यूपी: 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी

यूपी: योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, मुख्यमंत्री ने किया एलान
हिंदी टीवी न्यूज,लखनऊ। Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Aug 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देने का एलान किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी हर योजना बेटियों को केंद्र में रखकर बनाई गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम ने ये एलान किया है।
हर तरफ अव्यवस्था और अराजकता का माहौल था। हम उस दौर को याद करते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं पर जब मोदी जी के नेतृत्व में यूपी में डबल इंजन की सरकार आई तो अराजकता को उत्सव बना दिया गया है। सरकार की हर योजना का केंद्र बेटी है। पहले तो हर योजना में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी होती थी। अब बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को जेल या जहन्नुम में कोई एक जगह मिलेगी। पहले बेटियों की सुरक्षा किस्मत पर निर्भर थी पर अब सिस्टम और तकनीक पर आधारित है।
“निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी”















