकारी वहां पर जुटने लगे। रात को प्रदर्शनकारियों के बीच अभिजीत दीपके ने कहा है कि अब सरकार से कोई बात नहीं होगी जिसे भी बात करनी होगी वो जंतर-मंतर पर आएगा।

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में किया जाए शिफ्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि सभी मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट मेदांता में डॉक्टरों के एक पैनल को सौंपी जाएं। अस्पताल को उनके इलाज के लिए डॉक्टरों का एक पैनल बनाने का निर्देश दिया गया है।

‘आप ऐसे मामले को कैसे नजरअंदाजकर सकते हैं?’

कांग्रेस सांसद शशि थरू ने कहा कि यह सच में बहुत बुरी हालत है। पार्लियामेंट चर्चा के लिए होती है। हमारे पास कई ऐसे मुद्दे हैं जो देश को जला रहे हैं, जिसमें यह राजधानी शहर भी शामिल है। हमने देखा है कि कल क्या हुआ, और इन हालात में, अगर पार्लियामेंट इन पर चर्चा करने का फोरम नहीं है, तो फिर फोरम क्या है? मेरा मतलब है, मुझे आपको बताना है कि सरकार इन चीज़ों को लेकर बहुत जिद्दी हो रही है। मुझे लगता है कि स्पीकर को बस मामला अपने हाथ में लेना चाहिए और पार्लियामेंट में इस रुकावट को पूरी स्थिति पर खुली चर्चा बुलाकर हल करना चाहिए। स्टूडेंट प्रोटेस्ट, भूख हड़ताल, लाठीचार्ज, हिंसा- 100 लोग राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में हैं। आप ऐसे मामले को कैसे नजरअंदाजकर सकते हैं?

‘कल सरकार का बेरहम और क्रूर रवैया देखने को मिला’

दिल्ली: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, “कल राजधानी में केंद्र सरकार का बेरहम और क्रूर रवैया देखने को मिला। क्या छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध से निपटने का यही तरीका था? यह सरकार डरी हुई और असंवेदनशील है। हम संसद में फिर से यह मुद्दा उठाएंगे। हमने चर्चा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए पहले ही एक प्रस्ताव पेश कर दिया है। पूरा देश देख रहा है कि मोदी छात्र-विरोधी और युवा-विरोधी हैं। कल की घटना के लिए वही जिम्मेदार हैं। कल विरोध प्रदर्शन में कितने छात्र शामिल थे? यह एक तानाशाही सरकार है, लोकतांत्रिक सरकार नहीं?”

घायलों से मिले राहुल गांधी और प्रियंका

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल के साथ RML अस्पताल पहुंचे। कल CJP के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए लोगों को यहां भर्ती कराया गया है।

अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा अपने साथियों पर इस्तीफे का दबाव नहीं बना पा रही है ताकि वे लोग दबे और कुचले राज न खोल दें… कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि आजादी के बाद कोई सरकार इस तरह का व्यवहार युवाओं के साथ करेगी… यह लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं हो सकता है…”

ये बहुत निर्मम सरकार है: डिंपल

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि “बच्चे ये बताने चाहते थे कि सरकार का सिस्टम बीमार पड़ गया है और उनके हित के बारे में नहीं सोच रहा है। लेकिन उन बच्चों को लाठियां खानी पड़ी। ये इतनी निर्मम सरकार है और बच्चों ने इतना आंसू बहाए हैं सरकार को इनके आंसुओं पर भी दया नहीं आ रही है। ये शिक्षा मंत्री को अभी भी पद से हटा नहीं रहे हैं, हमें इन्हें वोट के माध्यम से हटाना है एक यही हमारे पास हथियार है।’

प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कल जो हुआ, उसके लिए मोदी जी ने माफी तक नहीं मांगी है। युवा शिक्षा और परीक्षा प्रणाली के फिलाफ विरोध कर रहे हैं। पूरा देश जानता है कि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को दीमक ने खोखला कर दिया है। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें ये सब बंद करवाना चाहिए।”

नड्डा ने की RML अस्पताल में डॉक्टरों के साथ बैठक

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने RML अस्पताल में डॉक्टरों के साथ बैठक की। कल CJP के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए लोगों को यहां भर्ती कराया गया है।

बच्चों को सुनने के बजाए उनके ऊपर लाठी लार्ज हुआ: अवधेश प्रसाद

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि “सबसे बड़ा मुद्दा देश के तमाम युवा जो बेरोजगार हैं पेपर लीक मामले को लेकर लाखों युवा आए थे और उनकी बात सुनी नहीं गई। सुनने के बजाए उनके ऊपर लाठी लार्ज हुआ, और एक और मुद्दा है राम मंदिर में चंदा चोरी जिससे देश के करोड़ों-करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई है इस मुद्दे पर चर्चा होना चाहिए और जो जिम्मेदार हैं उसको सरकार बचाने का काम कर रही है। मुझे उम्मीद है जो चंदा चोरी में शामिल हैं वो बच नहीं पाएंगे।

हमारी मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें: हुड्डा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारी मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और शिक्षा प्रणाली और परीक्षा प्रणाली पर व्यापक चर्चा हो, दिल्ली पुलिस ने युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया है। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। सिविल ड्रेस में किसी को लाठी चार्ज करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। जब सड़कों पर इस किस्म की चिंगारी हो तो संसद में भी आवाज उठानी पड़ती है।

Share :
TagsCjp Protest in Delhi Today Live Abhijeet Dipike Sonam Wangchuk Hunger Strike Updates in Hindidelhi newshindi news
Previous Article

गाजियाबाद: पारिवारिक विवाद में दंपती की हत्या, ...

Next Article

TelkomGroup, Nongsa Digital Park, and BW Digital ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: नवजात बदलने पर सरकार देगी 30 लाख मुआवजा, अस्पताल की लापरवाही पर कोर्ट सख्त

    September 2, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ताया ने पढ़ाया, चिट्टे के नशे में फंसे Nephew ने खुद थाने पहुंचाया

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Suspended
    पंजाब

    पंजाब: फाजिल्का एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में गिरेगा तापमान

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Dhaniram
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla: महिला की मौत पर मंत्री के बयान का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Drone
    पंजाब

    भारत-पाक तनाव: जालंधर में ड्रोन ढेर, होशियारपुर में धमाके

    May 13, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Anurag Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘आपदा में केंद्र सरकार ने की भरपूर मदद’, अनुराग ठाकुर ने PM मोदी की सराहना की

  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार ग्रेच्युटी व छुट्टियों का बकाया नकद जारी करेगी: HC को आश्वासन

  • Hp
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में शुरू होगी आर्थिक जनगणना, मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक

Timeline

  • September 5, 2026

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • September 5, 2026

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • September 5, 2026

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • September 5, 2026

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • September 5, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.