Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

By hinditvnews
September 16, 2026
5
0
Bijli

एचपीएसईबीएल: बिजली गुल होने से पहले मोबाइल पर आएगा एसएमएस, नई डिजिटल सुविधा शुरू

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 16 Sep 2026

मीटर डेटा मैनेजमेंट (एमडीएम) सिस्टम के जरिये उपभोक्ताओं के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर बताया जाएगा कि बिजली कब बंद होगी और कितने समय तक आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। यह व्यवस्था फील्ड स्तर पर लाइव कर दी गई है।

अब बिजली कटौती होने से पहले मोबाइल फोन पर मैसेज मिलेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की पहले से जानकारी देने के लिए नई डिजिटल सुविधा शुरू कर दी है। मीटर डेटा मैनेजमेंट (एमडीएम) सिस्टम के जरिये उपभोक्ताओं के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर बताया जाएगा कि बिजली कब बंद होगी और कितने समय तक आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। यह व्यवस्था फील्ड स्तर पर लाइव कर दी गई है।

नियोजित शटडाउन की स्थिति में संबंधित एसडीओ और जेई एमडीएम सिस्टम के माध्यम से कटौती का समय निर्धारित करेंगे।

इसके बाद संबंधित उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर पहले ही एसएमएस पहुंच जाएगा। इससे मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर, फीडर या लाइन पर काम के कारण होने वाली बिजली कटौती की जानकारी उपभोक्ताओं को समय रहते मिल सकेगी। खास बात यह है कि यदि किसी वजह से प्रस्तावित शटडाउन रद्द या स्थगित किया जाता है तो इसकी सूचना भी उपभोक्ताओं को एसएमएस से दी जाएगी। यानी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती के लिए पहले से अपनी दिनचर्या तय करने में आसानी होगी और शटडाउन रद्द होने पर अनावश्यक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। अचानक बिजली गुल होने की स्थिति में भी नई व्यवस्था उपयोगी होगी। फीडर में फॉल्ट आने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल अलर्ट मिलेगा।

पांच मिनट के कूलिंग पीरियड के बाद अधिकारियों को संदेश प्राप्त होगा
डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (डीटीआर) स्तर पर फॉल्ट होने पर पांच मिनट के कूलिंग पीरियड के बाद अधिकारियों को संदेश प्राप्त होगा। इसके बाद अधिकारी संबंधित उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बाधित होने और संभावित बहाली समय की जानकारी वाला एसएमएस भेज सकेंगे। एमडीएम सिस्टम में फीडर और डीटीआर स्तर पर उपभोक्ताओं को चुनने की सुविधा भी है। जरूरत के अनुसार पूरे फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं या केवल संबंधित डीटीआर के उपभोक्ताओं को ही अलर्ट भेजा जा सकेगा। बोर्ड प्रबंधन ने मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और फील्ड अधिकारियों को इस सुविधा का नियमित इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHPSEBL: SMS alert on mobile before power outage; new digital facility launched.shimla news
Previous Article

हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का ...

Next Article

नई स्वास्थ्य बीमा योजना: 2-10 हजार प्रीमियम, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    हरियाणा

    नारनौल डबल मर्डर: पति ने मां-बेटी की हत्या, इलाके में सनसनी

    June 2, 2026
    By hinditvnews
  • Tb
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कान-हड्डियों की टीबी के मामले बढ़े, 60% मरीज फेफड़ों के रोगी

    June 3, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तबादला नीति बदली, दुर्गम क्षेत्रों में उम्रदराज कर्मचारियों को राहत

    July 28, 2026
    By hinditvnews
  • Ambu
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: एंबुलेंस में 150KM तक बचाव में चिल्लाती रही महिला..

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: आईजीएमसी में 13 हजार में पीएसएमए PET स्कैन

    July 8, 2026
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    फिर किसान आंदोलन: शंभू बाॅर्डर पर बैठे किसान करेंगे दिल्ली कूच

    November 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पॉक्सो केस: स्कूल प्रवक्ता को 6 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना

  • Govt School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में नया शैक्षणिक सत्र आज से, नए नियम होंगे लागू; अंग्रेजी-हिंदी माध्यम में होगी पढ़ाई

  • Murder
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति पर पड़ोसी का तेजधार हथियार से हमला, मौत

Timeline

  • September 16, 2026

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • September 16, 2026

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • September 16, 2026

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • September 16, 2026

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • September 16, 2026

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Ed

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal High Court

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.