Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal News: 30 नेताओं के आपराधिक मामले खत्म करने हाईकोर्ट पहुंची हिमाचल सरकार, जानें किसके खिलाफ कितने केस

Himachal News: 30 नेताओं के आपराधिक मामले खत्म करने हाईकोर्ट पहुंची हिमाचल सरकार, जानें किसके खिलाफ कितने केस

By hinditvnews
September 17, 2023
494
0
Cm Sukhu

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े 30 विधायकों और पूर्व विधायकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को खत्म करवाने के लिए हाईकोर्ट के समक्ष आवेदन दायर किया है। गृह विभाग ने अदालत से 65 अभियोग वापस लेने की अनुमति मांगी है। मामले को सुनवाई के लिए शनिवार को सूचीबद्ध किया गया था, लेकिन समय अभाव से सुनवाई नहीं हो पाई।

आवेदन के माध्यम से अदालत को बताया गया कि 10 जिलों की अदालतों में ये अभियोग चल रहे हैं। दलील दी कि वर्तमान और पूर्व विधायकों पर राजनीतिक द्वेष के कारण ये आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। किसी के खिलाफ गंभीर अपराध की सिफारिश नहीं है। ये आवेदन कानून की पुष्टि से असंबद्ध किसी गुप्त उद्देश्य से दायर नहीं किया गया है।

आवेदन सार्वजनिक नीति और न्याय के हित में अच्छे विश्वास से किया गया है न कि कानून की प्रक्रिया को विफल करने या दबाने बनाने के लिए। आवेदन में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के तहत विधायक और सांसद के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को निपटाने के लिए विशेष न्यायाधीशों को नियुक्ति किया गया है, लेकिन अभी तक सिर्फ सात मामले निपटाए हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अश्विनी कुमार उपाध्याय बनाम भारत सरकार के मामले में आदेश दिए थे कि मौजूदा और पूर्व सांसदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों को निपटारे के लिए विशेष अदालत गठित की जाए। इस निर्णय के अनुपालना करते हुए हाईकोर्ट ने विशेष अदालतों का गठन किया है और आदेश दिए हैं कि वर्तमान और पूर्व विधायकों और सांसदों के खिलाफ दर्ज मामलों को शीघ्रता से निपटाया जाए।

किस विधायक के खिलाफ कितने मामले हैं दर्ज
राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में दायर सूची के अनुसार सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह पर तीन, अनिरुद्ध सिंह पर दो, विक्रम जरयाल पर दो, कुलदीप सिंह राठौर पर छह, राकेश सिंघा पर 25, भुवनेश्वर गौड़ पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। जितेंद्र चौधरी, राजन सुशांत, हरीश जनारथा, मनीश ठाकुर, जगत सिंह नेगी, लोकेंद्र कुमार, निखिल कुमार, मनोज कुमार, तिलक राज, राजेश धर्माणी, विजय अग्निहोत्री, अजय सोलांकी, नसीर रावत, कुश कुमार, नीरज भारती, राकेश पठानिया, विजय राणा, विपिन परमार, प्रवीण शर्मा, नरेंद्र कुमार, मुकेश अग्निहोत्री और राम कृष्ण शांडिल के खिलाफ एक-एक मामला दर्ज है। ये मामले शिमला, किन्नौर, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा और मंडी की अदालतों में लंबित हैं।

Share :
Tagshimachal newssuvinder singh sukhu
Previous Article

भारत की भव्य और विराट ‘यशोभूमि’, 15 ...

Next Article

पीएम मोदी से जुड़ी 20 रोचक बातें

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Decisions: पर्यटन नीति में बदलाव

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla night view
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: डॉक्टर विकास शर्मा पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नाबालिग से देह व्यापार मामले में मां समेत 3 दोषियों को 10 साल की सजा

    July 14, 2026
    By hinditvnews
  • Jam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम

    October 22, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal News Rain
    मंडीमौसमशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    जोगिंद्रनगर में पहाड़ी दरकने से जमींदोज हुआ गांव, लोगों में मची चीखो पुकार; 10 घर पूरी तरह से ध्वस्त

    September 3, 2025
    By hinditvnews
  • apple market
    किन्नौरकुल्लूशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    बागवानी: आपदा के बीच हिमाचल में सेब उत्पादन बढ़ा, 48.97 लाख कार्टन ज्यादा

    September 18, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 15 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, सीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

  • Nirdaliya
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हरियाणा के साथ हो सकते हैं हिमाचल में खाली तीन सीटों पर उपचुनाव

  • Images (1)
    election 2024Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: ‘प्रदेश के राजनीतिक हालात के खुद जिम्‍मेदार हैं सुक्‍खू, BJP पर न फोड़ें ठीकरा’; CM पर बरसे जयराम

Timeline

  • September 12, 2026

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • September 12, 2026

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • September 12, 2026

    रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Court

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kaur

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Crime

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.