Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

पंजाब
Home›पंजाब›कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

By hinditvnews
September 15, 2023
710
0
Manpreet

कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, बेटे ने सेना की वर्दी पहनकर दी पिता को अंतिम विदाई

Anantnag Encounter अनंतनाग मुठभेड़ में बलिदान हुए जवान कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर 11.30 बजे उनके पैतृक गांव भड़ोंजिया पहुंचा दिया गया है। इसके बाद राजकीय सम्मान में अंतिम संस्कार दोपहर 2 से 2.30 बजे के बीच में होगा। बलिदानी मनप्रीत सिंह के बेटे ने सेना की वर्दी पहनकर दी पिता को अंतिम विदाई दी है। वहीं बहनों ने राखी भेट कर विदाई दी है।

 Anantnag Encounter: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर 11.30 बजे उनके पैतृक गांव भड़ोंजिया पहुंचा दिया गया है। इसके बाद राजकीय सम्मान में अंतिम संस्कार दोपहर 2 से 2.30 बजे के बीच में होगा।

बेटे ने सेना की वर्दी पहनकर दी पिता को अंतिम विदाई

ग्रामवासी अपने अपने घर के बाहर तिरंगा लेकर खड़े है, सभी भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। बलिदानी मनप्रीत सिंह के बेटे ने सेना की वर्दी पहनकर दी पिता को अंतिम विदाई दी है। उन्हें देखकर हर किसी की आंखे आज गमगीन है। बलिदानी मनप्रीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन भी गांव में पहुंच रहे हैं। वहीं, उनकी बहनों ने उन्हें राखी भेंट कर अंतिम विदाई दी है।

पूरे गांव में शोक की लहर

बलिदानी मनप्रीत सिंह के जाने से आज हर किसी की आंखों में आंसू है।  उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है, लेकिन उन्हें मनप्रीत सिंह पर बेहद फक्र भी है। इस दौरान आर्मी के सीनियर ऑफिसर, पैतृक गांववासी, मोहाली का प्रशासनिक अमला मौजूद हैं। इसमें पंजाब के कुछ मंत्री और विधायक के पहुंचे हैं। वहीं, देर रात पंचकूला के चंडी मंदिर आर्मी के कैंट एरिया में बलिदानी कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर पहुंच गया था। इस दौरान परिवार के साथ ग्रामवासियों में भी दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है।

मां की बार-बार बिगड़ रही तबीयत

मनप्रीत के चाचा हरमेल सिंह ने कहा की बलिदानी मनप्रीत सिंह की माता मंजीत कौर की तबीयत बार बार बिगड़ रही है, इसलिए डॉक्टर को घर में ही रखा गया है। उन्होंने कहा की हमने मनप्रीत को बचपन से इन्हीं गलियों में साइकल पर स्कूल कॉलेज आते देखा था।

मनप्रीत के नाम से एक आर्मी स्कूल खोलने की मांग की

उसका इतना इंतजार कभी भी किसी को नहीं था। हमने कभी नहीं सोचा था कि परिवार को यह दिन देखना पड़ेगा। रोते हुए उन्होंने कहा कि हम सरकार से अपील करते हैं कि कर्नल मनप्रीत के नाम से एक आर्मी स्कूल गांव में खुलना चाहिए, ताकि गांव के और युवा देश के काम आ सकें।

जहां बचपन गुजरा वह ठिकाना नहीं बदला, तस्वीर बदलना चाहते थे

बलिदानी कर्नल मनप्रीत सिंह के बचपन के दोस्त पवनदीप सिंह स्कूल में जूनियर थे। वह पंजाब में जूनियर इंजीनियर पद पर तैनात है। पवनदीप ने बताया कि जिस गांव भरोंजियां में उनका बचपन गुजरा, उसे कभी नहीं छोड़ने की बात करते थे।

कर्नल मनप्रीत सिंह का कहना था कि यहां से हमारी जड़े मजबूत हुई है, आगे की पीढ़ियां भी यहीं से मजबूत होगी। गांव के सभी गुरुद्वारा और मंदिर में बिजली-पानी के अलावा अन्य व्यवस्था की जिम्मेदारी बलिदानी कर्नल मनप्रीत सिंह बखूबी निभाते थे। गांव का हर वासी मायूस है और मनप्रीत सिंह को याद करते हुए उनकी बातें कर रहे हैं। कर्नल मनप्रीत सिंह गांव की तस्वीर बदलना चाहते थे।

वहां से बुजुर्ग और युवा बताते है कि उनके गांव के युवाओं की संख्या सेना में बहुत हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार के अन्य सरकारी पदों पर भी कर्नल मनप्रीत सिंह के स्कूल-कालेज समय के सीनियर और जूनियर तैनात हैं।

केवी में प्राइमरी पढ़ाई, एसडी कालेज में टापर, सीए भी किया

बलिदानी मनप्रीत सिंह के छोटे भाई संदीप सिंह ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि मनप्रीत बचपन से पढ़ाई में अव्वल था। केंद्रीय विद्याालय, मुल्लांपुर से प्राइमरी की पढ़ाई करने के बाद सेक्टर-32 एसडी कॉलेज से बीकाम की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान चार्टेंट अकाउंटेंट की परीक्षा भी पास की। इस दौरान सीडीएस की परीक्षा पास कर सेना में उनका चयन हो गया। पहली कक्षा से लेकर बीकॉम तक की पढ़ाई तक मनप्रीत कभी सेकेंड नंबर पर नहीं आया था।

दादा और उनके दो भाई, पिता-चाचा सेना से रिटायर्ड

संदीप सिंह ने बताया कि तीन भाई-बहनों में मनप्रीत सबसे बड़े थे, दूसरे नंबर पर उनकी बहन संदीप कौर और तीसरे नंबर पर वह खुद हैं। उनके दादा स्वर्गीय शीतल सिंह, उनके भाई साधु सिंह और त्रिलोक सिंह तीनों सेना से रिटायर्ड थे।

वहीं उनके पिता लखमीर सिंह सेना में बतौर सिपाही भर्ती होकर हवलदार के पद पर रिटायर हुए थे। चाचा भी सेना में रहे हैं। इसके बाद पिता पंजाब यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी ब्रांच में तैनात थे। साल 2014 में पिता की ब्रेन हैम्रेज से मौत होने के बाद उनकी जगह अनुकंपा पर उन्हें असिस्टेंट क्लर्क की नौकरी मिली है। उनके पूरे परिवार ने सेना में रहकर देश की सेवा की है।

 

Share :
Tagsanantnag newskernal manpreet newsmohali newspunjab news
Previous Article

कौन हैं 3 महिलाएं,बनने जा रहीं मंदिर ...

Next Article

मेजर आशीष धौंचक पंचतत्व में हुए विलीन

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kissan
    पंजाब

    Punjab: मुक्तसर में किसानों को हिरासत में लिया, मोगा में झड़प

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • Atari
    पंजाब

    Amritsar: अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू

    May 1, 2026
    By hinditvnews
  • Police
    Chandigarh Newsपंजाब

    Khanna: पिस्तौल बरामद करने गई पुलिस पर आरोपी की फायरिंग, एसएचओ सहित दो घायल

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • Xr:d:dafxlot Vb8:1466,j:243612925611545855,t:24021310
    पंजाब

    Kisan Andolan: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांति…लेकिन तनाव

    December 10, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: पंजाब में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Vinesh
    Chandigarh Newsपंजाब

    विनेश फोगाट का फैसला: नौकरी, 4 करोड़ या प्लॉट में से चुना एक अवॉर्ड

    April 10, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • 11 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मुल्थान बाजार में रात को पानी के साथ आए बड़े-बड़े पत्थर, ग्रामीणों में दहशत

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा: सीएम सुक्खू ने कहा- 40 साल पुराना बिजली प्रोजेक्ट टेकओवर करेगी सरकार

  • Death Ll
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: चिट्टे ने बुझाया घर का चिराग! ओवरडोज से गई 22 साल के युवक की जान

Timeline

  • September 17, 2026

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • September 17, 2026

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • September 17, 2026

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • September 17, 2026

    EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • September 17, 2026

    S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5 Star Rating

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.