Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • 10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›हिमाचल में सूखे की मार : नदियों में घटा जलस्तर, 85 फीसदी तक गिर गया बिजली परियोजनाओं में उत्पादन

हिमाचल में सूखे की मार : नदियों में घटा जलस्तर, 85 फीसदी तक गिर गया बिजली परियोजनाओं में उत्पादन

By hinditvnews
January 18, 2024
270
0
Nathpa Jhakri Dam

बीते लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नहीं होने से नदियों में घटे जलस्तर के कारण बिजली परियोजनाओं में उत्पादन मात्र 15 फीसदी तक ही हो रहा है।

सूखे की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में बिजली उत्पादन 85 फीसदी तक घट गया है। बीते लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नहीं होने से नदियों में घटे जलस्तर के कारण बिजली परियोजनाओं में उत्पादन मात्र 15 फीसदी तक ही हो रहा है। इस सीजन के दौरान आमतौर पर प्रदेश में बिजली उत्पादन 40 फीसदी तक होता रहा है। देश की सबसे बड़ी भूमिगत 1,500 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी में 90 फीसदी तक बिजली उत्पादन गिरने से उत्तर भारत के नौ राज्यों में बिजली संकट गहराने के आसार बन गए हैं।
इस परियोजना की छह में से एक ही टरबाइन चल रही है। यह परियोजना सतलुज नदी पर बनी है और नदी में 70 क्यूमैक्स तक पानी का बहाव गिर गया है। इस परियोजना में ऐसे हालात करीब 17 वर्ष पूर्व बने थे। प्रदेश में अभी रोजाना 360 से 370 लाख यूनिट बिजली की आवश्यकता है। प्रदेश में बिजली उत्पादन 2,500 लाख यूनिट से गिरकर 450 लाख यूनिट तक पहुंच गया है। 450 लाख यूनिट में से निजी बिजली कंपनियां और भारत सरकार के उपक्रम काफी यूनिट बिजली को उत्तरी ग्रिड में बेच भी रहे हैं।
प्रदेश में अभी पंजाब से रोजाना 200 लाख यूनिट बिजली बैंकिंग के तौर पर ली जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के अपने उत्पादन से बिजली सप्लाई लेकर काम चलाया जा रहा है। रोजाना 25 से 30 लाख यूनिट बिजली की खरीद भी ओपन मार्केट से करनी पड़ रही है। जल्द ही अगर बारिश और बर्फबारी नहीं हुई तो प्रदेश को बाजार से और अधिक बिजली की खरीद शुरू करनी पड़ेगी। उधर, सतलुज नदी में जितना पानी आ रहा है, उससे छह में से केवल एक टरबाइन ही काम कर पा रही है।

इस तरह 360 लाख यूनिट रोजाना बिजली पैदा करने वाली परियोजना अभी 60 लाख यूनिट बिजली ही रोजाना तैयार कर रही है। यदि बारिश और बर्फबारी न होने का सिलसिला लंबा चला तो आने वाले समय में बिजली संकट की समस्या हो सकती है। इसका सबसे अधिक असर उत्तर भारत के नौ राज्यों हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में होगा।परियोजना प्रबंधन के अनुसार बीते अगस्त से नदी में पानी का स्तर कम चल रहा है, जबकि नवंबर से स्थिति और भी खराब हो गई है। परियोजना में इस तरह की स्थिति वर्ष 2006-07 में बनी थी। यही नहीं, यहां साथ लगती सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) की 412 मेगावाट की रामपुर परियोजना में भी बिजली उत्पादन गिर गया है। इस परियोजना के लिए भी पानी की सप्लाई नाथपा झाकड़ी परियोजना के पानी से ही होती है। रामपुर उपमंडल में एक दर्जन के करीब छोटी परियोजनाओं में भी पानी की कमी से विद्युत उत्पादन गिरा है।बारिश-बर्फबारी न होने के कारण सतलुज में पानी का स्तर 70 क्यूमैक्स तक रह गया है, जो परियोजना की सभी छह टरबाइनों को घुमाने लिए नाकाफी है। यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही तो आने वाले दिनों में बिजली संकट की समस्या हो सकती है। 

Share :
Tagshp newsnews of himachal
Previous Article

Ram Mandir: ‘न मोदी से डरना न ...

Next Article

Himachal News: हिमाचल में इस महीने होगा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sukkhu
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पहुंचे मख्यमंत्री सुक्खू

    October 9, 2023
    By hinditvnews
  • Kullu
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    NHPC Kullu: पावर हाउस में जल रिसाव से अफरातफरी

    November 18, 2023
    By hinditvnews
  • Images (9)
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीडीएस परीक्षा में हिमाचल के रजत कुमार ने देशभर में हासिल किया पहला स्थान, क्षेत्र में खुशी की लहर

    April 24, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla में इन आठ इलाकों में भवन निर्माण पर लगी रोक

    January 13, 2024
    By hinditvnews
  • School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal School : अब हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल मर्ज होंगे

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Faake
    चंबाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बाहरी राज्यों के 100 अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाणपत्र से डाक विभाग में ली नौकरी

    January 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Murmu
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा: अगले महीने शिमला, IIT मंडी और अटल टनल जा सकती हैं

  • Aag
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Sirmour: गैस सिलिंडर से रसोईघर में लगी आग

  • 12 08 2023 Bjp Logo 23499581
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल BJP: एक गुट सांसदों को कमान, दूसरा बिंदल की सरदारी की चाह, तीसरा खामोश

Timeline

  • June 13, 2026

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • June 13, 2026

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • June 13, 2026

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • June 13, 2026

    10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • June 13, 2026

    APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary As Brand Ambassador

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • The Global Shift Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • As Noida International Airport Takes Flight, Crc Group Reinforces Confidence In Noida's Economic Future

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.