Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla News: पहली बार वजन के हिसाब से बिका सेब

Shimla News: पहली बार वजन के हिसाब से बिका सेब

By hinditvnews
December 5, 2023
476
0
Apple

पहली बार वजन के हिसाब से बिका सेब, यूनिवर्सल कार्टन लागू करने को मार्केटिंग बोर्ड की कमेटी गठित

हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर को एक साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। चुनाव गारंटियों और व्यवस्था परिवर्तन के दम पर सत्ता में आई सरकार अपने वादों पर कितनी खरी उतरी है और प्रदेश की पुरानी व्यवस्था में कितना परिवर्तन हुआ है, 

हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को बने एक साल होने वाला है। एक साल के अंदर प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के तौर पर कई बदलाव आए हैं, तो वहीं दूसरी ओर सेब बेचने की प्रक्रिया में भी बदलाव आया। हिमाचल में पहली बार वजन के हिसाब से सेब बेचने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इससे पहले मंडियों में गड्ड में ही सेब बिकता था। ऐसे में बागबानों को 22 से 24 किलो सेब का पैसा दिया जाता था, जबकि बागबानों से 30 से 32 किलो सेब खरीदा जाता था। बागबान लंबे समय से मंडियों में किलो के हिसाब से सेब बेचने की व्यवस्था शुरू करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में सरकार ने इस बार मंडियों में किलो के हिसाब से सेब बेचने की व्यवस्था शुरू की। वहीं अगले सेब सीजन से सरकार प्रदेश भर में यूनिवर्सल कार्टन को लागू करने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी हैं। अगले सेब सीजन में पैकेजिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन अनिवार्य होगा।

इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड ने एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी अगले माह यानि दिसंबर माह में रिपोर्ट देगी। इसके बाद दिसंबर माह में ही राज्य में यूनिवर्सल कार्टन को लागू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। प्रदेश में कई बागबान तथा बागबानी संघ सेब की पैकेजिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वह कई बार बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी से भी मिल चुके हैं। ऐसे में इस वर्ष प्रदेश में किलो के हिसाब से मंडियों में सेब की बिक्री हुई, जिससे बागबानों को लाभ हुआ। अब सरकार ने अभी से ही यूनिवर्सल कार्टन को लागू करने के लिए काम शुरू कर दिया है, ताकि कार्टन उत्पादक इनका उत्पादन करें। (एचडीएम)

 

अभी तक टेलीस्कोपिक कार्टन में बिकता है सेब

वर्तमान में राज्य में टेली स्कोपिक कार्टन का प्रयोग हो रहा है। टेली स्कोपिक कार्टन में दो बॉक्स होते हैं। इसमें निर्धारित मापदंड से अधिक मात्रा में सेब की पैकिंग की जाती है। यानि 20 किलोग्राम की पेटी में 35 से 40 किलोग्राम तक का सेब भरा जाता है, जिससे बागवानों को नुकसान हो रहा था। इसे देखते हुए इस वर्ष से सरकार ने तय किया था कि एक पेटी में 24 किलोग्राम से अधिक सेब नहीं भरा जाएगा।

कृषि विभाग में उलझी प्राकृतिक खेती

बागवानी विभाग में जहां बागवनों को शोषण से बचाने के लिए टेलिस्कोपिक कार्टन की बजाए यूनिवर्सल कार्टन पर काम कर रही हैं, तो वहीं कृषि विभाग में पिछली जयराम सरकार में शुरू की गई प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना उलझ गई है। एक ओर जहां कृषि मंत्री कई प्लेटफार्म पर जहां इस योजना को बंद करने का ऐलान कर चुके हैं, तो वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार से भी इसकी राशि हिमाचल को जारी नहीं की गई है। वहीं लोग इस बात को लेकर असमंजस में है कि यह योजना जारी रहेगी या नहीं। हालांकि इस योजना के बंद करने के संबंद्ध में राज्य सरकार की ओर से लिखित में कोई सूचना या अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

यूनिवर्सल कार्टन लागू करने की घोषणा

बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य में यूनिवर्सल कार्टन को लागू करने की घोषणा की थी। इसे अब पूरा करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विधानसभा के शीतकालीन सत्र या फिर बजट सत्र में विधेयक लाया जा सकता है।

Share :
Tagsnews of apple of himachalnews of himachal pradeshnewss of shimla
Previous Article

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान मिचौंग ने मचाई ...

Next Article

जलोड़ी दर्रे पर आधा फुट हिमपात, आवाजाही ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    उपमुख्‍यमंत्री अग्निहोत्री ने BJP को लिया आड़े हाथ

    December 11, 2023
    By hinditvnews
  • Bagi
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Neta
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा, संभलकर बोलें सीएम

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Pong
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रवासी पक्षियों से गुलजार हुई पौंग झील

    November 18, 2023
    By hinditvnews
  • Kangna1
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    पहले इंकार, अब तैयार! मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं प्रतिभा सिंह

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Ayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला, सोलन, सिरमौर के उपायुक्तों की केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत

    March 27, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Nagar Nigam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Municipal Corporation Shimla बजट 2026: 143 करोड़ की कमाई, 688 करोड़ के सपने केंद्र के भरोसे

  • Shoghi Shimla Breaking News
    Weatherशिमलास्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • Cyber crime
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ले गए, लाइसेंस रद्द की धमकी

Timeline

  • November 3, 2026

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • November 3, 2026

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • November 3, 2026

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • November 3, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • November 3, 2026

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping ...

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.