Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

  • Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

  • MSI Joins the Flipkart GOAT Sale with Special Pricing Across Gaming and Productivity Laptops

  • Marwari Catalysts Group to Build Elara Healthcare as a Future-Ready Mother and Child Care Network

  • Ai+ Smartphone Announces Biggest-Ever Offer on Pulse 2 at INR 8,999 and Across its Product Portfolio During Flipkart GOAT Sale

manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal Weather: इन चोटियों पर बर्फबारी, शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश

Himachal Weather: इन चोटियों पर बर्फबारी, शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश

By hinditvnews
June 6, 2024
287
0
Shimla Weather

Himachal Weather: इन चोटियों पर बर्फबारी, शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Himachal Weather: इन चोटियों पर बर्फबारी, शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Jun 2024 09:27 PM IST
सार
33779 Followers

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को लाहौल-स्पीति और चंबा की चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं, कई क्षेत्रों में बारिश हुई है।

खराब मौसम के येलो अलर्ट के बीच बुधवार को लाहौल-स्पीति और चंबा की चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कुछ जिलों किन्नौर, कुल्लू, चंबा, सोलन और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। जिला कुल्लू के दलाश, कांगड़ा के पालमपुर और बैजनाथ में भारी ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में मौसम बदलते ही गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि बारिश के बाद मैदानी जिलों में उमस बढ़ गई है। दिन में धूप खिली रहने से मंडी में लू चली।

बुधवार को सिर्फ ऊना, बिलासपुर और नेरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। अन्य क्षेत्रों के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई। बारिश से जिला सोलन के किसानों के चेहरे जहां खिल उठे हैं। वहीं, दलाश, पालमपुर और बैजनाथ में ओलावृष्टि से सेब और अन्य नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से वीरवार और शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का पूर्वानुमान जताया है। 8 जून से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

दोपहर करीब 12:15 बजे मौसम के करवट बदलने से रोहतांग दर्रा के अलावा शिंकुला, बारालाचा, कुंजम दर्रा व चंबा जिले के भरमौर की ऊपरी चोटियों कुगति, चौबिया, तुंद्रा में बर्फबारी हुई। इसके अलावा जिला कुल्लू के निचले इलाकों, चंबा में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश और अंधड़ के चलते एक पेड़ भरमौर-पठानकोट मार्ग पर गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होकर हाईवे पर आ गिरीं। इस दौरान यहां से होकर गुजरने वाले दो बाइक और एक कार हाईवे पर फिसल गए। किन्नौर के रिकांगपिओ, भावानगर, टापरी, सांगला, रोघी, कल्पा, भावावैली, निचार और कल्पा खंड में बारिश हुई।

रामपुर उपमंडल में भी बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। सोलन के कई क्षेत्रों में भी बुधवार शाम को करीब एक घंटा झमाझम बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियों के साथ फलदार पौधों के लिए बारिश लाभदायक है। धर्मशाला, बैजनाथ और पालमपुर में भी बूंदाबांदी हुई। उधर, मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 19.4, सुंदरनगर में 20.6, भुंतर में 15.5, कल्पा में 7.9, धर्मशाला में 21.0, ऊना में 24.0, नाहन में 24.6, केलांग में 3.7, सोलन में 18.2, मनाली में 12.5, कांगड़ा में 23.8, मंडी में 20.5, बिलासपुर में 22.1, हमीरपुर में 21.1, चंबा में 19.0, डलहौजी में 20.0, धौलाकुआं में 25.5 और पांवटा साहिब में 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

 

नेरी 43.6
ऊना 42.0
बिलासपुर 42.0
बरठीं 39.0
कांगड़ा 39.0
मंडी 38.7
चंबा 36.9
हमीरपुर 36.1
नाहन 35.8
धर्मशाला 33.9
शिमला 28.8
मनाली 26.6
Share :
Tagsnews fresh snowfall in himachalnews weather of himachalnews weather of shimlashimla weather newsweather of chambaweather of kulluweather of manaliweather update of himachal
Previous Article

Himachal Tourism: HRTC के केलांग डिपो की ...

Next Article

हिमाचल में लोकसभा चुनाव के 27 प्रत्याशियों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather Update
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमपात और बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, गेहूं किसानों की हुई बल्ले-बल्ले

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Shimla News
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ठंडा-ठंडा! रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Update
    manaliWeatherकुल्लूशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बारिश और हिमपात का येलो अलर्ट जारी

    November 30, 2023
    By hinditvnews
  • Weather Update
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Weather: 30 नवंबर को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

    November 29, 2023
    By hinditvnews
  • Snow55
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ठंड से ठिठुर रहा हिमाचल: 12 जगहों पर माइनस में पारा

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Auli3
    Weatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ठंड दिखा रही तेवर, बारिश-बर्फबारी से लुढ़केगा पारा

    December 16, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Snowfall shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, 130 सड़कें और 395 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    TB Patients In HP: शोध में हुआ खुलासा, हिमाचल में 25 से 55 साल के लोग टीबी की चपेट में

  • Upweatther
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    “Himachal Weather: हिमाचल में 7 दिन रहेगा साफ मौसम, 11 जगहों पर पारा माइनस में”

Timeline

  • July 4, 2026

    DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

  • July 4, 2026

    Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

  • July 4, 2026

    MSI Joins the Flipkart GOAT Sale with Special Pricing Across Gaming and Productivity Laptops

  • July 3, 2026

    Marwari Catalysts Group to Build Elara Healthcare as a Future-Ready Mother and Child Care Network

  • July 3, 2026

    Ai+ Smartphone Announces Biggest-Ever Offer on Pulse 2 at INR 8,999 and Across its Product Portfolio During Flipkart GOAT Sale

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ds Group To Launch Marriott International's W Hotels Brand In Ncr

    DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

    By hinditvnews
    July 4, 2026
  • Tamchy Special Financial Investment Territory On Issyk Kul Launched In Kyrgyzstan

    Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

    By hinditvnews
    July 4, 2026
  • Msi Joins The Flipkart Goat Sale With Special Pricing Across Gaming And Productivity Laptops

    MSI Joins the Flipkart GOAT Sale with Special Pricing Across Gaming and Productivity Laptops

    By hinditvnews
    July 4, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.