Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›हिमाचल: महंगे कपड़ों और मेकअप की जिद बनी तलाक का आधार, कोर्ट का फैसला

हिमाचल: महंगे कपड़ों और मेकअप की जिद बनी तलाक का आधार, कोर्ट का फैसला

By hinditvnews
October 31, 2026
11
0
Himachal High Court

हिमाचल: पत्नी की महंगे कपड़े और मेकअप की जिद, मारपीट-प्रताड़ना बनी तलाक का आधार, अदालत ने दिया ये आदेश

हिंदी टीवी न्यूज, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 31 Oct 2026

पति की आर्थिक क्षमता के अनुसार सामान उपलब्ध करवाने की बात कहने के बावजूद पत्नी तत्काल महंगी चीजें देने का दबाव बनाती थी। इस व्यवहार, मारपीट, गाली-गलौज और लगातार मानसिक प्रताड़ना को अदालत ने क्रूरता माना है।

महंगे और फैशनेबल कपड़े, मेकअप का सामान व अन्य चीजें देने की मांग को लेकर पति से झगड़ा करना पत्नी को भारी पड़ गया। पति की आर्थिक क्षमता के अनुसार सामान उपलब्ध करवाने की बात कहने के बावजूद पत्नी तत्काल महंगी चीजें देने का दबाव बनाती थी। इस व्यवहार, मारपीट, गाली-गलौज और लगातार मानसिक प्रताड़ना को अदालत ने क्रूरता माना है। वहीं, पत्नी के वर्ष 2020 में ससुराल छोड़कर जाने और वापस नहीं लौटने को भी तलाक का आधार माना गया। फैमिली कोर्ट देहरा में एडिशनल प्रिंसिपल जज सपना पांडे की अदालत ने पति की याचिका स्वीकार करते हुए क्रूरता और परित्याग के आधार पर विवाह विच्छेद की डिक्री जारी की है।

मामले में एकतरफा कार्यवाही चली
मामले में पत्नी अदालत में पेश नहीं हुई थी और उसके खिलाफ एकतरफा कार्यवाई चली। मामले के अनुसार खुंडियां निवासी व्यक्ति का विवाह 2019 में चंबा निवासी के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ था। दंपती की एक बेटी भी है, जो मां के साथ रह रही है। पति ने याचिका में आरोप लगाया कि शादी के करीब दो महीने बाद ही पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह महंगे और फैशनेबल कपड़े, मेकअप का सामान और अन्य वस्तुओं की मांग करती थी। आर्थिक स्थिति का हवाला देकर अपनी क्षमता के अनुसार सामान देने की बात कहने पर भी वह तत्काल चीजें उपलब्ध करवाने का दबाव बनाती और विवाद करती थी।

पति ने अदालत को ये बताया
पति ने अदालत को बताया कि पत्नी उसके और बुजुर्ग माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करती थी। 28 अगस्त, 2020 को वह उसकी गैरमौजूदगी में बिना किसी को बताए मायके चली गई। इसके बाद पति ने कई बार उसे वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन वह लौटने के बजाय तलाक देने का दबाव बनाती रही। याचिकाकर्ता ने खुद अदालत में पेश होकर अपना बयान दर्ज करवाया। उसकी मां ने भी हलफनामा देकर उसके आरोपों का समर्थन किया। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहियों को आधार मानते हुए कहा कि पत्नी के व्यवहार, अपमानजनक भाषा, मारपीट और लगातार झगड़ों से पति को मानसिक प्रताड़ना पहुंची। वहीं, बिना उचित कारण वैवाहिक घर छोड़कर लंबे समय तक अलग रहना परित्याग की श्रेणी में माना गया।

 

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHusband seeks divorce after wife demands expensive fashionable clothing and makeup items; here is the court'sshimla news
Previous Article

Himachal: विंटर सीजन से पहले शिमला-दिल्ली-धर्मशाला हवाई ...

Next Article

धर्मशाला: दलाई लामा को क्राइसोस्टोमोस पुरस्कार से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • ipl
    खेल

    IPL 2024 Playoffs scenario: दिल्‍ली से हारने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स कैसे प्‍लेऑफ में पहुंच सकता है? यहां जानें

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

    February 15, 2026
    By hinditvnews
  • Rbi
    Mumbai

    भारतीय रिजर्व बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: ट्रक में मिला चालक का शव, मौत बनी रहस्य

    July 7, 2026
    By hinditvnews
  • Harak Singh Rawat
    उत्तराखण्ड

    कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक स‍िंह रावत के ठ‍िकानों पर ED की छापेमारी, तीन राज्‍यों में पहुंची टीम

    February 7, 2024
    By hinditvnews
  • Igmc shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Indira Gandhi Medical College and Hospital में रोबोटिक सर्जरी से किडनी कैंसर का सफल ऑपरेशन

    May 29, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Download 11
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly byelection: धर्मशाला विधानसभा सीट पर जीत के लिए धौलाधार जितना चुनौतियों का पहाड़

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 15 तक आधार-बैंक सीडिंग नहीं, तो छात्रवृत्ति बंद

  • Jadibuti
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जनजातीय क्षेत्रों में 95 जड़ी-बूटियां विलुप्त होने के कगार पर

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.