Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

  • Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

  • Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

  • REVA University inaugurates Centre for Distance & Online Education

  • OneSight EssilorLuxottica Foundation and Narayana Nethralaya Urge a Safe, Vision-Friendly and Animal-Friendly Diwali

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›Himachal News: कंगना रणौत पर सुप्रिया की पोस्ट… कांग्रेस घिरी

Himachal News: कंगना रणौत पर सुप्रिया की पोस्ट… कांग्रेस घिरी

By hinditvnews
March 27, 2024
398
0
Supriya

Himachal News: कंगना रणौत पर सुप्रिया की पोस्ट… कांग्रेस घिरी, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

भाजपा ने इस मामले में चुनाव आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सख्ती दिखा इस पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दोनों पर कार्रवाई के लिए कहा है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर की ओर से मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कांग्रेस घिर गई है। भाजपा ने इस मामले में चुनाव आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सख्ती दिखा इस पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दोनों पर कार्रवाई के लिए कहा है। महिला आयोग ने कहा कि कांग्रेस नेता सुप्रिया और किसान कांग्रेस के राज्य संयुक्त समन्वयक अहीर का बयान असहनीय और महिलाओं की गरिमा को हानि पहुंचाने वाला है। उधर, कंगना ने मंगलवार को कहा कि प्रत्येक महिला चाहे वह जिस भी पृष्ठभूमि की हो वह सम्मान की हकदार है। उन्होंने कहा कि वह विशेष रूप से उस निर्वाचन क्षेत्र पर अपमानजनक टिप्पणियों से दुखी हैं, जिसे दुनियाभर में छोटा काशी से जाना जाता है।

चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर मीडिया से कंगना ने कहा, किसी भी महिला का पेशा कोई भी हो, चाहे वह शिक्षक, अभिनेत्री, पत्रकार, राजनेता या यौनकर्मी हो, वे सभी सम्मान की पात्र हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह दोनों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रही हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली बुलाया है और वह उनसे मिलने के बाद ही जवाब देंगी। मुझे पार्टी की गरिमा बनाए रखनी है। वहीं, भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी और नई दिल्ली से भाजपा की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को इस पर माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह वही पार्टी है जिसने लड़की हूं, लड़ सकती हूं… का नारा दिया था। अब वही महिलाओं का अपमान कर रहे हंै। बता दें कि सुप्रिया ने कंगना की तस्वीर के साथ एक  आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। हालांकि बाद में पोस्ट डिलीट कर दी गई। इस पर सुप्रिया ने स्पष्ट किया कि उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट तक कई लोगों की पहुंच है और उनमें से किसी ने अनुचित पोस्ट किया है। जैसे ही  मुझे पता चला मैंने वह पोस्ट डिलीट कर दी।

दिल्ली पहुंचीं कंगना, नड्डा से की मुलाकात
मंडी। हॉट सीट मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा का टिकट मिलने के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत मंगलवार को दिल्ली पहुंचीं। यहां पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें टिकट देने का आभार जताया। कंगना अन्य शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। उधर, सूत्रों की मानें तो कंगना दिल्ली से लौटने के बाद अपने क्षेत्र में प्रचार शुरू कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में दो से तीन दिन रुक सकती हैं। इस दौरान वह पीएम मोदी के साथ भी भेंट कर सकती हैं।
Share :
Tagsnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of kangna ranautnews of lok sabha election 2024 himachalnews of shimlanews of supriya srinet
Previous Article

जयराम का आरोप, गुंडागर्दी पर उतरी सरकार, ...

Next Article

शिमला, सोलन, सिरमौर के उपायुक्तों की केंद्रीय ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 2024
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पिछली बार कब और कितने चरणों में हुआ चुनाव

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुक्खू सरकार को हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Supreem court
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Political: SC पहुंचे अयोग्य घोषित विधायक

    March 5, 2024
    By hinditvnews
  • Kachra
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal : दिल्ली की तर्ज पर शिमला में बनेगा वेस्ट टू वंडर पार्क

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बांग्लादेश के लिए स्टेडियम हुआ भाग्यशाली

    October 8, 2023
    By hinditvnews
  • Ss
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अब स्‍पीति जाने के लिए देना होगा Green Tax

    December 29, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एचपीयू की 186 नियुक्तियों की जांच शुरू

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Tourism: हिमाचल में सैलानियों की चहलकदमी

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बारिश के आसार, चार जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

Timeline

  • November 5, 2026

    Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

  • November 5, 2026

    Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

  • November 5, 2026

    Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

  • November 5, 2026

    REVA University inaugurates Centre for Distance & Online Education

  • November 5, 2026

    OneSight EssilorLuxottica Foundation and Narayana Nethralaya Urge a Safe, Vision-Friendly and Animal-Friendly Diwali

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

    Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

    Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That ...

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

    Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.