Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

  • Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

  • Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

  • Himachal: मानसून असर, कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें बंद

  • हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

By hinditvnews
July 25, 2026
0
0
Badrinath

Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस, गणना कक्ष में बढ़ाई गई सुरक्षा

हिंदी टीवी न्यूज,  गोपेश्वर (चमोली)। Published by: Megha Jain Updated Sat, 25 Jul 2026

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच अब नए चरण में पहुंच गई है। पुलिस आर्थिक पहलुओं पर भी फोकस करते हुए आरोपियों की चल और अचल संपत्तियों की जांच करेगी। वहीं, मंदिर के गणना कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है ताकि चढ़ावे की गणना पूरी पारदर्शिता के साथ हो सके।

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण की जांच अब और व्यापक होती जा रही है। पुलिस टीम अब आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की भी जांच करेगी। यदि जांच में आरोपियों के पास आय से अधिक संपत्ति मिलने के प्रमाण मिलते हैं तो इस संबंध में अलग से कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, चढ़ावे की गणना में लंबे समय से अनियमितताएं होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच लगातार जारी है। चढ़ावा संबंधी अभिलेखों का विशेषज्ञों से परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इधर, बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावा गणना कक्ष को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया गया है। कक्ष में शीशे की दीवार लगाई गई है, जबकि ऊपरी हिस्से में करीब दो फीट ऊंची मजबूत जाली लगाई गई है। इसके अलावा पूरे कक्ष में पांच सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, ताकि गणना प्रक्रिया के दौरान हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके और किसी भी संदिग्ध हरकत को तुरंत रिकॉर्ड किया जा सके।
आज न्यायालय में होगी सुनवाई 

वहीं, मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की पुलिस कस्टडी रिमांड पर शनिवार को न्यायालय में सुनवाई होनी है। यदि पुलिस को रिमांड मिलती है तो पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

दूसरी ओर शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच समिति भी मामले की अलग से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और जिन कर्मचारियों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दे रही हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस टीम मामले को मजबूत बनाने के लिए संबंधित अभिलेखों और वित्तीय दस्तावेजों की भी गहन छानबीन कर रही है।
Share :
TagsBadrinath Temple Offering Scam Police to Probe Assets of Accused Security Tightened in Counting Room Chamolichamoli newsdehradun newshindi newsuttarakhand news
Previous Article

Himachal: मानसून असर, कालका-शिमला ट्रैक पर 5 ...

Next Article

Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: NH की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, सनवारा टोल वसूली पर रोक

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HC का फैसला: तलाक के बाद भी उपहार वापसी अधिकार

    January 2, 2026
    By hinditvnews
  • Male Doctor In The Hospital
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Chandigarh: हरियाणा में इलाज महंगा, प्रति मरीज 11 हजार खर्च

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

    November 4, 2025
    By hinditvnews
  • Amritsar
    Chandigarh Newsपंजाब

    Indo-Pak Tension: अमृतसर में पाक के दो ड्रोन ढेर, पंजाब में IAS की छुट्टियां रद्द

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    IGMC 15 दिन में छुड़ाएगा चिट्टे की लत, विशेष ओपीडी बुधवार और शनिवार को

    February 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cyber Crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP News: हिमाचल में साइबर ठगी बढ़ी, 3 माह में 5400+ शिकायतें

  • Chintporni
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    उना: चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क

  • Toilet
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Shimla Public Toilet Charges: शौचालय शुल्क पर राजधानी में गरमाई सियासत

Timeline

  • July 25, 2026

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

  • July 25, 2026

    Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

  • July 25, 2026

    Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

  • July 25, 2026

    Himachal: मानसून असर, कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें बंद

  • July 25, 2026

    हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Wrestlers Protest Against Wfi President At Jantar Mantar, New Delhi, Delhi, India 15 May 2023

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Kalka Train

    Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Badrinath

    Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.