Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

पंजाब
Home›पंजाब›Chandigarh Mayor Election विवाद पर आज फिर SC में सुनवाई, बैलेट पेपर और वीडियो की होगी जांच

Chandigarh Mayor Election विवाद पर आज फिर SC में सुनवाई, बैलेट पेपर और वीडियो की होगी जांच

By hinditvnews
February 20, 2024
218
0
Anil Maseeh

सुप्रीम कोर्ट Chandigarh Mayor Election Row) ने खरीद फरोख्त के प्रति चिंता जाहिर करते हुए इस मामले में मंगलवार को भी सुनवाई करेगी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने चुनाव कराने वाले अनिल मसीह से पूछा कि उन्होंने बैलेट पेपर्स पर क्रॉस का निशान क्यों लगाया? चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में कहा कि फिर से चुनाव कराए जाएं।

HIGHLIGHTS

  1. विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई, पीठासीन अधिकारी से हुए सवाल-जवाब।
  2. पीठासीन अधिकारी ने कोर्ट में पेश होकर दी सफाई, गड़बड़ आठ मतपत्रों में लगाया था सिर्फ क्रॉस।
  3. सुप्रीम कोर्ट ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह से पूछा था, मतपत्र पर क्यों लगा रहे थे क्रॉस।
  4. बैलेट पेपर्स विरूपित करने पर अधिकारी पर हो कार्रवाई -कोर्ट।। सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव से संबंधित बैलेट पेपर्स और मतगणना (Chandigarh Mayor Election) के दिन का पूरा वीडियो फुटेज मंगलवार को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है ताकि कोर्ट इस सारे रिकार्ड को देखकर जान सके कि उन दिन क्या हुआ था और वास्तविक स्थिति क्या है।

    सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट ने खरीद फरोख्त के प्रति चिंता जताते हुए मामले को मंगलवार को ही सुनवाई पर लगाने का आदेश दिया और सुनवाई किसी और दिन करने की मांग ठुकरा दी। इसके साथ ही कोर्ट ने चुनाव कराने वाले पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह (Presiding Officer Anil Masih) से पूछा कि वह बैलेट पेपर्स पर क्रास का निशान क्यों लगा रहे थे?

    मसीह आज भी होंगे कोर्ट में पेश

    ऐसा उन्होंने किस कानून के तहत किया क्योंकि कानून तो पीठासीन अधिकारी को सिर्फ हस्ताक्षर करने का अधिकार देता है। पीठासीन अधिकारी बैलेट पेपर पर और कुछ नहीं कर सकते। मसीह ने कोर्ट में स्वीकार किया कि उन्होंने विरूपित बैलेट पेपर्स पर क्रास के निशान लगाए थे। मसीह मंगलवार को भी कोर्ट में पेश होंगे।

    मंगलवार को शीर्ष अदालत नए सिरे से मतदान कराने का आदेश देने के बजाय, पहले ही डाले गए मतों के आधार पर परिणाम घोषित करने पर विचार कर सकता है। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सोमवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव के मामले पर सुनवाई के दौरान ये आदेश दिए।

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगाई पूरी वीडियो

    कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को आदेश दिया कि वह उनके पास सुरक्षित रखी गई चुनाव से संबंधी सामग्री और रिकॉर्ड में से बैलेट पेपर्स और मतगणना के दिन की पूरी वीडियो रिकार्डिंग सुप्रीम कोर्ट भेजें। कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश दिया कि वह रिकार्ड और वीडियो रिकार्डिंग पेशी के लिए आने के दौरान उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।

    बैलेट पेपर्स विरूपित करने पर अधिकारी पर हो कार्रवाई -कोर्ट

    पिछली सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने पीठासीन अधिकारी के वीडियो में दिख रहे आचरण पर नाराजगी जताते हुए तीखी टिप्पणियां की थीं। कोर्ट ने यहां तक कहा था कि बैलेट पेपर्स विरूपित करने पर पीठासीन अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। कोर्ट ने पीठासीन अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के लिए सोमवार को अदालत में तलब किया था और आदेश का पालन करते हुए मसीह कोर्ट में पेश हुए थे।

    स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार एक पीठासीन अधिकारी से देश के प्रधान न्यायाधीश ने सवाल जवाब किए। याचिकाकर्ता कुलदीप के वकील का कहना था कि नए सिरे से मतगणना करा दी जाए, तब पीठ ने कहा- उसका मानना है कि नया पीठासीन अधिकारी नियुक्ति किया जाए जिसका किसी दल से संबंध न हो और उसकी देखरेख में मतगणना हो।

    कोर्ट नए सिरे से चुनाव कराने का दे आदेश-तुषार मेहता

    चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा कि कोर्ट दोबारा नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश दे क्योंकि उन्हें जो जानकारी है, उसके मुताबिक कुछ मतपत्र फाड़ दिए गए थे। कोर्ट मत पत्रों को मंगाकर देखे। साथ ही कोर्ट को पूरी वीडियो रिकार्डिंग देखनी चाहिए ताकि सही वस्तुस्थिति पता चल सके।

    इसके बाद कोर्ट ने बैलेट पेपर्स और वीडियो रिकार्डिंग पेश करने के आदेश दिए। कोर्ट ने मामले को मंगलवार को सुनवाई पर लगाने का आदेश दिया, इस पर तुषार मेहता और कुछ अन्य वकीलों ने कोर्ट से किसी और दिन सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन कोर्ट ने मांग ठुकरा दी।

    पीठासीन अधिकारी से सवाल-जवाब

    सुप्रीम कोर्ट : यह अदालत है, यहां कोई राजनीति नहीं, पूछे गए सवालों के सही-सही जवाब देने होंगे, ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई हो सकती है। प्रधान न्यायाधीश : आप कैमरा क्यों देख रहे थे, जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है। मसीह : सब शोर कर रहे थे। वहां बहुत सारे कैमरे थे, ऐसे में उन्होंने कैमरे की ओर देखा था।

    सुप्रीम कोर्ट : वीडियो में दिख रहा है कि आप बैलेट पेपर्स पर क्रॉस का निशान लगा रहे हैं, क्या आपने बैलेट पेपर्स पर क्रॉस का निशान लगाया था। मसीह : हां, पहले से विरूपित आठ बैलेट पेपर्स पर क्रॉस का निशान लगाया था।

    सुप्रीम कोर्ट : आपने ऐसा किस कानून के तहत किया। मसीह : जैसे ही यह हुआ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बैलेट पेपर्स लेकर भागने लगे, उन्होंने बैलेट पेपर्स फाड़ भी दिए, बाद में उन्हें मार्शल ने पकड़ा।

    सुप्रीम कोर्ट : आप बैलेट पेपर्स विरूपित कैसे कर सकते हैं। नियम-11 तो कहता है कि आप सिर्फ उस पर हस्ताक्षर करेंगे तो फिर आपको क्रॉस लगाने का शक्ति कहां से मिली। आपने बैलेट पेपर्स विरूपित किए हैं और आप यह स्वीकार कर रहे हैं। इन पर तो मुकदमा चलना चाहिए।

    यह है पूरा मामला

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी को 12 के मुकाबले 16 मतों से हराकर मेयर चुनाव जीत लिया था। इस चुनाव में पीठासीन अधिकारी ने कांग्रेस और आप के आठ मतों को अवैध ठहरा दिया था।आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार ने गलत तरीके से आठ मतों को अवैध ठहराने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मेयर चुनाव पर सवाल उठाए हैं। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने मतगणना के वीडियो में पीठासीन अधिकारी के आचरण को देखकर कहा था कि वह मतपत्रों को विरूपित करता दिख रहा है, ये लोकतंत्र की हत्या है।

Share :
Tagschandigarhhindi news
Previous Article

Amritpal Singh को पंजाब जेल में किया ...

Next Article

Punjab News: शंभू बार्डर पर शांति कायम, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में गर्मी और बर्फबारी: मैदानी तपे, रोहतांग-लाहौल में हल्की बर्फ, इस दिन बदलेगा मौसम

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Upweatther
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    “Himachal Weather: हिमाचल में 7 दिन रहेगा साफ मौसम, 11 जगहों पर पारा माइनस में”

    December 14, 2024
    By hinditvnews
  • Bridge
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: उत्तर भारत के सबसे लंबे केबल स्टेड ब्रिज को पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अंबेडकर जयंती: सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में प्रतिमा का अनावरण, कई कार्यों का किया उद्घाटन

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Himalayas
    राष्ट्रीय

    3 डिग्री तापमान बढ़ने पर हिमालय के 90% हिस्से को साल भर सूखे का करना पड़ेगा सामना, अध्ययन में सामने ...

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 Himachal Cabinet Meeting 23499561
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Meeting: 5 अप्रैल को होगी बैठक, बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    April 3, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा सत्र: हिमाचल शिक्षा विभाग की छुट्टियों पर रोक, टूअर स्थगित

  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Govt: हिमाचल सरकार 31,000 परिवारों की हर माह 30,000 कमाई की देगी गारंटी, जानें क्या है पूरी योजना

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, ऑनलाइन जमा करवाएं बिल

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.