Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Soul by Araiya Paithalmala is Opening Soon, Expanding Araiya's Presence in Kerala

  • Luxury Developers Pivot to Wellness as India's Affluent Buyers Seek Healthier Homes

  • CASA Hotels by Trunk & Trolley from Celebrity Prime Hospitality Brings New Age Hospitality Experience to Warangal

  • BPTP Skynest Bags 'Premium High-Rise Development of the Year' at Times Realty & Infrastructure Conclave 2026

  • Sun Hung Kai Properties Hong Kong Cyclothon Returns on 11 October

धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›धार्मिक›राममय हुआ हिमाचल, आज 5 लाख से ज्यादा जगमगाएं दीये; रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देवभूमि ने कर ली विशेष तैयारी

राममय हुआ हिमाचल, आज 5 लाख से ज्यादा जगमगाएं दीये; रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देवभूमि ने कर ली विशेष तैयारी

By hinditvnews
January 22, 2024
326
0
Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir News देवभूमि हिमाचल में सोमवार को अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भारी उत्साह है। हिमाचल में आज समारोह का प्रदेश में कई जगह सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। जगह-जगह मंदिरों में भजन-कीर्तन हवन व भंडारों का आयोजन होगा। भगवान रघुनाथ जी की नगरी कुल्लू जिलेभर में सोमवार को पांच लाख दीये जलाने का कार्यक्रम है।

HIGHLIGHTS

  1. राम मंदिर के उद्घाटन के लिए तैयार हिमाचल
  2. हिमाचल में आज 5 लाख से ज्यादा जगमगाएं दीये
  3. बिलासपुर के 350 मंदिरों में समारोह का लाइव प्रसारण देवभूमि हिमाचल में सोमवार को अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भारी उत्साह है।हिमाचल में आज समारोह का प्रदेश में कई जगह सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। जगह-जगह मंदिरों में भजन-कीर्तन, हवन व भंडारों का आयोजन होगा।

    राममयी हुई रघुनाथ की नगरी

    रविवार सुबह प्रदेश में कई जगह प्रभात फेरी निकाली गई। छोटी काशी के नाम से मशहूर जिला मंडी व रघुनाथ की नगरी कुल्लू जिला भी राममयी हो गया है।

    पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कुल्लू जिले के प्रीणी गांव के लोगों ने प्रीणी चौक का नाम श्रीराम चौक रखा है। जमदग्नि ऋषि के पुजारी प्यारे राम ने पूजा करके इसका नामकरण किया। यह वही गांव है जहां अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री रहते हुए हर साल सप्ताहभर यहीं रहकर सरकार चलाते थे।\

    मंडी में जलाए जाएंगे पांच हजार दीये

    पूर्व प्रधान शिव दयाला, पूर्व प्रधान ठाकुरदास व पूर्व प्रधान कुंदन ने कहा कि प्रीणी चौक का नाम भगवान श्रीराम रखने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसके अलावा मंडी शहर में पांच हजार दीये जलाए जाएंगे।

    शहर के मोती बाजार और इंदिरा मार्किट में भंडारे लगाए जाएंगे। शीतला माता मंदिर में 1100 दीये व माधोराय मंदिर में धर्मसभा की ओर से 1008 दीपक व्यापार मंडर के सहयोग से जलेंगे।

    कुल्लू में 5 लाख दीये जगमगाएंगे, होगा सुंदरकांड का पाठ

    चौहाटा बाजार में लाइव प्राण प्रतिष्ठा समारोह की झलक लाइव दिखाई जाएगी। वहीं भगवान रघुनाथ जी की नगरी कुल्लू जिलेभर में सोमवार को पांच लाख दीये जलाने का कार्यक्रम है।

    जिला के 459 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही जिला में 15 स्थानों में सुंदरकांड पाठ होगा। इसमें सुल्तानपुर में भगवान रघुनाथ जी के मंदिर के अलावा मनाली और पतलीकूहल में 11 जगहों व बंजार में तीन जगहों पर सुंदर कांड पाठ होगा। चारों ओर लाइटों से भगवान रघुनाथ की नगरी जगमगाएगी।\

    बिलासपुर के 350 मंदिरों में समारोह का लाइव प्रसारण

    बिलासपुर जिला के 350 मंदिरों में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा। घुमारवीं शहर को प्रभु श्रीराम के झंडों से सजाया गया और सोमवार को यहां 21 हजार दीये जलेंगे। हमीरपुर के गलोड़ में राम भक्तों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष वंदना योगी व आनंद वर्धन शर्मा की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। हमीरपुर के नरेली स्थित मंदिर में 11 हजार दीप व मंडी शहर में 5000 दीप जलाए जाएंगे।

    पत्नी संग दीये जलाएंगे सीएम सुक्खू

    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर शिमला स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर को खास तरह की एलईडी लाइट से सजाया गया। सोमवार सायं यहां सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ दीप जलाएंगे।

    वहीं, चंबा के लक्ष्मी नारायण मंदिर, वंशी गोपाल मंदिर, सीता-राम मंदिर, हरिराय मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, शनिदेव मंदिर, चंद्रशेखर मंदिर साहो, चौरासी मंदिर भरमौर, नागरज मंदिर सलूणी, भ्रदकाली भलेई माता मंदिर डलहौजी को फूलों से सजाया है। सुबह पांच बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी, जालपा माता मंदिर और हरिराय मंदिर से प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी।

    प्राण प्रतिष्ठा के लिए सजे ऊना के मंदिर व आश्रम ऊना

    शहर में 5100 घी के दीपक जलाए जाएंगे। जिला के मंदिरों व धार्मिक स्थलों को श्रीराम मंदिर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर भव्य ढंग से सजाया गया है। डेरा बाबा रुद्रानंद जी महाराज के आश्रम नारी, श्रीराधाकृष्ण मंदिर कोटलाकलां, श्रीगीता मंदिर ऊना, संतोषगढ़ व बाबा नांगा जी महाराज के समाधि स्थल में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण होगा। वहीं, भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla
Previous Article

Thyroid Awareness Month 2024: थायरॉइड की बीमारी ...

Next Article

चहुंओर राम ही राम: स्वागत के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dharamshala
    cricketकांगड़ाखेलधर्मशाला

    भारत-अफगानिस्तान वनडे: युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका

    May 30, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Himachalday
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल दिवस 2025: हिमाचल प्रदेश बना पर्वतीय राज्यों के लिए मॉडल स्टेट

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • Haryana
    हरियाणा

    हिसार HAU: प्रोफेशनल और रिसर्च कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

    May 26, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नए साल पर हिमाचल में बर्फबारी-बारिश के आसार

    December 29, 2025
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा को पीएम मोदी देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

    July 9, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Anil
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शहरी निकाय चुनाव का एलान, आचार संहिता लागू

  • SIU Baddi
    हिमाचल प्रदेश

    एसआईयू बद्दी भंग, 10 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड,

  • Cabinet Latest
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Decisions: होम स्टे नीति को मंजूरी, 13 नगर पंचायत बनेंगी

Timeline

  • August 31, 2026

    Soul by Araiya Paithalmala is Opening Soon, Expanding Araiya's Presence in Kerala

  • August 31, 2026

    Luxury Developers Pivot to Wellness as India's Affluent Buyers Seek Healthier Homes

  • August 31, 2026

    CASA Hotels by Trunk & Trolley from Celebrity Prime Hospitality Brings New Age Hospitality Experience to Warangal

  • August 31, 2026

    BPTP Skynest Bags 'Premium High-Rise Development of the Year' at Times Realty & Infrastructure Conclave 2026

  • August 31, 2026

    Sun Hung Kai Properties Hong Kong Cyclothon Returns on 11 October

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Soul by Araiya Paithalmala is Opening Soon, Expanding Araiya's Presence in Kerala

    Soul by Araiya Paithalmala is Opening Soon, Expanding Araiya's Presence in Kerala

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Luxury Developers Pivot to Wellness as India's Affluent Buyers Seek Healthier Homes

    Luxury Developers Pivot to Wellness as India's Affluent Buyers Seek Healthier Homes

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • CASA Hotels by Trunk & Trolley from Celebrity Prime Hospitality Brings New Age Hospitality Experience to Warangal

    CASA Hotels by Trunk & Trolley from Celebrity Prime Hospitality Brings New Age Hospitality Experience ...

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.