Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab News: टोडरमल की हवेली के संरक्षण की मांग

Punjab News: टोडरमल की हवेली के संरक्षण की मांग

By hinditvnews
January 5, 2024
399
0
Haweli

Punjab News: टोडरमल की हवेली के संरक्षण की मांग का HC ने किया निपटारा, राज्य सरकार और SGPC के बीच होगा समझौता

Punjab News टोडरमल की हवेली के संरक्षण की मांग का हाई कोर्ट ने निपटारा कर दिया है। पांच दिसम्बर 2023 की बैठक के विवरण के अनुसार इस संरक्षित स्मारक के संरक्षण और मरम्मत के प्रस्ताव को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के चंडीगढ़ कार्यालय से एसजीपीसी द्वारा अनुमोदित कराया जाएगा। नवीकरण का पूरा प्रस्ताव एसजीपीसी द्वारा एक सप्ताह के भीतर सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।

चंडीगढ़। माता गुजरी और दो साहिबजादों के अंतिम संस्कार के लिए जमीन को सोने की अशर्फियों से ढक कर खरीदने वाले टोडरमल की हवेली (सरहिंद में) के उचित संरक्षण की मांग का हाई कोर्ट ने निपटारा कर दिया।

जस्टिस रितु बाहरी और जस्टिस निधि गुप्ता की खंडपीठ को बताया गया कि राज्य सरकार, एसजीपीसी और याचिकाकर्ता के बीच इस मामले में दिसम्बर माह में एक बैठक हुई थी और संरक्षण के लिए कुछ उठाए गए जिन पर सभी पक्ष सहमत है।

कोर्ट ने किया याचिका का निपटारा

पंजाब राज्य द्वारा अपने हलफनामे के साथ रिकॉर्ड पर रखी बैठक के मिनटों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। पांच दिसम्बर 2023 की बैठक के विवरण के अनुसार, इस संरक्षित स्मारक के संरक्षण और मरम्मत के प्रस्ताव को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के चंडीगढ़ कार्यालय से एसजीपीसी द्वारा अनुमोदित कराया जाएगा। राज्य सरकार और एसजीपीसी के बीच आपसी समझ को प्रभावी बनाने के लिए एक समझौता किया जाएगा। नवीकरण का पूरा प्रस्ताव एसजीपीसी द्वारा एक सप्ताह के भीतर सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।

हवेली में नहीं होगा कोई नया निर्माण

बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि हवेली में कोई नया निर्माण नहीं होगा और जो हो चुका है उसे हटा दिया जाएगा। इस मामले में याचिका दाखिल करते हुए एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने कोर्ट को बताया था कि बताया कि 17वीं शताब्दी में गुरु गोविंद सिंह की मां माता गुजरी और दो बेटे साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के अंतिम संस्कार के लिए जमीन खरीदने के लिए टोडर मल ने दौलत लुटा दी थी।

शर्त रखी गई थी कि जितनी जगह खरीदनी है, उस पर सोने के सिक्के खड़े करके रखने होंगे।पंजाब के गवर्नर नवाब वजीर खान की कोर्ट में दीवान टोडरमल ने यह शर्त मंजूर की और सोने के सिक्कों से उस स्थान को भर दिया। इसके बाद उन्होंने तीनों के अंतिम संस्कार का इंतजाम किया।

हवेली की नहीं हो रही देखभाल

याची ने बताया कि माता गूजरी और दो साहिबजादों के अंतिम संस्कार के लिए जिस टोडर मल ने इतना सब किया, आज उनकी हवेली जर्जर हालत में है। न तो हवेली की मालिक एसजीपीसी और न ही पंजाब सरकार उसके रखरखाव के लिए कोई काम कर रही हैं। यह भी बताया गया कि एसजीपीसी ने इस हवेली में निर्माण का कार्य भी आरंभ कर दिया है।

याची ने हाईकोर्ट से अपील की थी कि इस ऐतिहासिक महत्व की इमारत को संरक्षित किया जाए और इसके जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश जारी किए जाएं। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर पहले पंजाब सरकार और एसजीपीसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके बाद कोर्ट ने यहां किसी भी प्रकार के निर्माण पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए थे।

 

Share :
Tagsnewsnews of chandigarhnews of punjabnews of todermal
Previous Article

राज्यसभा चुनाव के लिए AAP ने की ...

Next Article

Delhi: ‘आप’ ने राज्यसभा चुनाव के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Amritsar
    पंजाब

    Amritsar: रंजीत एवेन्यू में कैब ड्राइवर पर चलाई गोलियां

    November 16, 2023
    By hinditvnews
  • Rana
    पंजाब

    Punjab: विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह होंगे कांग्रेस में शामिल

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Rinku
    पंजाब

    इकलौते सांसद के भाजपा में जाने से बिफरी आप,

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Aap
    पंजाब

    Loksabha Election: अरविंद केजरीवाल आज आएंगे अमृतसर

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636
    पंजाब

    Arvind Kejriwal को बार-बार मिल रहे ED के समन पर पंजाब भाजपा नेता ने दी अपनी पहली प्रतिक्रया

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Maan
    पंजाब

    मान परिवार में जश्न: पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर बने पिता

    March 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Murmu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Droupadi Murmu Shimla Visit: हिमाचल में आज आएगी फोर्स, कल से बढ़ेगा पहरा

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पूर्व डीजीपी कुंडू मामले में निशांत की याचिका खारिज

  • Suicide
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: 10वीं में कंपार्टमेंट आने पर किशोर ने दी जान

Timeline

  • October 30, 2026

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • October 30, 2026

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • October 30, 2026

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • October 30, 2026

    सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akhilesh yadav

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Amit

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Pu High Court

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.