चंडीगढ़: पीयू की पीएचडी स्कॉलर की करंट लगने से मौत

Chandigarh: पीयू की पीएचडी स्काॅलर की करंट लगने से माैत, गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 के पास हुई घटना
हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Tue, 28 Jul 2026
हादसा गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 के पास हॉस्टल नंबर-8 और यूआईईटी को जोड़ने वाली सड़क से सटे कच्चे रास्ते पर हुआ। उन्हें तुरंत जीएमसीएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। ज्योति रेवाड़ी, हरियाणा की रहने वाली थी।
हादसा गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 के पास हॉस्टल नंबर-8 और यूआईईटी को जोड़ने वाली सड़क से सटे कच्चे रास्ते पर हुआ। उन्हें तुरंत जीएमसीएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट लगने की वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद कैंपस में बिजली सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।















