Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rotary Club of Chennai Legends and Rotary Dist 3234 Donate 225 Free Bicycles to Schoolgirls in Chennai

  • AONMeetings Earns Recognition in 30+ G2 Spring 2026 Reports, Including Asia Pacific and Asia Regional Rankings for Video Conferencing

  • India's First Skill Census in Mumbai Suburban, Launched by the Guardian Minister

  • M3M Foundation Ignites Hope for Irular Women in Tamil Nadu's Remote Interiors

  • BPTP Capital City, Sector 94, Noida, Receives Recognised Sustainability Certifications

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: सुक्खू सरकार को हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

Himachal: सुक्खू सरकार को हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

By hinditvnews
March 6, 2024
169
0
09 11 2023 High Court Himachal Pradesh 23577120 194435722

सुक्खू सरकार को हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, वाटर सेस अधिनियम किया निरस्त; अदालत ने बताया असंवैधानिक

Himachal High Court जहां एक ओर हिमाचल की सियासत डगमगा रही है। वहीं इन दिनों Himachal High Court सुक्खू सरकार की एक समस्या ओर बढ़ गई है। दरअसल हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने प्रदेश वाटर सेस अधिनियम के प्रविधानों को असंवैधानिक ठहराते हुए निरस्त कर दिया है। मामले में अदालत ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल उत्पादित बिजली पर ही कर या सेस लगाने की शक्तियां रखती है।

HIGHLIGHTS

  1. वाटर सेस अधिनियम के प्रविधानों को असंवैधानिक ठहराते हुए निरस्त कर दिया है
  2. भारत सरकार के उपक्रमों और निजी विद्युत कंपनियों ने याचिकाएं दायर की थीं
  3. सरकार इस तरह के कानून बनाने की शक्तियां नहीं रखती है: हाई कोर्ट

शिमला। (Himachal Pradesh News) हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने प्रदेश वाटर सेस अधिनियम के प्रविधानों को असंवैधानिक ठहराते हुए निरस्त कर दिया है। हाई कोर्ट के समक्ष विद्युत उत्पादन से जुड़े भारत सरकार के उपक्रमों और निजी विद्युत कंपनियों ने याचिकाएं दायर की थीं।

न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान व न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने 39 कंपनियों की याचिकाओं को स्वीकार करते हुए अधिनियम के प्रविधानों व नियमों को रद कर दिया। कोर्ट ने प्रदेश सरकार को प्रविधानों के तहत उगाही राशि चार सप्ताह के भीतर वापस करने के आदेश भी दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि भारतीय संविधान के तहत प्रदेश सरकार इस तरह के कानून बनाने की शक्तियां नहीं रखती है।

कंपनियां राज्य को 12 से 13 प्रतिशत बिजली फ्री देती हैं

एनटीपीसी, बीबीएमबी, एनएचपीसी व एसजेवीएनएल ने दलील दी थी कि प्रदेश सरकार संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत उस पानी पर कर नहीं लगा सकती जिसका उपयोग विद्युत उत्पादन के लिए किया जाना हो। प्रदेश सरकार केवल उत्पादित बिजली पर ही कर या सेस लगाने की शक्तियां रखती है।

केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ अनुबंध के आधार पर कंपनियां राज्य को 12 से 13 प्रतिशत बिजली निश्शुल्क देती हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश वाटर सेस अधिनियम के तहत कंपनियों से सेस वसूलने का प्रविधान संविधान के अनुरूप नहीं है।

केंद्र सरकार ने भी दिए थे निर्देश

कोर्ट को बताया गया था कि 25 अप्रैल 2023 को केंद्र सरकार ने पाया था कि कुछ राज्यों में भारत सरकार के उपक्रमों पर सेस वसूला जा रहा है। केंद्र सरकार ने राज्य के सभी मुख्य सचिवों को निर्देश दिए थे कि भारत सरकार के उपक्रमों से वाटर सेस न वसूला जाए।

आरोप लगाया था कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन नहीं कर रही है। इससे पहले प्रदेश में निजी जल विद्युत कंपनियों ने भी हिमाचल प्रदेश वाटर सेस अधिनियम को चुनौती दी थी। निजी जल विद्युत कंपनियों ने आरोप लगाया था कि पनबिजली परियोजना पर वाटर सेस लगाना संविधान के प्रविधानों के विपरीत है।

Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachalnews of shimlanews of waterses
Previous Article

बारिश-बर्फबारी के बाद हिमाचल में मौसम खुला

Next Article

राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ranaut
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कंगना रणौत की राजनीतिक एंट्री से हिमाचल से दिल्ली तक सियासत गर्म

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Sarkari
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    शिक्षा विभाग में जल्द ही पद्दोन्नतियों का पिटारा खुलने वाला है

    December 8, 2023
    By hinditvnews
  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP: जयराम ठाकुर बोले- राज्य आर्थिक रूप से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • himachal news
    कुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Landslide: बिना योजना के बना दिए मकान, अब ताश के पत्तों की तरह ढह रहे; प्रशासन ने बनाई कमेटी

    August 25, 2023
    By hinditvnews
  • Rishwat
    ऊनाकांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एएसआई 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Charas
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कार सवार 3 युवकों से पकड़ी हेरोइन की बड़ी खेप

    November 28, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • hp high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जल शक्ति विभाग को पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर को नौकरी देने के आदेश

  • Himachal News
    manaliWeatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल, पुलिस ने अटल सुरंग से रेस्क्यू किए 300 पर्यटक

  • Congress
    कांगड़ाशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप का नाम लगभग तय

Timeline

  • March 2, 2026

    Rotary Club of Chennai Legends and Rotary Dist 3234 Donate 225 Free Bicycles to Schoolgirls in Chennai

  • March 2, 2026

    AONMeetings Earns Recognition in 30+ G2 Spring 2026 Reports, Including Asia Pacific and Asia Regional Rankings for Video Conferencing

  • March 2, 2026

    India's First Skill Census in Mumbai Suburban, Launched by the Guardian Minister

  • March 2, 2026

    M3M Foundation Ignites Hope for Irular Women in Tamil Nadu's Remote Interiors

  • March 2, 2026

    BPTP Capital City, Sector 94, Noida, Receives Recognised Sustainability Certifications

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rotary Club Of Chennai Legends And Rotary Dist 3234 Donate 225 Free Bicycles To Schoolgirls In Chennai

    Rotary Club of Chennai Legends and Rotary Dist 3234 Donate 225 Free Bicycles to Schoolgirls ...

    By hinditvnews
    March 2, 2026
  • Aonmeetings Earns Recognition In 30+ G2 Spring 2026 Reports, Including Asia Pacific And Asia Regional Rankings For Video Conferencing

    AONMeetings Earns Recognition in 30+ G2 Spring 2026 Reports, Including Asia Pacific and Asia Regional ...

    By hinditvnews
    March 2, 2026
  • India's First Skill Census In Mumbai Suburban, Launched By The Guardian Minister

    India's First Skill Census in Mumbai Suburban, Launched by the Guardian Minister

    By hinditvnews
    March 2, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.