Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Amirchand Jagdish Kumar (Exports) Ltd., Popularly Known as Aeroplane Rice Expands its Global Footprint – Plans Wholly Owned Subsidiary in Singapore

  • Bata India launches new "Everyday Essentials" featuring Taapsee Pannu

  • Superplum Launches InstaTrace™: For The First Time in India Families Can See the Full Truth Behind the Safety of Their Fruit

  • Jonty's Impact Player Rant: The diminishing value of all-rounders in IPL

  • West Avenue Realty Successfully Raises NCDs Within Three Years of Operations, Signaling Strong Investor Confidence

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarkashi Tunnel:सुरंग में 40 नहीं 41 श्रमिक फंसे

Uttarkashi Tunnel:सुरंग में 40 नहीं 41 श्रमिक फंसे

By hinditvnews
November 18, 2023
383
0
Tunel

 

Uttarkashi Tunnel Collapse Live: सुरंग में 40 नहीं 41 श्रमिक फंसे, कंपनी की लापरवाही पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Uttarkashi Silkyara Tunnel Collapse Accident Rescue Latest News Live: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में  41 श्रमिक फंसे हैं। रेस्क्यू के सातवें दिन आज शनिवार को कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आई। अब तक कंपनी ने 40 मजदूरों के फंसे होने की सूची ही प्रशासन को उपलब्ध कराई थी, लेकिन अब 41 वें श्रमिक के भी फंसे होने की बात सामने आई है।

dhami

सुरंग के बाहर श्रमिकों और परिजनों का फूटा गुस्सा

रेस्क्यू ऑपरेशन का आज सातवां दिन है। और अभी तक सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर नहीं निकाला जा सका है। वहीं कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद सुरंग के बाहर अन्य श्रमिकों और परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

देर रात एयरपोर्ट पर उतरा भारतीय वायुसेना का भीमकाय विमान सी-17 ग्लोबमास्टर

भारतीय वायुसेना का भीमकाय विमान सी-17 ग्लोबमास्टर देर रात एयरपोर्ट पर उतरा था। जो सैन्य व अन्य सामान आदि उतारने के बाद देर रात वापस रवाना हुआ। इसलिए देहरादून एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइटों की आवाजाही बंद होने के बावजूद देर रात तक खुला रखा गया।

पुराने सुरंग रेस्क्यू के अनुभवों के आधार पर किए जा रहे कार्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग आपदा से निपटने के लिए देश और दुनिया में चले पुराने सुरंग रेस्क्यू के अनुभवों के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं।  इसके लिए अधिकारी पड़ोसी राज्य हिमचाल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत दुनिया के कई देशों में सुरंग निर्माण और आपदा के बाद हुए रेस्क्यू की तकनीकी को अपना रहे हैं। पीर पंजाल, अटल सुरंग, भंवर टोंक, सँगलदान जैसी बड़ी सुरंग निर्माण और लूज गिरने के बाद रेस्क्यू की जानकारी जुटाई जा रही है। इसी के अनुसार रेस्क्यू टीम श्रमिकों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हैं।

श्रमिकों और परिजनों के साथ सरकार खड़ी : सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुसीबत में फंसे श्रमिकों के परिजनों के साथ सरकार खड़ी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह सभी परिजनों को रेस्क्यू की हर पल की जानकारी देते रहें। इसके अलावा सिलक्यारा पहुंचे परिजनों के लिए भी सहायता केंद्र खोलने और उनके रहने-खाने की जरूरत के हिसाब से मदद की जाए। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है।

कंपनी ने 40 श्रमिकों के नाम ही कराए थे उपलब्ध

12 नवंबर को सुरंग में भूस्खलन के बाद एनएचआइडीसीएल और नवयुग कंस्ट्रक्शन की ओर से 40 श्रमिकों के नाम और पते प्रशासन को उपलब्ध कराए गए थे। अब सात दिन बाद यह लापरवाही सामने आई है।

उत्तरकाशी सिलक्या सुरंग में 40 नहीं 41 श्रमिक फंसे

उत्तरकाशी सिलक्या सुरंग में 40 नहीं 41 श्रमिक फंसे हुए हैं। कंपनी की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सात दिन बाद इस बात की जानकारी मिली है। 41 वें श्रमिक की पहचान बिहार मुजफ्फरपुर के गिजास टोला निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि जब 41 श्रमिक का नाम सूची में सामने आया तब एनएचआइडीसीएल और निर्माण कंपनी नवयुग कंस्ट्रक्शन बड़ी लापरवाही का पता चला।

सीएम धामी की समीक्षा बैठक, पीएमओ से पहुंचे उपसचिव मंगेश घिल्डियाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल सिलक्यारा पहुंचे हैं।
Share :
Tagsnews of CM pushkar sungh dhaminews of haridwarnews of uttarkashinews of uttrakhand
Previous Article

NHPC Kullu: पावर हाउस में जल रिसाव ...

Next Article

प्रवासी पक्षियों से गुलजार हुई पौंग झील

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami11
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: सीएम धामी ने दी होमगार्ड जवानों को सौगात

    December 7, 2023
    By hinditvnews
  • उत्तराखण्ड

    देश के 52 टूरिस्ट डेस्टिनेशन में चंपावत भी होगा शामिल, आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Exam
    उत्तराखण्ड

    देहरादून में 22 हजार अभ्यर्थियों ने दी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

    December 18, 2023
    By hinditvnews
  • Modi
    उत्तराखण्ड

    इमोशनल कार्ड के जरिये उत्तराखंड से और रिश्ता पक्का कर गए मोदी

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Bhatt
    उत्तराखण्ड

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- हरिद्वार-गढ़वाल में नए प्रत्याशी की वजह से रहा जीत का कम अंतर

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Snow1
    उत्तराखण्ड

    Snowfall in Auli: बर्फ की सफेद चादर में लिपटा औली

    December 13, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Images (8)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: डैमेज कंट्रोल करने शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों ने टटोली मंत्रियों, विधायकों की नब्ज

  • Weather
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Weather: हिमाचल में अटल टनल में बर्फबारी

  • Kangna
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हॉट सीट मंडी में कंगना रणौत आगे, विक्रमादित्य सिंह पीछे

Timeline

  • April 10, 2026

    Amirchand Jagdish Kumar (Exports) Ltd., Popularly Known as Aeroplane Rice Expands its Global Footprint – Plans Wholly Owned Subsidiary in Singapore

  • April 10, 2026

    Bata India launches new "Everyday Essentials" featuring Taapsee Pannu

  • April 10, 2026

    Superplum Launches InstaTrace™: For The First Time in India Families Can See the Full Truth Behind the Safety of Their Fruit

  • April 10, 2026

    Jonty's Impact Player Rant: The diminishing value of all-rounders in IPL

  • April 10, 2026

    West Avenue Realty Successfully Raises NCDs Within Three Years of Operations, Signaling Strong Investor Confidence

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Amirchand Jagdish Kumar (Exports) Ltd., Popularly Known as Aeroplane Rice Expands its Global Footprint – ...

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Bata India Launches New "everyday Essentials" Featuring Taapsee Pannu

    Bata India launches new "Everyday Essentials" featuring Taapsee Pannu

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Superplum Launches Instatrace™: For The First Time In India Families Can See The Full Truth Behind The Safety Of Their Fruit

    Superplum Launches InstaTrace™: For The First Time in India Families Can See the Full Truth ...

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.