Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab में खरगे की सक्रियता के बीच AAP ने की महारैली की घोषणा, जानें क्या होगा उस दिन का माहौल

Punjab में खरगे की सक्रियता के बीच AAP ने की महारैली की घोषणा, जानें क्या होगा उस दिन का माहौल

By hinditvnews
February 6, 2024
342
0
Aap Congress

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 11 फरवरी को पंजाब में होंगे और उनकी इस सक्रियता के बीच आम आदमी पार्टी ने भी महारैली की घोषणा कर दी है। खरगे 11 फरवरी को लुधियाना के समराला में पंजाब कांग्रेस की पहली कन्वेंशन में हिस्सा लेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही इस कन्वेंशन के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान घर-घर राशन योजना लॉन्च करेंगे

HIGHLIGHTS

  1. आईएनडीआईए के घटक दल कांग्रेस और आप में पड़ी दरार और चौड़ी हुई
  2. लुधियाना में 11 को प्रदेश कांग्रेस की पहली कन्वेंशन में लेंगे हिस्सा राष्ट्रीय अध्यक्ष
  3. केजरीवाल 11 को ही तरनतारन में महारैली के दौरान कांग्रेस को दे सकते हैं बड़ा झटकाकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पंजाब में सक्रियता के बीच आम आदमी पार्टी ने भी महारैली की घोषणा कर दी है। खरगे 11 फरवरी को लुधियाना के समराला में पंजाब कांग्रेस की पहली कन्वेंशन में हिस्सा लेंगे।लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही इस कन्वेंशन के बीच आप के कनवीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 फरवरी को जहां लुधियाना के खन्ना में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर ‘घर-घर राशन’ योजना को लांच करेंगे।

    वहीं, 11 फरवरी को पंथक गढ़ माने जाते तरनतारन के खडूर साहिब में महारैली करेंगे। अहम बात यह है कि केजरीवाल ने घर-घर राशन योजना के लिए वही स्थान चुना है जहां से 16 किलोमीटर दूर समराला में खरगे कन्वेंशन में हिस्सा लेंगे।

    पार्टी पंजाब में अकेले लड़ेगी चुनाव

    खरगे के पंजाब दौरे के बीच केजरीवाल की महारैली से यह बात स्पष्ट हो गई है कि आईएनडीआईए के घटक दल कांग्रेस और आप के बीच की दरार और चौड़ी होती जा रही है।

    इससे पहले आप से गठबंधन का पंजाब कांग्रेस के लगातार विरोध के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी घोषणा कर दी थी कि पार्टी लोक सभा चुनाव पंजाब में अकेले लड़ेगी। गठबंधन की संभावनाओं को खत्म होते देख अब दोनों ही पार्टियां पंजाब में आमने-सामने खड़ी हो गई हैं।

    11 फरवरी को होगी खगरे होंगे पंजाब

    11 फरवरी को दोनों ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब में होंगे। खरगे जहां लुधियाना के समराला में पार्टी की लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा कर रहे होंगे वहीं, खडूर साहिब में आप कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी कर रही होगी।

    आम आदमी पार्टी के सूत्र बताते हैं कि खडूर साहिब में होने वाली महारैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया जा सकता है। खडूर साहिब लोक सभा सीट से कांग्रेस के जसबीर सिंह डिंपा सांसद हैं।

    आप पार्टी कांग्रेस के सामने आएगी खुलकर

    कांग्रेस के सांसद पार्टी हाईकमान पर आप के साथ गठबंधन करने को लेकर दबाव बना रहे थे। हालांकि उनकी प्रदेश इकाई के सामने एक नहीं चली। बता दें कि इससे पहले भी आप ने जालंधर में कांग्रेस को झटका दिया था।

    लोक सभा के उप चुनाव में आप ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को पार्टी में शामिल करवा उन्हें अपना लोक सभा प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इस उप चुनाव में रिंकू ने जीत भी दर्ज की थी। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक माहौल बदलने का असर है कि आप भी कांग्रेस के सामने खुल कर आने को तैयार है।

    ममता बनर्जी ने की ये घोषणा

    बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घोषणा कर चुकी हैं कि टीएमसी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। वहीं, बहुजन समाज पार्टी भी लोक सभा का चुनाव अपने दम पर लड़ने की घोषणा कर चुकी है।

Share :
Tagschandigarhhindi newspunjab
Previous Article

Punjab: पूर्व महिला DSP राका गेरा 13 ...

Next Article

Uttarakhand UCC Bill Live: दो बजे के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bike
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: लैंड पूलिंग नीति के विरोध में किसानों की बाइक रैली

    July 13, 2026
    By hinditvnews
  • Gurugram Police
    हरियाणा

    Gurugram Crime: क्राइम ब्रांच की टीम पर बदमाशों ने तानी पिस्तौल, लूटपाट के लिए फ्लाईओवर के नीचे खड़े 4 आरोपी ...

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Chhattisgarh
    राष्ट्रीय

    Chhattisgarh: कांकेर के जंगल में 3 नक्सली ढेर, जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बदरीनाथ चढ़ावा मामला, रजिस्टर में गड़बड़ी, खजांची हटाया

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: प्री प्राइमरी स्कूलों में 6,297 भर्ती, नर्सरी-KG बच्चों की देखभाल

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Npk
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नए सीजन से पहले एनपीके खाद के दाम बढ़े

    February 18, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu Himachal
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नए कर्मचारियों को OPS देने पर विचार, बोले सीएम सुक्खू

  • Auli3
    Weatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ठंड दिखा रही तेवर, बारिश-बर्फबारी से लुढ़केगा पारा

  • Rajeev
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    राजीव बिंदल का आरोप: निर्दलीय और बागी कांग्रेस विधायकों के घरों पर छापामारी की गई

Timeline

  • July 27, 2026

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • July 27, 2026

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • July 27, 2026

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • July 27, 2026

    Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • July 27, 2026

    Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Medicine

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Rekha

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.