Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›Qatar की जेल से रिहा होने वाले 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक कौन हैं? आखिर क्यों इसे PM Modi और भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा?

Qatar की जेल से रिहा होने वाले 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक कौन हैं? आखिर क्यों इसे PM Modi और भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा?

By hinditvnews
February 12, 2024
318
0
12 02 2024

Qatar News कतर से पूर्व भारतीय नौसैनिकों की रिहाई को भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। कतर में मौत की सजा पाने वाले इन आठ भारतीयों को दोहा की एक अदालत ने रिहा कर दिया था। इन भारतीयों की रिहाई में भारतीय विदेश मंत्रालय ने अहम भूमिका निभाई थी और मौत की सजा को जेल की सजा में परिवर्तित करवाया था।Qatar News कतर में मौत की सजा से रिहाई पाने वाले पूर्व भारतीय नौसैनिक आज भारत लौटे हैं। पूर्व सैनिकों की रिहाई को भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। कतर में मौत की सजा पाने वाले इन आठ भारतीयों को दोहा की एक अदालत ने रिहा कर दिया था।

इन भारतीयों की रिहाई में भारतीय विदेश मंत्रालय ने अहम भूमिका निभाई थी और मौत की सजा को जेल की सजा में परिवर्तित करवाया था।

कौन हैं ये 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक

  • दरअसल, ये सभी सैनिक दोहा स्थित अल दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज के साथ काम करते थे। ये कंपनी सशस्त्र बलों और सुरक्षा एजेंसियों को प्रशिक्षण और अन्य सेवाएं प्रदान करती है। पिछले साल 28 दिसंबर को कतर की एक अदालत ने इन्हें जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुना दी थी।
  • इसके बाद भारत सरकार एक्टिव मोड में आ गई और इन्हें राजनयिक तौर पर सहायता दी गई। भारत की अपील के बाद मौत की सजा को तीन साल से लेकर 25 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई।
  • भारत की पैरवी और पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बाद इन सभी भारतीयों को रिहा कर दिया गया।
  • रिहा हुए पूर्व सैनिकों में कैप्टन नवतेज गिल और सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, अमित नागपाल, एसके गुप्ता, बीके वर्मा और सुगुनाकर पकाला और नाविक रागेश शामिल हैं।
  • कैप्टन नवतेज गिल को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रपति के स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। उन्होंने नौसेना अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बाद में तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में प्रशिक्षक के रूप में कार्य किया।

क्या लगे थे आरोप?

इन सभी आठों पूर्व भारतीय नौसैनिकों को बीते साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। इन पर कतर की जासूसी करने का आरोप लगाया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन भारतीयों पर इजरायल के लिए कतर के सबमरीन प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी जुटाने का आरोप था।

सैनिकों की वापसी के लिए सरकार ने क्या किया?

  • भारत ने पहले कतर की छोटी अदालत द्वारा दी गई मौत की सजा पर चिंता व्यक्त की थी और इसे गलत बताया था। सरकार ने सभी अधिकारियों की मदद के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार करने का वादा किया था।
  • इसके बाद भारत ने मौत की सजा के खिलाफ कतर की अपील अदालत का रुख किया। 28 दिसंबर को कतर की अपील अदालत ने मौत की सजा को कम कर दिया और उन्हें जेल की सजा सुनाई।
  • इस बीच नौसेना के पूर्व अधिकारियों के चिंतित परिजनों ने उनकी रिहाई और उनकी सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगाई। जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने आश्वासन दिया था कि वह सभी राजनयिक चैनलों को जुटाएगा और उन्हें वापस लाने के लिए कानूनी सहायता की व्यवस्था करेगा।

कतर अदालत के फैसले को भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत भी माना जा रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ मुलाकात के कुछ हफ्तों बाद आया है। तब पीएम मोदी ने कहा था कि उन्होंने कतर में भारतीय समुदाय की भलाई पर चर्चा की थी।

Share :
Tagshindi news national
Previous Article

Himachal News: राहुल गांधी ने मुकेश अग्निहोत्री ...

Next Article

cryptocurrency Fraud: मामले में 10 करोड़ की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Karnataka Hc
    राष्ट्रीय

    Karnataka : मुश्किल में फंसे सिद्धारमैया, कर्नाटक के CM समेत कई मंत्रियों पर कोर्ट ने ठोका जुर्माना; पढ़ें क्या है ...

    February 6, 2024
    By hinditvnews
  • Pakistan
    राष्ट्रीय

    बलूचिस्तान में मस्जिद के पास बम धमाका

    September 29, 2023
    By hinditvnews
  • Virat
    खेलराष्ट्रीय

    Kohli:पाकिस्तान में विराट को लेकर क्रेज

    September 13, 2023
    By hinditvnews
  • Mallikarjun
    राष्ट्रीय

    Budget Session Live: ‘कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत एक’, कांग्रेस सांसद के ‘अलग देश’ वाले बयान पर बोले खरगे

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Mallikarjun Kharge And Kejriwal
    राष्ट्रीय

    INDI गठबंधन को बड़ा झटका देने की तैयारी में AAP! कांग्रेस से नाराज केजरीवाल ने उम्मीदवार तय करने के लिए ...

    February 9, 2024
    By hinditvnews
  • Vayu Shakti
    राष्ट्रीय

    Exercise Vayu Shakti: जैसलमेर में शक्ति प्रदर्शन करेगी वायु सेना, आसमान में गरजेंगे राफेल और प्रचंड समेत कई सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट

    February 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla news
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: जमीन बनी जान की दुश्मन

  • Mahangai
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रिकॉर्ड पर्यटन के बीच महंगाई स्थिर, सब्जियां हुईं महंगी

  • Ice Sketing
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: हिमाचल में आइस स्‍केटिंग सेशन शुरू

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.