Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›हिमाचल में बर्फ से लदे पहाड़, सात जिलों में जमकर Snowfall; अगले पांच दिनों तक होगी बारिश-बर्फबारी, जानें IMD अपडेट

हिमाचल में बर्फ से लदे पहाड़, सात जिलों में जमकर Snowfall; अगले पांच दिनों तक होगी बारिश-बर्फबारी, जानें IMD अपडेट

By hinditvnews
February 1, 2024
605
0
01 02 2024 Himachal Snowfall

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल के सात जिलों में बर्फबारी हुई है। रोहतांग में सबसे ज्यादा एक फीट तक ताजा बर्फ गिरी। मौसम विभाग ने अगले एक दिन भी प्रदेश के 7 जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट (Snowfall in himachal) जारी किया है। वहीं बिलासपुर हमीरपुर ऊना सोलन और सिरमौर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

HIGHLIGHTS

  1. हिमाचल के कई जिलों में बिछी बर्फ की सफेद चादर
  2. हिमाचल में पांच दिनों तक बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी
  3. बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी।। Himachal Weather Updates: हिमाचल प्रदेश में सूखे का दौर खत्म हो गया है। बारिश और बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल के सात जिलों में बर्फबारी हुई है। रोहतांग में सबसे ज्यादा एक फीट तक ताजा बर्फ (Snowfall in Rohtang) गिरी।

    हिमाचल के कई जिलों में बिछी बर्फ की सफेद चादर

    लाहुल-स्पीति, शिमला, चंबा, कुल्लू, किन्नौर, कांगड़ा और मंडी जिले की ऊंची चोटियों पर भी 2 से 10 इंच तक बर्फ (Snowfall in himachal) की सफेद चादर बिछी है

    पहली बर्फबारी से दो एनएच सैंज-लुहरी और कुल्लू-केलांग सहित 130 सड़कें और 395 बिजली के ट्रांसफर्मर बंद हो गए है। सड़कें बंद होने से बुधवार को लगभग 200 बस रूटों पर परिवहन सेवाएं बाधित हुई है।

    हिमाचल के कई जिलों में बर्फबारी का अलर्ट जारी

    प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में इस सीजन का यह पहला भारी हिमपात हुआ है। प्रदेशवासियों ने बर्फबारी के बाद राहत की सांस ली है। दिसंबर और जनवरी महीने में कहीं पर भी बर्फबारी न होने के कारण हिमाचल में 120 साल के सबसे भयंकर सूखे जैसे हालात बन गए थे।

    मौसम विभाग ने अगले एक दिन भी प्रदेश के 7 जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट (Snowfall alert in himachal) जारी किया है। इनमें शिमला, लाहुल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला शामिल है।

    हिमाचल के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

    वहीं, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर जिलों के निचले इलाकों में अगले तीन-से चार दिनों के अंदर अच्छी बारिश (rain in himachal) होने की संभावना भी जताई गई है।

    कुल्लू जिले में अटल टनल के नार्थ पोर्टल और लाहुल-स्पीति में पड़ने वाले साऊथ पोर्टल पर अच्छी बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से यहां वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

    बारिश-बर्फबारी से यातायात पर पड़ा असर

    लाहुल-स्पीति जिले के केलंग और चंबा जिले के भरमौर व सलूणी एरिया में ताजा बर्फबारी के बाद ज्यादातर सड़कें वाहनों के लिए बंद हो गई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को यहां पर गाड़ियां न चलाने की सलाह दी है। वहीं लाहुल-स्पीति पुलिस ने बेहद जरूरी होने पर ही लोगों को यात्रा करने की एडवाइजरी जारी की है।

    हिमाचल में अगले पांच दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है और पांच जनवरी तक इसकी सक्रियता देखने को मिलेगी।

    इस बीच आज भी प्रदेश के सात जिलों में भारी बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं पर भारी बारिश की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश; इस तारीख तक खराब रहेगा मौसम

    इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

    इस माह के दौरान अधिक वर्षा वाले जिलों में चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला व सोलन जिले शामिल थे। प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, मंडी व सिरमौर में सामान्य वर्षा हुई, जबकि जनजातीय किन्नौर और लाहुल-स्पीति जिलों में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई। नवंबर माह में समूचे प्रदेश में – 38 फीसदी कम वर्षा हुई है।

    हिमाचल में इस महीने 38 फीसदी कम हुई बारिश

    सर्दियां शुरू होने वाले नवंबर माह के दौरान सामान्य तौर पर 19.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस दौरान राज्य में 12.2 मिमी बारिश हुई थी, जोकि सामान्य से कम थी।

    इस माह प्रदेश में – 38 फीसदी कम वर्षा हुई। इस महीने प्रदेश के चंबा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, लाहुल-स्पीति, किन्नौर में कम बारिश हुई। जबकि कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना व बिलासपुर में अधिक बारिश हुई और सोलन जिला में सामान्य बारिश हुई।

Share :
Tagshindi newsshimla HP
Previous Article

Himachal Snowfall: हिमाचल में बर्फ की चादर ...

Next Article

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बर्फबारी, 241 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • News
    राष्ट्रीय

    Lasya Nanditha Died: BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में गई जान, डिवाइडर से टकराई थी कार

    February 23, 2024
    By hinditvnews
  • Gst
    दिल्ली

    नई जीएसटी दरें शुरू, उपभोक्ताओं और कांग्रेस की प्रतिक्रियाएं

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट: नियमों से बाहर नियुक्ति का आदेश संभव नहीं

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Train
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: धर्मपुर-शिमला ट्रेन सेवा फिर शुरू, पर्यटकों को राहत

    September 4, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ताया ने पढ़ाया, चिट्टे के नशे में फंसे Nephew ने खुद थाने पहुंचाया

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Ss
    उत्तर प्रदेश

    UP: सहारनपुर में घुड़चढ़ी में फायरिंग, युवक को गोली, दूल्हे के घरवाले पुलिस से भागे

    February 7, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cyber crime
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ले गए, लाइसेंस रद्द की धमकी

  • Snowfall Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    बारिश-बर्फबारी के बाद खिले हिमाचलवासियों के चेहरे, सूख से मिलेगी राहत और बढ़ेगा कारोबार; चार दिन का येलो अलर्ट जारी

  • Chitta
    पंजाबशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: व्हाट्सएप पर चिट्टा माफिया का नेटवर्क, सरगना गिरफ्तारी के बाद खुलासा

Timeline

  • November 2, 2026

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • November 2, 2026

    Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • November 2, 2026

    Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75 Year Old Patient

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.