Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

पेपर लीक के बाद अब E20 की बारी!: केजरीवाल बोले- एक होकर आवाज उठानी होगी; कॉस्टीट्यूशन क्लब में जुटने को कहा
हिंदी टीवी न्यूज, नई दिल्ली। Published by: Megha Jain Updated Mon, 27 Jul 2026
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘देश के युवाओं ने एक अहंकारी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है और धर्मेंद्र प्रधान को जनता के सामने इस्तीफा देना पड़ा है। मैं प्रधानमंत्री मोदी से अपील करता हूं कि वे इस मौके पर ई20 फ्यूल का मामला भी सुलझा दें। इस मामले पर सभी को एक साथ लाने के लिए, हम इस शनिवार को ‘नेशनल टाउनहॉल अगेनस्ट E20’ आयोजित कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक के बाद एक बार फिर से ई20 मुद्दे को उठाया है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में टाउनहॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा है।















