Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: एचआरटीसी कर्मियों को मिलेगा चार फीसदी डीए, शटल बस सेवा भी की शुरू

Shimla: एचआरटीसी कर्मियों को मिलेगा चार फीसदी डीए, शटल बस सेवा भी की शुरू

By hinditvnews
March 7, 2024
333
0
Shatal

Shimla: एचआरटीसी कर्मियों को मिलेगा चार फीसदी डीए, उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा, शटल बस सेवा भी की शुरू

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए तत्काल प्रभाव से चार फीसदी महंगाई भत्ता(डीए) जारी करने की घोषणा की। यह घोषणा मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को पुराना बस स्टैंड पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की विभिन्न सेवाओं का शुभारंभ करने के दौरान की।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए तत्काल प्रभाव से चार फीसदी महंगाई भत्ता(डीए) जारी करने की घोषणा की। उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक को आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के भी निर्देश दिए। यह घोषणा मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को पुराना बस स्टैंड पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की विभिन्न सेवाओं का शुभारंभ करने के दौरान की।

कैशलेस टिकट प्रणाली का किया शुभारंभ
उपमुख्यमंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कैशलेस टिकटिंग प्रणाली का शुभारंभ करते हुए बताया कि फिलहाल यह सुविधा तीन जिले में उपलब्ध होगी। इसमें शिमला, हमीरपुर और ऊना शामिल हैं। जल्द ही इस सुविधा को पूरे राज्य में शुरू किया जाएगा। इस सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम और भारतीय स्टेट बैंक के बीच करार हुआ है। इस सुविधा के तहत अब यात्री क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर टिकट ले सकेंगे। अब यात्रियों को बस में किराये के भुगतान के लिए खुले पैसों की समस्या से निजात मिलेगी और खुले पैसों को लेकर यात्रियों और परिचालक के बीच होने वाले वाद-विवाद से भी छुटकारा मिलेगा।

जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा के लिए शटल बस सेवा
उपमुख्यमंत्री ने स्वयं कैशलेस प्रणाली से बस टिकट खरीदा और सचिवालय तक इलेक्ट्रिक बस में सफर भी किया।  मुकेश अग्निहोत्री ने पुराना बस स्टैंड शिमला से जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा के लिए शटल बस सेवा का शुभारंभ किया। इस सुविधा की शुरुआत हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सहयोग से की गई है। शटल बस सेवा का किराया प्रति यात्री 200 रुपये निर्धारित किया गया है। इस बस इस पहली यात्रा पुराना बस स्टैंड शिमला से सुबह 6:30 बजे शुरू होगी और 7:30 बजे जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा पहुंचेगी तथा जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा से 8:30 बजे चलेगी और 9:15 बजे पुराना बस स्टैंड शिमला पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी बस सुबह 10:45 बजे पुराना बस स्टैंड शिमला से शुरू होगी और 11:45 पर जुब्बड़हट्टी  हवाई अड्डा पहुंचेगी।  दोपहर 12:00 बजे जुब्बड़हट्टी  हवाई अड्डा से चलेगी और दोपहर 1:00 बजे पुराना बस स्टैंड शिमला पहुंचेगी।  हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर अतिरिक्त शटल बस सेवा चलाने पर विचार किया जाएगा। विमानों के आने-जाने के समय अनुसार समय सारणी में परिवर्तन किया जा सकता है, जिसका विवरण एचआरटीसी की वेबसाइट www.hrtchp.com पर उपलब्ध रहेगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177- 2658765 पर संपर्क किया जा सकता है।

ऑनलाइन बस पास सुविधा शुरू
उपमुख्यमंत्री ने कॉलेज विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन बस पास सुविधा का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दो कॉलेज छात्रों के ऑनलाइन बस पास जनरेट किए। अब विद्यार्थियों को बस पास बनवाने के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। विद्यार्थी कहीं से भी ऑनलाइन बस पास के लिए आवेदन करेंगे और उसके बाद उनका संस्थान ऑनलाइन पुष्टि करेगा। इसके बाद निगम की ओर से  विद्यार्थियों को ऑनलाइन पास जारी किया जाएगा। पास विद्यार्थियोंके मोबाइल पर उपलब्ध होगा जिसे निगम के स्टाफ द्वारा चेक करके उन्हें यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सुविधा कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अध्यापकों को भी उपलब्ध होगी।
अयोध्या के लिए ऊना और शिमला से भी शुरू होगी बस सेवा
मुकेश ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम लगातार अपनी सेवाओं में सुधार कर रही है और इसी कड़ी में आज नई शुरुआत की गई हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम का समझौता हुआ है, जिसके तहत तीन बस का परमिट प्राप्त हुए हैं। हमीरपुर से बस सेवा शुरू की गई है।  एक बस ऊना से तथा एक शिमला से भी अयोध्या के लिए चलेगी। इन बसों के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए आगे और परमिट के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम दर्शन सेवा शुरू की जा चुकी है और उसकी ब्रांडिंग के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।  प्रबंध निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहन चंद ठाकुर, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग मानसी सहाय ठाकुर सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachalnews of himachal start shatal servicenews of mukesh agnihotrinews of shimla
Previous Article

Haryana: गैर मान्यता प्राप्त 282 स्कूलों पर ...

Next Article

Himachal News: ओकओवर में मुख्यमंत्री सुक्खू से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dharamshala
    धर्मशालाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur News: पत्थर, बिस्तर और रेहड़ी लगाकर शिमला-धर्मशाला हाईवे को फिर किया बाधित

    January 16, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Winter Session आज, हंगामेदार रहेगा सत्र

    December 19, 2023
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विरोध के बाद हिमाचल सरकार ने वापस ली कर्मचारियों को एरियर के भुगतान की अधिसूचना

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Perkala
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: प्रभाकर बोले- मोदी सरकार तानाशाह

    October 14, 2023
    By hinditvnews
  • Taxi
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बढ़े टैक्स से भडक़े टैक्सी आपरेटर, करेंगे आंदोलन

    April 5, 2024
    By hinditvnews
  • Kuda
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    स्वच्छता के लिए नगर परिषद मनाली की अनूठी पहल

    November 21, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Kinnour
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: निगुलसरी के पास भूस्खलन

  • weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम अलर्ट: आज-कल भारी से अति भारी बारिश, 3 अगस्त तक बरसेंगे बादल

  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024धर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत राणा जीते, जानें अन्य का हाल

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.